नई दिल्ली। एक दिन पहले मंगलवार की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार को एक बार फिर गिरावट नजर आ रही है। सोना आज 200 रुपये से 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में 700 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 69,640 रुपये से लेकर 68,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 63,840 रुपये से लेकर 63,190…
Author: shivam kumar
न्यूयॉर्क। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार होने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंदी हैरिस के साथ बहस करने की अपनी पूर्व प्रतिबद्धता से पीछे हटते नजर आ रहै हैं। ट्रंप ने इस संभावित बहस के महत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह ‘‘संभवतः’’ बहस करेंगे, लेकिन वह ‘‘ऐसा न करने का भी तर्क दे सकते हैं’’। ट्रंप के इस बयान पर हैरिस की टीम ने पलटवार करते हुए कहा कि वह ‘डरे हुए हैं’। फॉक्स न्यूज चैनल पर सोमवार…
रांची। दिल्ली हाइकोर्ट में लोकपाल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 4 दिसंबर को सुनवाई होगी। दरअसल, सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। निशिकांत ने शिबू सोरेन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। लोकपाल ने 22 फरवरी 2024 को शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआइ को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था। साथ ही लोकपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े इस मामले में सीबीआइ को प्रारंभिक जांच छह…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की रफ्तार तेज होती हुई नजर आई। लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिससे शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच कर कारोबार करने लगा। पहले…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नॉन टैक्स पेयर को फ्री में बालू देने की घोषणा की थी। सत्र के चौथे दिन इसको लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने हेमंत सोरेन के इस फैसले को बड़ा कदम बताया। नन टैक्स पेयर को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। पहले भी सरकार ने इसी सदन में कहा था कि पंचायत के माध्यम से बालू उपलब्ध करायेंगे।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ ही बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर अपनी घोषणा करने के पहले अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान संभल कर कारोबार करता नजर आया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद…
तिरुवनन्तपुरम। केरल के वायनाड जा रही हैं राज्य की स्वास्थ्यमंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें मामूली चोट आई है। उन्हें तत्काल मंजेरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। केरल के स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस का कहना है कि वीना जॉर्ज राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने वायनाड रही थीं। तिरुवनन्तपुर से मलप्पुरम जिले की दूरी करीब 368 किलोमीटर है।
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में कल (30 जुलाई) तड़के आई प्रलयकारी जल आपदा से सारा देश सदमे में है। केरल में घोषित दो दिवसीय शोक का आज आखिरी दिन है। जल सैलाब की चपेट में आए तीन गांवों के लोगों की खोजबीन जारी है। पल-पल हताहतों की संख्या बढ़ रही है। केरल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक 143 लोगों के शव मिल चुके हैं। वायनाड केरल का पहाड़ी जिला है। यहां की विथिरी तालुका में मूसलाधार बारिश के बीच कुछ घंटे के अंतराल में दो बार हुए भूस्खलन ने तीन गांवों को जमींदोज कर दिया। पानी…
पेरिस। चल रहे पेरिस ओलंपिक में पूल बी में अर्जेंटीना की न्यूजीलैंड पर जीत और बेल्जियम की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारत और बेल्जियम ने नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड पर 2-0 की व्यापक जीत दर्ज करके देश की तालिका में एक पदक जोड़ने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया। मंगलवार देर रात को अर्जेंटीना द्वारा न्यूजीलैंड पर 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद भारत का क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित हो गया। अर्जेंटीना की जीत के बाद, भारत कुछ समय के लिए पूल बी में शीर्ष पर पहुंच…
नई दिल्ली। देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 1.14 डॉलर यानी 1.45 फीसदी की उछाल के साथ 79.77 डॉलर…
बेरूत। इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर में विस्फोट कर एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। इजराइल ने कहा है कि इस कमांडर ने सप्ताहांत में इजराइली नियंत्रित गोलान हाइट्स पर हमला किया था। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शनिवार से तनाव बढ़ गया है। इजराइल का आरोप है कि हिजबुल्लाह ने मजदल शम्स के ड्रूस गांव में फुटबॉल खेल रहे 12 बच्चों और किशोरों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हालांकि हिजबुल्लाह ने इस बात से इनकार किया है कि वह उस हमले के…
