Author: shivam kumar

चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने गिद्धौर थाना के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार तथा मुंशी महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के प्रारंभिक जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस विभाग…

Read More

नई दिल्ली। विश्व बैंक के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। अगले वित्त वर्ष में इसके 7.3 फीसदी रहने की संभावना है। एडीबी ने अपने ताजा ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट’ में मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण परिस्थितियों और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के कम शुल्क के समर्थन के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। दिसंबर, 2025 में जारी ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट’ में एडीबी ने 2026-27 के लिए जीडीपी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज गुरुवार के शुरुआती कारोबार की तुलना में 2,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी कीमत में भी कल के शुरुआती कारोबार की तुलना में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में 2016 से जेल में बंद नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका एनआईए की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी। राम मोहन सिंह मुंडा उर्फ मोचू नक्सली साजिश रचने और हत्या मामले में आरोपित है। उल्लेखनीय है कि मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से जुड़ा है। 9 जुलाई 2008 को तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी। आरोपित राम मोहन सिंह मुंडा को 8 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था। तब से…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बने तनाव के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रही कोशिश का असर घरेलू शेयर बाजार में भी नजर आ रहा है। इस कोशिश की वजह से आज शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। हालांकि अभी तक के कारोबार में लिवालों का पलड़ा भारी नजर आ रहा…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के एक बार फिर पटरी पर लौटने की खबर से दुनिया भर के बाजार का मूड सुधरता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका और इजरायल तथा ईरान के बीच जारी जंग के थमने की उम्मीद की वजह से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार आज चौतरफा मजबूती…

Read More

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के एक वरिष्ठ, सम्मानित और लोकप्रिय दलित नेता हैं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। ऐसे वरिष्ठ नेता के विरुद्ध असम के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि खड़गे साहब का…

Read More

90.66 लाख मतदाताओं का नाम कटना राज्य की राजनीति में सबसे बड़ा भूचाल -ममता इस चक्रव्यूह को भेद पायेंगी, या बंगाल का भाग्य एक नया मोड़ लेगा -‘साजिश’ बनाम ‘सफाई की जंग में कौन मरेगा बाजी तय करेगा परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति आज अपने इतिहास के सबसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता की अदला-बदली का माध्यम नहीं, बल्कि बंगाल की भविष्यगामी दिशा तय करने वाली एक ‘अग्निपरीक्षा’ बन चुका है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी लोक-लुभावन योजनाओं और ‘बंगाली अस्मिता’ के कवच के साथ चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए…

Read More

हल्दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि निवेश का माहौल डर से नहीं बल्कि भरोसे से बनता है, जो केवल भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं, बल्कि “बंगाल के वैभव को पुनर्स्थापित करने” का चुनाव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल कभी देश की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति का केंद्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने राज्य…

Read More

रांची। रांची सिविल अदालत कोर्ट के कार्य समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल (सोमवार) से कोर्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में न्याययुक्त द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही नए समय के अनुसार न्यायिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य कार्य व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रांची सिविल कोर्ट 6…

Read More

रांची (आजाद सिपाही)। राजधानी रांची में अपराधियों और अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक नया तरीका निकाल लिया है। मरीजों को जीवनदान देने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल अब देह व्यापार के लिए ‘पिकअप और ड्रॉप’ वाहन के तौर पर किया जा रहा है। स्टेशन रोड स्थित पटेल चौक पर मंगलवार की आधी रात को सामने आये एक नजारे ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। पुलिस के डर से बदला तरीका: दरअसल, राजधानी की सड़कों पर रात के वक्त पुलिस की गश्त और…

Read More