Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने बुधवार काे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली में अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इससे संबधित एक फाेटाे भी उन्हाेंने एक्स पर अपलोड किया है। केंद्रीय मंत्री शाह ने ‘एक्स’ पर कहा है, ‘ मोदी जी के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।”

Read More

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच, जो धर्मशाला में होना था, अब ग्वालियर में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार रात उक्त घोषणा की। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ड्रेसिंग रूम में किए जा रहे नवीनीकरण कार्य के कारण स्थानों में बदलाव करना आवश्यक हो गया था। यह मैच, जो अब भी 6 अक्टूबर को खेला जाएगा, नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। सचिन तेंदुलकर द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद ग्वालियर में यह…

Read More

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के सेरी ए क्लब साओ पाउलो ने इटली के सासुओलो से सेंट्रल डिफेंडर रुआन ट्रेसोल्डी को ऋण पर अनुबंधित किया है। ट्रेसोल्डी, जिनके सासुओलो अनुबंध में दो साल बाकी हैं, अगले जून तक साओ पाउलो से जुड़े रहेंगे। इस समझौते में साओ पाउलो के लिए ऋण अवधि समाप्त होने पर 25 वर्षीय खिलाड़ी को स्थायी सौदे पर सुरक्षित करने का विकल्प शामिल है। साओ पाउलो फुटबॉल निदेशक कार्लोस बेलमोंटे ने कहा, “यह हमारे लिए एक अच्छा सौदा है क्योंकि अगर ऋण ठीक रहता है, तो हम हस्ताक्षर पूरा कर लेंगे।” उन्होंने कहा कि ट्रेसोल्डी सेंटर-बैक डिएगो…

Read More

मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना ने मैक्सिको के फुल बैक जूलियन अराउजो को इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम बोर्नमाउथ को लगभग 10 मिलियन यूरो (11 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में बेचने की पुष्टि की है। 23 वर्षीय खिलाड़ी फरवरी 2023 में लॉस एंजिल्स गैलेक्सी से जुड़ने के बाद बार्सिलोना छोड़ देंगे, उन्होंने क्लब के लिए एक भी आधिकारिक मैच नहीं खेला है। यू.एस. में जन्मे डिफेंडर 2023 में शीतकालीन स्थानांतरण विंडो बंद होने के बाद पहुंचे और जून के अंत में जापान में एक दोस्ताना मैच खेलने से पहले बार्सा की पहली टीम और बी-टीम के साथ बारी-बारी से प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा…

Read More

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को द हंड्रेड के मौजूदा सत्र में खेलते समय हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण शेष इंग्लिश समर से बाहर कर दिया गया है। ऑलराउंडर को रविवार को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में घोषणा की, “मंगलवार को लीड्स में किए गए स्कैन के परिणामस्वरूप, स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से चूक जाएंगे।” स्टोक्स को उम्मीद है कि वे इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर वापस लौटेंगे, जो अक्टूबर की…

Read More

दोहा। इजराइल और कुख्यात आतंकवादी समूह हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध से चिंतित दुनिया तमाम कोशिशों के बीच दोनों को शांत नहीं करा पा रही। इस दिशा में एक और कोशिश कल (गुरुवार) कतर की राजधानी दोहा या मिस्र की राजधानी काहिरा में होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ देशों की इस संघर्ष विराम वार्ता या शांति वार्ता पर सबकी नजर है। मगर हमास ने साफ कर दिया है कि वह इस वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा। अमेरिकी समाचार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इस संबंध में विस्तृत चर्चा की है। अखबार का कहना है कि हमास…

Read More

– एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति जमकर बरसे वांशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैट उम्मीदवार को कट्टर वामपंथी करार देते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वे अमेरिका को तबाह कर देंगीं। ट्रंप टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से दो घंटे लंबी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और उसकी चुनौतियों पर बेबाक राय रखते हुए कमला हैरिस पर जमकर बरसे। दो घंटे लंबे इस साक्षात्कार को लंबट्रंप का इंटरव्यू अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क को मंगलवार को ही…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा है कि सरकार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमला करने वालों को दंडित करेगी। मुख्य सलाहकार ने यह आश्वासन प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर के दौरे के समय पीड़ित हिंदू समुदाय से मुलाकात में की। उन्होंने हिंदुओं से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा की जाएगी। अर्थशास्त्री (84 वर्षीय) ने जारी हिंसा और तोड़फोड़ के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने ढाका में प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया और कहा कि…

Read More

कॉमेडी सीरीज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। एक्टर गुरुचरण सिंह पहले एपिसोड से ही इस सीरियल का हिस्सा थे। उन्होंने 2008 से 2013 और फिर 2014 से 2020 तक रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई। गुरुचरण ने दावा किया है कि 2012 में जब कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा बातचीत की कोशिश की गई तो बिना कोई विचार किए इसे बदल दिया गया। इस बात का पता तब चला जब सीरियल के एपिसोड में सोढ़ी के किरदार में एक नया एक्टर नजर आया। गुरुचरण ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिना बताए…

Read More

– 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 900 से 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 71,780 रुपये से लेकर 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 65,810 रुपये से लेकर 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी…

Read More

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर रांची पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान रखते हुए एटीएम संबंधी अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया है। जिसकी शुरूआत बुधवार को डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा वाहनों पर चिपका कर किया गया। क्यूआर कोड को जिला के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम के सभी बसों पर चिपकाया जायेगा। जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड…

Read More