Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ब्याज दर में कटौती होने की संभावना से उत्साहित अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर के महीने में ब्याज दरों में कटौती करने का साफ संकेत देने के बाद पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में…

Read More

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.26 डॉलर यानी 0.08 फीसदी की उछाल के साथ 76.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.33 डॉलर यानी 0.44 फीसदी लुढ़ककर 74.04 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में हेमा के साथ गायक अनूप जलोटा भी थे। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा का है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब हेमा को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में हेमा एक महिला फैन द्वारा उनके कंधे पर हाथ रखे जाने से परेशान होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटो और वीडियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इस…

Read More

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा के शानदार अर्धशतक की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने बुधवार रात यहां प्रतिष्ठित श्री अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के अपने तीसरे मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह जीत सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा के शानदार अर्धशतक की बदौलत मिली, जिन्होंने 43 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। पुरानी दिल्ली 6 की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत है। ललित यादव की अगुआई वाली टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में वेस्ट दिल्ली लायंस को 141/9 पर रोक दिया। पुरानी दिल्ली 6 की ओर…

Read More

विशेष चंपाई सोरेन प्रकरण ने प्रदेश की सियासत के स्याह पहलू को रखा सामने नेताओं की महत्वाकांक्षा ने बार-बार कठघरे में खड़ा किया है झारखंड को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में फिलहाल जो राजनीतिक ड्रामा चल रहा है, उसका अंत होता नहीं दिख रहा है। इस ड्रामे के केंद्र में दिलजले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हैं, जिन्होंने एक लेटर बम जारी कर हंगामा मचाया हुआ है। लेटर में उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि हेमंत सोरेन ने उनके साथ अन्याय किया है। कुछ फैसलों के कारण उनके आत्मसम्मान को…

Read More

दुबई। इंदिरा नूयी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपना नाता तोड़ लिया है। पेप्सिको की पूर्व सीईओ, जो विश्व निकाय की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक थीं, अब इस प्रतिष्ठित पद पर नहीं हैं। क्रिकबज के अनुसार, पिछले महीने कोलंबो में हुए वार्षिक सम्मेलन के साथ ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। कोलंबो सम्मेलन के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी नूयी ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया और इस अवसर के लिए आईसीसी को धन्यवाद दिया। माना जा रहा है कि आईसीसी अब एक उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रहा है, जो स्वतंत्र निदेशक की परिभाषा में फिट हो सके।…

Read More

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को सीनियर पुरुष टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। 54 वर्षीय श्रीधर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। लंबी अवधि के अनुबंध पर बाद में विचार-विमर्श किया जा सकता है। श्रीधर के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है और उन्होंने 2021 टी20 विश्व कप तक रवि शास्त्री के अधीन भारत के फील्डिंग कोच के रूप में काम किया है। 2008 से 2014 तक, पूर्व प्रथम श्रेणी बाएं हाथ के स्पिनर…

Read More

रांची। डीजीपी ने सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। लंबे समय से ये सभी पुलिस अधिकारी एक ही जगह पर जमे हुए थे। विनय कुमार यादव लंबे से रांची एसएसपी के रीडर पद जमे हुए थे। इनका स्थानांतरण करते हुए झारखंड जगुआर में भेजा गया है। विशाल ठाकुर को बोकारो जिला भेजा गया है। विधुत महथा को कोडरमा जिला भेजा गया है।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फार्मा कंपनी में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज सुबह यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री माेदी ने एक्स पर कहा, “अनकापल्ली में एक फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से आहत हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात के आरजी कर मेडिकल एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़िता के नाम का खुलासा करने वालों के खिलाफ पुलिस धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। 200 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है। इस मसले पर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल फंसते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर बड़ा सवाल उठाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमित मालवीय ने एक्स पर पूछा…

Read More

नई दिल्ली। साईनाथ पारधी ने बुधवार को जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा पदक जीता, जब उन्होंने पुरुषों के 51 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कजाकिस्तान के येरासिल मुसन पर 3-1 से जीत के साथ कांस्य हासिल किया। पारधी ने रेपेचेज राउंड में यूएसए की मुनारेटो डोमेनिक माइकल को 7-1 से हराकर पदक मुकाबले में प्रवेश किया था। चार भारतीय महिला पहलवान फाइनल में पहुंचीं- 43 किग्रा वर्ग में अदिति कुमारी ने अलेक्जेंड्रा बेरेज़ोवस्काया को 8-2 से हराकर स्वर्ण पदक मैच में प्रवेश किया और अब उनका सामना ग्रीस की मारिया एल गिका से…

Read More