पलामू। पलामू किला का जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके रांची स्थित सरकारी आवास स्थित कार्यालय में मुलाकात की। पर्यटन मंत्री ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का “पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण” दिखलाया। पर्यटन मंत्री ने वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को बताया कि पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन ( डीपीआर ) तैयार कराया जा रहा है। संभावना है कि किले के जीर्णोद्धार के ऊपर 50-60 करोड़ की राशि…
Author: shivam kumar
नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत, केशव महतो कमलेश, दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की समेत वरिष्ठ नेता पहुंचे रांची। झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार प्रणव झा ने आज नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद तथा उज्ज्वल प्रकाश तिवारी सहित कई पदाधिकारी…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद कटकमदाग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में बस यात्रियों को 7 जून से अधिक किराया चुकाना होगा। सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने डीजल, ग्रीस, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, टोल टैक्स, बीमा प्रीमियम, मोटर वाहन कर और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का हवाला देते हुए बस किराए में संशोधन करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नई दरों के तहत विभिन्न रूटों पर किराए में लगभग 18 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने शनिवार काे बताया कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े खर्चों में लगातार…
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्तरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच शुक्रवार को कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682.3 अरब डॉलर के मजबूत स्तर पर है, जो लगभग 11 महीनों के आयात के लिए पर्याप्त है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को यहां चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विभिन्न नीतिगत पहल भुगतान संतुलन को मजबूत करने में मदद…
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची स्थित लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सरकारों या संस्थाओं की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की…
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से लेकर सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों और मंडलों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची पूर्वी जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित कुच्चू मंडल के सरस्वती शिशु मंदिर कुल्ही परिसर में बूथ संख्या-22 पर पौधारोपण कर की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची…
विशेष कैसे एकक्षत्र बरसी अपार ममता ने पार्टी के विश्वसनियों को दूर कर दिया सत्ता के नशे में सिसक और अपमान का घूंट पीते रहे विधायक और सांसद नशा उतरा तो रसातल में पड़े मिले और टीएमसी के टूट की पटकथा लिख डाली पार्टी के सांसदों-विधायकों और नेताओं के साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया जाता था: टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता रहे रिजू दत्ता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही तृणमूल कांग्रेस का शिराजा बिखरने लगा है। कभी देश की सबसे फायरब्रांड महिला नेता के रूप में…
पूर्वी सिंहभूम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा सोनारी स्थित वन भवन परिसर में “ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट” का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज और प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान दोनों…
हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में शुक्रवार को एक युवक लगभग 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बानादाग एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत है। विकास का आरोप है कि अंचल कार्यालय की कार्यशैली से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है, क्योंकि उसकी जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पिछले पांच-छह महीनों से लंबित है। विकास कुमार ने कटकमदाग के अंचल अधिकारी (सीओ) सत्येंद्र नारायण पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में दो मासूम जुड़वां भाइयों के रहस्यमय तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। सेक्टर-3 स्थित शालीमार बाजार इलाके से करण और अर्जुन नाम के दोनों बच्चे 1 जून को अचानक गायब हो गए। चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शालीमार बाजार में स्थित शौचालय के पास खेल रहे थे, तभी वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही परिवार लगातार बच्चों की तलाश में जुटा है, लेकिन हर प्रयास के बावजूद कोई…
