काठमांडू। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सिंहदरबार में लंबे समय से जमी सुस्ती और नौकरशाही की जड़ता को तोड़ने के लिए नई रिपोर्टिंग प्रणाली लागू की है। प्रधानमंत्री शाह ने मंत्रियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों को एक ही मानक में रखते हुए निर्देश दिया है कि वे हर दिन के कार्यों का विवरण शाम तक प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय ने सोमवार को सभी मंत्रालयों, विभागों और आयोगों को पत्र भेजकर दिनभर किए गए सभी कार्यों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्य सचिव सुमन राज अर्याल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मंत्रालयों, विभागों एवं अन्य…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल में विदेशी पर्यटकों के ‘रेस्क्यू’ और उपचार के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 130 करोड़ रूपये की बीमा राशि ठगने के मामले में संलिप्त 32 लोगों के खिलाफ काठमांडू जिला अदालत में मामला दर्ज किया गया है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने 15 मार्च को इस घटना से संबंधित जांच प्रतिवेदन सरकारी वकील कार्यालय को सौंपा था। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी वकील रामहरि काफ्ले ने बताया कि इस मामले में आज सुबह ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें अब…
अबू धाबी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ देर पहले ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हमला किया। ईरान ने यूएई में मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी। इसकी पुष्टि यूएई के रक्षा मंत्रालय ने की। सीएनएन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार तड़के बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम इस समय आने वाली मिसाइलों और ड्रोन के खतरों को रोकने का काम कर रहे हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण शुरू करने से कुछ ही देर पहले दी गई। रक्षा मंत्रालय…
नमित मल्होत्रा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘रामायणम्’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार जारी कर दिया गया है। जिसमें अभिनेता रणवीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए हैं। इसकी पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया जा रहा है। टीज़र में ‘राम’ के किरदार को एक ऐसे नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो अपने फैसलों और ‘धर्म’ के प्रति समर्पण से पहचाना…
बोकारो। बोकारो पुलिस ने को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार, अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा था, जो प्रकाश शुक्ला के माध्यम से बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के जरिए रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की मुस्तैदी से एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची का जीवन बर्बाद होने से बच गया। गरीबी की आड़ में उसके माता-पिता जिस बच्ची को 45 साल के अधेड़ के हाथों सौंपने की तैयारी कर चुके थे, अब वह बच्ची न केवल सुरक्षित है, बल्कि अपनी पढ़ाई और सिलाई सीखने के सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। गरीबी के कारण तय कर दी गई थी शादी मामला रांची के पिठोरिया क्षेत्र का है। गरीबी और बच्ची के लालन-पोषण में असमर्थता का हवाला देते हुए उसके…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 3,150 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,960 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,40,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर…
रांची। हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने भीम राम, भगतिन शांति देवी और बच्ची की मां रेशमी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या अंधविश्वास की वजह से की गई। इससे पहले झारखंड की डीजीपी तादाशा मिश्रा देर रात हजारीबाग पहुंचीं और अनुसंधान की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस ने इस बड़े मामले का खुलासा किया। हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने…
कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार देर रात कोलकाता पहुंचे। दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। भाजपा के अनुसार, अमित शाह गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर भाजपा की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। बताया गया है कि…
रांची। जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह खुले एक कुएं में गिर गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हाथी सुरक्षित है और उसकी निगरानी की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों…
नई दिल्ली। ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख की वजह से दुनिया भर के बाजार की घबराहट का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार के दौरान नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट बढ़ती चली गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल पर कोई खास असर नहीं पड़ सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.04 प्रतिशत और…
