Author: shivam kumar

नवादा। नवादा नगर थाने के सिसवा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन कर लगातार 55 वर्षों तक मुखिया रहे अमर स्वतंत्रता सेनानी शीतल बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया । शीतल बाबू के पुत्र व पंचायत के वर्तमान मुखिया विपिन कुमार सिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर शीतल बाबू के आदर्शों को मिटने नहीं दिया जाएगा ।उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा के साथ ही जनता की सेवा की जाएगी ।मेरे पिता शीतल बाबू ने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श अपनाया था…

Read More

– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने मेडिकवर हॉस्पिटल में इलाज करा रहे घायलों से मिलकर डॉक्टरों से बात की – गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख और मामूली चोटों वाले लोगों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को अच्युतापुरम एसईजेड के दुर्घटना पीड़ितों से मुलाकात करने मेडिकवर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां इलाज करा रहे घायलों से मिलकर डॉक्टरों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनके उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करेगी। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में 17 लोगों के परिजनों…

Read More

वारसॉ। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड की राजकीय यात्रा पर हैं। दो दिवसीय यात्रा का आज अंतिम चरण है। वो आज सबसे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा स्थित मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों की वीरता को भारत सदैव याद रखेगा। पोलैंड की राजधानी वॉरसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए भारतीय समुदाय के लोग बेताब दिखे। प्रधानमंत्री लोगों से मिले भी। बच्चों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के यादगार…

Read More

रांची। बांग्लादेशी मूल के व्यक्तियों द्वारा झारखंड में घुसपैठ कर संथाल परगना इलाके में लैंड जिहाद किये जाने की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाइ कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार की एजेंसियों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। लेकिन गुरुवार तक केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। इसके बाद चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी। इस संबंध में जमशेदपुर के रहने…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए कल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) की जांच एजेंसी में तीन और शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के समाचार पत्र द डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में दी है। द डेली स्टार के अनुसार, इसके अलावा हसीना के खिलाफ हत्या के नौ व एक अन्य मामला कुछ दिन पहले दर्ज किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अब तक कुल 44 मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या के 35, मानवता के खिलाफ अपराध…

Read More

-पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी आरोपी फरहान आसिफ को दबोचा लाहौर। ब्रिटेन में झूठी सूचना और अफवाह से दंगा भड़काने वाले पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने लाहौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरहान आसिफ के रूप में हुई। वह फ्रीलांस वेब डेवलपर है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआइए) ने फर्जी जानकारी आनलाइन फैलाने के लिए उसपर साइबर अपराध का आरोप लगाया है। एफआइए ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि फर्जी खबर फैलाने वाला अकाउंट आसिफ का था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्रिटेन ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया अस्पताल में करीब एक महीने से ज्यादा इलाज कराने के बाद बुधवार को घर वापस आ गई हैं। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद खालिदा (79) को सभी आरोपों से बरी करते हुए जेल से रिहा कर दिया गया था। जानकारी के मुातबिक जिया पिछले पांच वर्षों से नजरबंद थी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष जिया को इस महीने की शुरूआत में राष्ट्रपति ने क्षमादान दिया था जिसके बाद यह पहली बार है कि वह स्वतंत्र तौर घर आईं हैं। खबर में बीएनपी…

Read More

लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ खत्म होने के साथ ही दर्शक ‘बिग बॉस सीजन 18’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के शो को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। जहां एक तरफ सलमान के शो की चर्चा हो रही है तो वहीं अब ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप सीजन 2’ की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि कंगना के शो ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन भी जल्द ही शुरू हो सकता है। इस मौके पर हम कंगना रनौत और सलमान खान के बीच टीवी पर सबसे बड़ी भिड़ंत भी…

Read More

कोलकाता। भारत में धातु और इस्पात उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका और दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस उद्योग की प्रगति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह कदम छोटे निर्माताओं को भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ती संभावनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगा। बुधवार को ‘एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम’ और ‘स्टार्ट अप एक्सेलेरेटर्स प्रेसेंट’ ने कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में ‘मेटल कॉन्क्लेव’ नामक एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में धातु और इस्पात क्षेत्र की विभिन्न स्तरों की कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। सोने के भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये का स्तर पार करके 73,360 रुपये से लेकर 73,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67 हजार रुपये के स्तर को पार करके 67,260 रुपये से लेकर 67,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती…

Read More