सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी के पीछे बने डैम से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उक्त थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह डैम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति अत्यंत खराब और सड़ी-गली थी,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण घबरा…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी दो चरणों में विधानसभा चुनाव काे लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणा पत्र में घुसपैठ पर सख्ती, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण को प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा गया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यदि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो घुसपैठ के मुद्दे पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘पहचानो, हटाओ और निर्वासित करो’ (डिटेक्ट, डिलीट और…
थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के बाद अब फिल्म के लीक होने की खबर ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस क्लिप में कथित तौर पर फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय के शुरुआती इंट्रो सीन की झलक देखने को मिल रही है। यह वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जिससे फैंस में भारी नाराजगी है। फैंस ने इस मामले…
विक्की कौशल के लिए साल 2025 बेहद सफल रहा, जब उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने भारत में करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। अब दर्शकों की निगाहें उनकी अगली फिल्म ‘महावतार’ पर टिकी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस पौराणिक फिल्म को लेकर ताजा चर्चा है कि श्रद्धा कपूर इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकती हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी के निर्देशक अमर कौशिक अपनी इस महत्वाकांक्षी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर से बातचीत कर रहे हैं। यदि सब कुछ योजना के…
रांची। झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने…
चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने गिद्धौर थाना के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार तथा मुंशी महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के प्रारंभिक जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस विभाग…
नई दिल्ली। विश्व बैंक के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। अगले वित्त वर्ष में इसके 7.3 फीसदी रहने की संभावना है। एडीबी ने अपने ताजा ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट’ में मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण परिस्थितियों और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के कम शुल्क के समर्थन के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। दिसंबर, 2025 में जारी ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट’ में एडीबी ने 2026-27 के लिए जीडीपी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज गुरुवार के शुरुआती कारोबार की तुलना में 2,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी कीमत में भी कल के शुरुआती कारोबार की तुलना में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…
रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में 2016 से जेल में बंद नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका एनआईए की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी। राम मोहन सिंह मुंडा उर्फ मोचू नक्सली साजिश रचने और हत्या मामले में आरोपित है। उल्लेखनीय है कि मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से जुड़ा है। 9 जुलाई 2008 को तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी। आरोपित राम मोहन सिंह मुंडा को 8 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था। तब से…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बने तनाव के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रही कोशिश का असर घरेलू शेयर बाजार में भी नजर आ रहा है। इस कोशिश की वजह से आज शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। हालांकि अभी तक के कारोबार में लिवालों का पलड़ा भारी नजर आ रहा…
