नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश जारी है, जिसकी वजह से शेयर बाजार कभी लाल निशान में, तो कभी हरे निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, टीसीएस, महिंद्रा एंड…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल सांकेतिक गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में अनुमान से बेहतर महंगाई के आंकड़ों की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में मजबूती बनी रही।…
नई दिल्ली। देश में आज पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबे समय कीमत स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.44 डॉलर यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 81.13 डॉलर प्रति बैरल…
रांची। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) रांची प्रक्षेत्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के इंडस्ट्रियल एरिया में खाली पड़ी जमीनों के आवंटन के लिए पहल की है। जियाडा के रीजनल डायरेक्टर की ओर से इसके लिए आम सूचना जारी की गयी है। इसमें कहा गया है कि जियाडा अंतर्गत बरहे (चान्हो), सोसई (बुढमू), चकमें (बुढ़मू, रांची), सिल्क पार्क इरबा (रांची), तुपुदाना (रांची) जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित कुछ भूखंड खाली हैं। उनमें रिक्त पड़े शेडों का आवंटन भी किया जाना है। इसी तरह लोहरदगा, गुमला (एमआइपी), डाल्टेनगंज (एमआइपी), पतरातू-1 (रामगढ), हजारीबाग, बरही (हजारीबाग), गरजा (सिमडेगा), पातागाई (घाघरा), झारगांव (चैनपुर,…
विशेष जब भी जमीन से कटी, फेल होती रही है आजसू की रणनीति अलग लकीर पर चलनेवाली इस पार्टी को अब समझनी होगी असलियत सर सुदेश के बजाय बेटा या भाई की भूमिका में देखना चाहते हैं कार्यकर्ता सुदेश को अति-आत्मविश्वास और रणनीतिक चूक रोक देती है पार्टी की सफलता की गाड़ी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। स्थापना काल से ही राजनीति की प्रयोगशाला के रूप में दुनिया भर में चर्चित झारखंड की सियासत में इन दिनों मानसून की रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ विधानसभा चुनाव की तपिश भी महसूस की…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में आज से घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने लगेगा। पिछले महीने के बिल में जिन बिजली उपभोक्ताओं की खपत 200 यूनिट तक होगी, उन्हें कोई राशि नहीं चुकानी होगी। योजना का लाभ राज्यभर में 41.44 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुफ्त बिजली योजना के तहत 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि भी नहीं लगेंगे। ऐसे में 200 यूनिट के भीतर बिजली के खर्च पर राशि शून्य हो जायेगा। राज्य में फिलहाल 4144634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर (द्वितीय वर्ष मेडिकल छात्रा) की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या की जांच के लिए सीबीआई की विशेष टीम बुधवार सुबह दिल्ली से कोलकाता पहुंच गई। इस टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपी गई थी। शाम होते ही सीबीआई की एक टीम टाला थाने पहुंची और वहां से संबंधित केस डायरी सहित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में एक…
डोडा। जम्मू-कश्मीर मे डोडा जिले के पटनीटॉप इलाके में छुपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए बुधवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और छुपे हुए आतंकवादियों के बीच कुछ देर के लिए मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पिछले चार दिनों में यह चौथी मुठभेड़ थी। सेना की व्हाइट नाइट कोर के जम्मू स्थित प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की टोह मिल चुकी है। उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के…
भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज (बुधवार) की रात खास होने जा रही है। इस दौरान आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 14 अगस्त को मध्यरात्रि के बाद आकाश में लाल ग्रह कहे जाने वाला मंगल और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (गुरु) जोड़ी बनाते नजर आएंगे। भारत में इस घटना को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह-सवेरे तक देखा जा सकेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू से बात की गई। उन्होंने बताया कि मंगल और गुरु के मिलन की इस घटना को खगोल विज्ञान में कंजक्शन ऑफ…
– एक हजार किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम लंबी दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम- उड़ान डेटा टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से कैप्चर किया गया नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) गौरव का पहला परीक्षण किया है। उड़ान के दौरान ग्लाइड बम ने लॉन्ग व्हीलर द्वीप पर स्थापित लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से मारकर अपनी उपयोगिता साबित की। डीआरडीओ के मुताबिक मंगलवार शाम को ओडिशा के तट से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का पहला उड़ान…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी दीपक पांडेय सहित झारखंड के 19 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। सात पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए और 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा। वहीं पहली बार झारखंड फायर सर्विस के कर्मियों को वीरता पदक दिया जायेगा। इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को वीरता पदक मिलेगा। इन्हें मिलेगा वीरता पदक -एसपी दीपक पांडेय – सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह – एएसआई सच्चिदानंद सिंह – हवलदार उमेश सिंह – सिपाही सुभाष दास –…
