Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जन के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। नेपाल में संसदीय चुनाव के परिणाम आने से पहले ही दोनों सिंगापुर चले गए थे। नेपाल में नई सरकार गठन के बाद से वापस नहीं लौटे हैं। देउवा दंपत्ति के इस समय हांगकांग में रहने का अनुमान है। इलाज के लिए सिंगापुर गए शेरबहादुर देउवा और आरजू देउवा का एक वीडियो पिछले हफ्ते ही हांगकांग में मॉर्निंग वॉक करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। काठमांडू जिला…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने सार्वजनिक परिवहन का किराया 17 से 22 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह विभाग ने माल ढुलाई के किराए में भी बढ़ोतरी की है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों भारी वृद्धि के बाद सार्वजनिक यातायात में 16.71 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। तराई क्षेत्र में ढुलाई किराया 15.75 प्रतिशत और पहाड़ी क्षेत्र में 21.68 प्रतिशत बढ़ाया गया है। भौतिक पूर्वाधार तथा परिवहन मंत्री सुनिल लम्साल ने मंगलवार को किराया समायोजन को स्वीकृति देने के बाद बुधवार को विभाग ने यह निर्णय लिया। नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2011 से लगातार बढ़ रही मतदाता संख्या अब घटकर लगभग 6.75 करोड़ रह गई है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम पूरक सूची के विश्लेषण में सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011 में, जब वाम मोर्चा के 34 वर्ष के शासन का अंत हुआ और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल की सरकार बनी, उस समय राज्य में लगभग 5.62…

Read More

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘दलित विरोधी मानसिकता’ करार दिया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो पूरी तरह शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि खरगे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद मंगलवार देर रात तक परिसर में तनाव और हंगामे का माहौल बना रहा। साथी जवानों ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी कई समस्याओं को सामने रखा। मृतक की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है, जो रांची जिला बल में कांस्टेबल थे और वर्तमान में सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना आज 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,37,340 रुपये प्रति…

Read More

विशेष ‘हम फिर से उठेंगे, फिर से लड़ेंगे और फिर से जीतेंगे’ और शुरू हुई भाजपा की 2 सीटों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर भारतीय जनता पार्टी का 1980 से लेकर 2026 तक का सफर केवल एक राजनीतिक दल के उत्थान की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के वैचारिक और राजनीतिक परिदृश्य के पूरी तरह बदलने की दास्तां है। 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दो सीटों से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक पहुंच चुका है। वैचारिक पृष्ठभूमि, जनसंघ की स्थापना और आरएसएस…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 17 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट डब्ल्यूटीआई क्रूड टूट कर 91.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले पिछले सत्र के दौरान ब्रेंट क्रूड 109.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 112.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शेख परवेज के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिजनों ने युवक को घर में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि युवक अक्सर नशे की हालत में रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर होने का ऐलान होने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 3.5 प्रतिशत से भी अधिक उछल गए। आज के कारोबार की शुरुआत भी जबरदस्त मजबूती के साथ हुई थी। कारोबार की शुरुआत होने के बाद मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी हुई। इसके बावजूद बाजार का जोश इतना हाई था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। पहले एक घंटे का कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो सप्ताह तक सीजफायर का ऐलान होने के बाद ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। लेकिन, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर का…

Read More