नई दिल्ली। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल (गुरुवार) को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत 09 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगी। इन सभी सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया एक ही चरण में पूरी की जाएगी। असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के कोषागारों (ट्रेजरी) से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले ने राज्य सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस घोटाले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोकारो के बाद अब हजारीबाग में भी 15 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हजारीबाग की यह घटना काफी हद तक बहुचर्चित चारा घोटाले के पैटर्न की याद दिलाती है, जहां विभिन्न जिलों की ट्रेजरी से फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए थे। हजारीबाग में सामने आए इस मामले की खास बात यह है कि यहां भी…
रांची। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली एनडीए और सीडीएस परीक्षा 2026 के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। आगामी 12 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू करने का आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा के दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिससे केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर रोक…
वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहे युद्ध के बाद आखिरकार 40 दिनों में पहली बार संघर्ष विराम (सीजफायर) लागू हुआ है। दोनों देशों ने 14 दिनों के लिए युद्ध रोकने और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने पर सहमति जताई है। यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता और चीन के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सका। सीजफायर की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई है। ट्रंप ने पाकिस्तान का प्रस्ताव स्वीकार किया अमेरिकी…
रांची। झारखंड के चर्चित टेंडर कमीशन घोटाले में बड़ी कानूनी प्रगति सामने आई है। इस मामले के चार्जशीटेड आरोपित राजीव लोचन और अनिल कुमार ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। साथ ही यह शर्त रखी गई है कि दोनों आरोपित हर सुनवाई की तारीख पर अदालत में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। दरअसल, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 आरोपितों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों को…
कोलकाता। कोलकाता की रियल एस्टेट कंपनी मर्लिन ग्रुप और उसके प्रमोटरों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने धन शोधन जांच के सिलसिले में बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी और उसके प्रमोटर सुशील मोहता तथा साकेत मोहता से जुड़े लगभग सात ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, इस कार्रवाई काे लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी और उसके प्रमोटर कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के माध्यम से स्वामित्व की फर्जी श्रृंखला तैयार करने और जमीन कब्जाने के आरोपों…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा में सामने आई गंभीर त्रुटियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। 6 अप्रैल 2026 को हुई इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में 100 से अधिक त्रुटियां पाई गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या प्रश्न पत्र? कैसी परीक्षा?” उन्होंने आरोप लगाया कि स्थिति इतनी चिंताजनक है कि सर्वोच्च न्यायालय जैसे संवैधानिक शब्दों से लेकर झारखंड के महापुरुषों के नाम तक गलत छापे गए हैं। मरांडी ने आरोप लगाया…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,…
कटिहार। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में चचेरे भाई थे और एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर गांव के रहने वाले थे। ट्रक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का था और गलत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में…
सुपौल। जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 137.375 लीटर नेपाली देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा…
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 20 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म का दबदबा कायम है और यह अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सप्ताह के मध्य में कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद कुल घरेलू कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया…
