पटना। बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर चल रही कवायद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘सरकार ही सरकार’ बदलकर नई सरकार बनाई जा रही है। नई सरकार तो बिहार में बनेगी, लेकिन उसका संचालन गुजरात से होगा, क्योंकि रिमोट कंट्रोल वहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि गुजरात ही तय कर रहा है कि बिहार में किसकी सरकार चलेगी और कैसे काम होंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए गठबंधन में जदयू या नीतीश कुमार की राय का कोई महत्व नहीं है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां पर लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज हुई एफआईआर मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि सरमा अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए अपनी मुख्यमंत्री की…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में करीब 20 महीने से लंबित नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संभावित पदाधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू भी गए हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कमलेश ने बताया कि इस बार संगठन विस्तार पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों से राय लेकर सूची तैयार की गई है। अप्रैल 2026 के भीतर नई प्रदेश कमेटी की घोषणा होने की…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद…
बरवाडीह/रामगढ़ (पलामू) | पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपती से करीब 3 लाख रुपये की लूटपाट कर सनसनी फैला दी। इस दौरान अपराधियों ने महिला को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी सीएसपी संचालक शबनम प्रवीण (42 वर्ष) एवं उनके पति मो. इसराइल (52 वर्ष) हुटार बस स्टैंड के समीप थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों…
रांची। पुलिस ने सोमवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के पेड़ में फंदे से लटकता युवक-युवती का शव बरामद किया है। मृत युवती का नाम आरती कुमारी( 17) और युवक की पहचान अर्जुन पाहन (25) के रूप में हुई है। युवती बुंडू के निउरी गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवती को लड़का पक्ष देखने आने वाला था। अर्जुन युवती का जीजा है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर युवक-युवती का शव लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी बुंडू थाने की…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और शांति वार्ता विफल होने की खबरों ने वैश्विक बाजारों का मूड बिगाड़ दिया है। अमेरिका और इजरायल से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम के चलते निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर आज एशियाई बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए थे। एस एंड पी 500 हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ताजा घटनाक्रम के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में तेज गिरावट देखने को मिल रही है, जो बाजार में बढ़ते दबाव…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात की। इरफान अंसारी ने इस मुलाकात को औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि छोटे भाई की अपने बड़े भाई से भावनाओं से भरी आत्मीय मुलाकात बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तंज भी कसा। उन्होंने लिखा, “कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी विचारधारा एक है, हमारा लक्ष्य एक है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों ही जनहित, न्याय और विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश-प्रदेश को नई दिशा…
16-18 अप्रैल को संसद विशेष सत्र, महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा रांची। झारखंड की पूर्व सांसद और भाजपा नेता गीता कोड़ा ने सभी राजनीतिक दलों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है। केंद्र सरकार द्वारा इस विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद, 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां इस ऐतिहासिक विधेयक पर चर्चा होगी। महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ गीता कोड़ा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस अधिनियम के तहत विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण…
नई दिल्ली/पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से ही होगा। इसी कड़ी में बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई, जिससे…
मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें शनिवार को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 92 साल की थीं. मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मेरी मां आज गुज़र गईं. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.” बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए…
