नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दिए अपने भाषण से एक बार फिर पश्चिम एशिया में सीजफायर की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। इस वजह से ग्लोबल मार्केट से आज घबराहट के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि ट्रंप का बयान आने के पहले ही अमेरिकी बाजार बंद हो जाने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में मजबूती बनी रही। जबकि बयान आने के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में…
Author: shivam kumar
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें कम से कम एक पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नाराज कार्यकर्ता बाहरी उम्मीदवारों के नामांकन को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। विरोध बालीगंज विधानसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा के बेटे रोहन मित्रा को उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर था। प्रदर्शनकारियों का…
गोगामुख (असम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां एक चुनावी जनसभा में असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की हैट्रिक का दावा किया। उन्होंने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने, आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा, बाढ़ से राहत, बुनियादी ढांचे के विस्तार और गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर कई बड़े वादे किए। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि असम का चुनाव “विकसित असम से विकसित भारत” बनाने का चुनाव है। मोदी ने धेमाजी जिले के गोगामुख की चुनावी जनसभा में कहा कि जनता का उत्साह साफ…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार सुबह कोलकाता के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के केंद्र में दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके के कारोबारी विश्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पू’ रहे, जिनके आवास समेत कई ठिकानों पर तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 7 बजे फर्न रोड स्थित सोना पप्पू के घर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। इसके अलावा बालीगंज स्थित एक निजी कंपनी ‘सन एंटरप्राइज’ के दफ्तर समेत कई अन्य ठिकानों पर भी…
काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। नवगठित बालेन्द्र शाह सरकार ने 1990 में लोकतंत्र की बहाली के बाद से सार्वजनिक पद पर रहे राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक नियुक्त अधिकारियों की संपत्तियों की व्यापक जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकारी अनुमान के अनुसार, करीब 10 हजार लोग इस जांच के दायरे में आ सकते हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और उच्च पदस्थ सिविल सेवक शामिल हैं। जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सरकार 15 दिनों के भीतर एक उच्चस्तरीय संपत्ति जांच समिति बनाने…
काठमांडू। काठमांडू में नेपाल की राजनीति आज अहम मोड़ पर है। संघीय संसद सचिवालय ने 2 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद सत्र की तैयारियों को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सचिवालय के प्रवक्ता Ekaram Giri के अनुसार यह बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसमें संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी दल शामिल होंगे। इससे पहले Ram Chandra Paudel ने 30 मार्च को मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाने की घोषणा की थी। यह 2026 के आम चुनाव के बाद पहला सत्र होगा, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है। बैठक में स्पीकर और डिप्टी…
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रंप ईरान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यह संबोधन कल रात 9 बजे (पूर्वी समय) होगा। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार करते हुए मध्यस्थों के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस की इस घोषणा से संकेत मिल…
वाशिंगटन। 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से दुनियाभर में तेल और गैस संकट गहराता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने राहत की उम्मीद जगाई है। ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका का ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत चल रही है और जल्द ही समझौता हो सकता है। हालांकि ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार किया है। ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की है…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण दुनियाभर में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी के दाम में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले…
रांची। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से सात बड़े अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत प्रभाकर प्रभात को झारखंड ईडी का नया संयुक्त निदेशक (Joint Director) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उन्हें पणजी जोनल ऑफिस के अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। झारखंड में अब तक कार्यरत संयुक्त निदेशक अजय लुहाच को अब रायपुर जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के अनुसार, मधुर डी सिंह को गुरुग्राम,…
ढाका। ढाका में संवैधानिक सुधारों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच विश्वास का गंभीर संकट पैदा हो गया है। जातीय संसद में विपक्ष के नेता और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान ने आरोप लगाया है कि संसदीय बहस के दौरान कानून मंत्री ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। मंगलवार देर रात आयोजित एक ब्रीफिंग में शफीकुर रहमान ने कहा कि संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्ताधारी दल ने एक समिति बनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि…
