दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। आंदोलन का संबंध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों से भी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन के लिए जुटने का आह्वान किया गया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास बैरिकेडिंग की तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया। दिल्ली के 30 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित होने…
Author: shivam kumar
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा है। बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य कुमार की मौत के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के अनुसार, छात्र को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के आरोपों, प्रशासनिक लापरवाही और मौत की परिस्थितियों…
-मांडर के मलती सदान टोला की घटना, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस मांडर। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की खुशियां मनायी जानी थीं, वहां मातम पसर गया। मांडर थाना क्षेत्र के मलती सदान टोला में शनिवार को काजल कुमारी (पुत्री रमेश चौरसिया) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। काजल की शादी 30 नवंबर को तय थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। -दादी की आवाज पर नहीं मिला जवाब जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे काजल घर में अपनी दादी के साथ थी। उसके पिता…
रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
रामगढ़/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के निधन के गहरे शोक के बीच भी सरकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मां के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से जरूरी सरकारी फाइलों का निपटारा किया। इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उनसे मिलने पहुंचे और आवश्यक फाइलें सौंपीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुख्य सचिव लगभग आधा दर्जन जरूरी सरकारी फाइलें लेकर नेमरा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इन फाइलों पर आवश्यक कार्रवाई की। बताया गया कि ये ऐसे मामले थे, जिन पर तत्काल निर्णय लेना जरूरी…
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में 15 अक्टूबर तक बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम में इस बदलाव के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।…
बरवाडीह। छिपादोहर पंचायत के खैराही टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर रुपीना कुमारी का चयन किया। इसे लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया तथा मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी।ग्रामीणों के अनुसार, सेविका चयन की प्रक्रिया तीसरी बार आयोजित की जा रही थी। पहले दो उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार चार नए उम्मीदवारों के शामिल होने से कुल संख्या छह हो गयी। शैक्षणिक अंकों के…
-कई होटल व किराना दुकानों से लिये गये सैंपल, विशेष जांच अभियान लगातार रहेगा जारी बरवाडीह। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरवाडीह में कई होटल और किराना दुकानों की जांच की। इस दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये, जबकि खराब लड्डू मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) सरिता जेर्राई, अमन गुप्ता (एफएसओ), नागेंद्र कुमार और आलोक सिंह (डीएमएमयू) शामिल रहे। वहीं, एसआइ सुनील मंडल और एसएन ओझा भी मौजूद थे। टीम ने दुकानों में…
धनबाद: झारखंड की राजनीति में धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी के विधायक जयराम महतो के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बार विवाद का केंद्र झारखंड के प्रखर नेता विनोद बिहारी महतो की विचारधारा और संसदीय कार्यप्रणाली है। जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि विनोद बिहारी महतो का नाम लेने से पहले उनकी विचारधारा को समझना जरूरी है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद के तीसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचे जयराम महतो ने सांसद पर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने करीब 15…
रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष पहल की है। इसके तहत 10 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अभियान के दौरान मतदाताओं…
दंपती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का था आरोप, तीन लाख रुपये का जुर्माना भी हजारीबाग। इचाक थाना क्षेत्र के बहुचर्चित राहुल कुमार मेहता और उनकी पत्नी पूजा यादव दोहरे हत्याकांड में अदालत ने छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है। दोषियों में राहुल के पिता ईश्वर मेहता और भाई बबलू मेहता भी शामिल हैं। सभी दोषियों पर कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना जून 2024 की है। राहुल कुमार मेहता इचाक में कोचिंग संस्थान चलाते थे, जबकि उनकी पत्नी पूजा यादव भी शिक्षण कार्य से जुड़ी थीं।…
