Author: shivam kumar

मुरादाबाद। जनपद के चित्रगुप्त इंटर कालेज में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की मंडल मुरादाबाद ईकाई की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता ने कहा कि अनुदानित माध्यममिक विद्यालयों में शिक्षण की स्थिति अत्यंत शोचनीय हो गई हैं। अब प्रबंधक अपने विद्यालयों का माहौल सुधारने के लिये कमर कस चुके हैं। मंडलीय अध्यक्ष पंडित श्याम मोहन ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक द्विारा वद्यालयो में शैक्षिक गुणवत्ता स्थापित करने के लिये अब प्रबंध तंत्र अध्यापकों एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि उनके वार्षिक कार्यों की समीक्षा के उपरान्त ही स्वीकृत…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चन्नी व लखनऊ में संचालित मदरसों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रही। अल्पसंख्यक राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के…

Read More

मेरठ। मेरठ में 1857 की क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण स्थल विक्टोरिया पार्क है। यहां पर अंग्रेजों के समय जेल होती थी और उसमें अंग्रेजों ने विद्रोह करने वाले भारतीय सैनिकों को बंद किया था। दस मई को इस जेल पर ही हमला करके भारतीय सैनिकों को छुड़ाया गया था और अंग्रेजों को मारने के बाद सैनिकों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केके शर्मा के अनुसार, दस मई 1857 की क्रांति एक सुनियोजित स्वतंत्रता संग्राम था। यह तय समय से पहले हो गया था। मेरठ की क्रांतिधरा में इस स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सक्रिय नकल माफिया पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। जिले के 26 केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा चल रही है। इसमें जमकर नकल हो रही है।नकल का नजारा रानी की सराय स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर दिखा। पुलिस ने इस परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर नकल करा रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रधानाचार्य भी शामिल है। इस दौरान 18 लाख 10 हजार रुपया बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के 10 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की सेवा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग में योगदान के लिए स्वत: विरमित करने का आदेश दिया है। इन पदाधिकारियों की सेवा 27 जून 2024 के ही तिथि से कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गयी थी, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन पदाधिकारी जितेंद्र मुर्मू, मनीषकांत और स्नेहाशीष डे को ही संबंधित विभागों ने विरमित किया, शेष सात पदाधिकारी को विभागों ने विरमित नहीं किया। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और निर्देशों का अनुपालन नहीं किये जाने के बाद इन पदाधिकारियों को स्वत: विरमित करने…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में महिलाएं ‘रात दखल’ अभियान शुरू करने जा रही हैं। इस अभियान का प्रभाव इतना व्यापक हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर भी हलचल मच गई है। मंगलवार देर रात, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि वह भी बुधवार के इस अभियान में शामिल होंगे। उनकी इस घोषणा से तृणमूल के अंदर खलबली मच गई है। सुखेंदु शेखर रॉय ने…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इस पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया‌ गया है कि आगामी 24 घंटों में कोलकाता में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31˚C और…

Read More

फारबिसगंज/ अररिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शहर में विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। इस कार्यकम की शुरुआत फारबिसगंज शहर के सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सर्वप्रथम एसडीएम शैलजा पांडे और डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने माल्यार्पण करते हुए किया। जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोस्ट आफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, सुल्तान पोखर के समीप स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा, कोठीहाट पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारी चौक पर स्थापित बाबा भीमराव…

Read More

पटना। बिहार में पटना सहित अन्य जिलाें में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिशा के बाद बुधवार काे भी राज्य के कई जिलाें में बारिश हाेने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की संभावना जतायी है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। मध्य बिहार में वर्षा थोड़ी कम हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है। राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। एक से…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल होटल मौर्या में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो युवकों सहित सात को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में पांच लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पहले भी इस होटल में छापेमारी की…

Read More

किशनगंज। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बाद सीमा सुरक्षा बल अलर्ट पर है। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा, बीएसएफ के महानिर्देशक के निर्देशों पर, समिति के सदस्यों ने अपने समकक्षों के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही, बीओपी, कंपनी स्तर तक समकक्षों तक पहुंचने के लिए, दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिनों में विभिन्न स्तरों पर लगभग 83 फ्लैग मीटिंग की गई है। पीआरओ मुख्यालय विशेष महानिर्देशक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की सीमा सुरक्षा बलों ने पूर्वी कमांड…

Read More