रांची। रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने संत जेवियर कॉलेज की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पांच साल तक लगातार जबरन दुष्कर्म करने के मामले में बक्सर निवासी वरुण सिंह को गुरुवार को दोषी करार दिया है। आरोपित जमानत पर चल रहा था। अदालत ने उसकी जमानत रद्द करते हुए जेल भेज दिया है। साथ ही अदालत ने सजा पर फैसला पांच अगस्त को सुनाएगी। अभियुक्त बहुत ही शातिर है। घटना को लेकर पीड़िता ने लालपुर थाना में सितंबर 2017 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने पहले छात्रा से साल 2011…
Author: shivam kumar
रांची। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विपक्ष के विधायक सदन के भीतर ही बुधवार की रात जमे रहे। इसके बाद परिसर की बिजली-पानी की सप्लाई बंद कर दी गयी। सीएम हेमंत सोरेन ने भी विधायकों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। विपक्ष के विधायकों को देर रात मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद सभी विधायक लॉबी में आकर नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने रात लॉबी में ही जमीन पर सोकर बितायी। कई विधायकों ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को लाइव किया। विधायकों का कहना है कि उनके विरोध के…
रांची। भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के केस में हाइकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा चार्जफ्रेम किये जाने पर रोक लगा दी है। सुनील तिवारी की याचिका पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। बता दें कि खूंटी की एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म करने और जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली देने का आरोप लगाया है। युवती ने 16 अगस्त 2021 को रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।…
रांची। विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अनंत ओझा और पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बीच राजमहल और साहिबगंज में पेयजलापूर्ति को लेकर बहस चल रही थी। इस बीच सीपी सिंह ने पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर से तांत नगर जलापूर्ति योजना की जानकारी मांगी। साथ ही संवेदक का नाम भी पूछा। इस पर पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हरमू नाला में कौन संवेदक था ये भी सीपी सिंह को बताना चाहिए। मैं खुद संवेदक को फोन करता हूं, उन्हें काम के लिए दबाव बनाता हूं। ये गलत नहीं है। मंत्री ने कहा कि संवेदक, इंजीनियर और सचिव…
-विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देकर संतुष्ट करूंगा -इनका धरना-प्रदर्शन भी देखा और मंशा भी समझ लिया रांची। मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर खुलकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जब से मैं जेल से बाहर आया हूं, विपक्षियों को ज्यादा ही कांटा चुभ रहा है। विपक्षियों की बहुत सारी चिंताएं हैं। सीट पर बैठ नहीं पाते हैं। इनकी कुर्सी में कांटा है। झट से खड़े हो जाते हैं। विपक्षियों को भरपूर रूप से संतुष्ट करेंगे। इनका धरना-प्रदर्शन भी देखा, इनकी मंशा भी समझ लिया। सभी सवालों को नोट किया जा…
रांची। विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री पर घोटाला करने का आरोप लगाया। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अभ्यावेदन भी सौंपा। अभ्यावेदन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार चयनित मानव बल आपूर्ति करने वाले आउटसोर्सिंग एजेंसियों का इंपैनल्ड रद्द करने का आदेश दिया है। साथ ही एक माह के भीतर नये सिरे से आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन करने के लिए अस्पतालों के अधीक्षक और जिला के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है। आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रकाशित…
विशेष -राजमहल, सारठ, गोड्डा और देवघर सीट पर होगी भाजपा की अग्निपरीक्षा इनमें से कुछ सीटें छिटकेंगी, तो कुछ नयी सीटों पर उम्मीद कर सकती है भाजपा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के माहौल को समझने के लिए आजाद सिपाही का चुनावी रथ संथाल परगना में लगातार कैंप कर रहा है। इस चुनावी यात्रा के दौरान संथाल परगना के 18 विधानसभा क्षेत्रों के माहौल को नजदीक से देखने पर एक बात साफ होती है कि झारखंड की सत्ता की चाबी माने जानेवाले संथाल परगना में चुनावी मुकाबला…
फिलहाल विपक्ष के विधायक सदन के अंदर मौजूद, वहीं सदन के अंदर की बिजली काट दी गयी है और Ac भी बंद कर दिया गया रांची। पंचम झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी। सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित होने के बावजूद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर डेरा डाल दिए है। विपक्ष की मांग है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो वादा कर सत्ता में आए थे उन सवालों का क्या हुआ। स्त्रावसान से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका जवाब दे। बता दें कि बुधवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के चौथे…
लखनऊ। लाेकसभा में जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में हुई तीखी बहस को लेकर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस नाटकबाजी कर रही, यह देश का एक गंभीर मुद्दा है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मंगलवार को संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस व भाजपा आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी तथा ओबीसी समाज को छलने की कोशिश है, क्योंकि इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम और पर्दे…
लखनऊ। यूपी विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सपा के सदस्य त्रिभुवन दत्त ने आवास विभाग से जुड़ा सवाल उठाया। मुख्यमंत्री योगी, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मौजूद हैं। सरकार की तरफ से मंत्री धर्मपाल सिंह ने जवाब दिया। प्रश्नकाल के दौरान दूसरा सवाल सपा के सदस्य अनिल प्रधान का बिजली पर रहा। बिजली की आवाजाही और समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से जुड़ा रहा। इस सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दूसरा कल 29680 मेगावॉट बिजली की मांग…
कानपुर। एक हजार करोड़ से अधिक की जमीन पर अवैध कब्जे मामले को लेकर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपितों की तलाश में कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की पुलिस टीम के साथ कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। हालांकि इस दौरान कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर नगर कोतवाली में गत दिनों एक हजार करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दर्ज हुए मुकदमे के आरोपितों की तलाश लगातार जारी है। नामजद आरोपितों कुछ पत्रकारों का भी नाम है। मंगलवार की रात कोयला…
