रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन बुधवार काे भाजपा बड़ा सा बैनर लेकर सदन पहुंची और धरना-प्रदर्शन कर रही है। इस बैनर में भ्रष्ट, निकम्मी, झूठी, लुटेरी और युवाओं को ठगने वाली हेमंत सरकार जवाब दो लिखा है। साथ ही कई सवाल लिखे हैं। मनरेगा कर्मी के परमानेंट का क्या हुआ, सहायक पुलिस के परमानेंट का क्या हुआ, होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, पोषण सखी के परमानेंट का क्या हुआ, पारा शिक्षक के परमानेंट का क्या हुआ, कंप्यूटर कर्मी डाटा ऑपरेटर का परमानेंट का क्या हुआ, जल सहिया के परमानेंट का क्या हुआ, शिक्षकों की मांग पूरी…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बीरभूम जिले में हथियार तस्करी का खुलासा किया है। खैरासोल के बाद अब दुबराजपुर में हथियार बेचने से पहले ही एक तस्कर पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख आइनुल है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह एक सहयोगी को बंदूक, पिस्तौल और कारतूस बेचने आया था। जिला पुलिस की ओर से बुधवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। मंगलवार देर रात दुबराजपुर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर छापा मारा। रानीगंज-मोरग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14 से गड़गड़ा गांव की ओर जाने के रास्ते पर एक व्यक्ति को…
उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के कारणदिघी में मंगलवार शाम हुए सिलेंडर विस्फोट की घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, करणदिघी के खुदुरगाछी इलाके में एक आभूषण की दुकान में एक छोटा गैस सिलेंडर लीक हो गया। देखते ही देखते दुकान में आग लग गई। तभी उत्सुकतावश जब आसपास के लोगों की भीड़ दुकान पर लगी तभी सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि पूरा इलाका लगभग हिल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायलों में…
कोलकाता। कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम…
कोलंबो। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले मंगलवार को अपने वनडे कप्तान कुसल मेंडिस के स्थान पर टी-20 कप्तान चरिथ असलांका को नियुक्त किया है। 27 वर्षीय मध्यक्रम बल्लेबाज असलांका श्रीलंका के वाइट-बॉल कप्तान बनेंगे, क्योंकि पिछले सप्ताह उन्हें टी20 कप्तान भी बनाया गया था। जून में टी20 विश्व कप से श्रीलंका के जल्दी बाहर होने के बाद वानिंदु हसरंगा के इस्तीफे के बाद असलांका को टी20 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट द्वारा घोषित 16 सदस्यीय वनडे टीम में मेंडिस को शामिल किया गया है। तीन मैचों की…
नई दिल्ली। तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले को भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया है। सुपर ओवर में भारत के सामने मात्र 3 रन का लक्ष्य था, जिसे पहली ही गेंद पर चौका जड़कर सूर्यकुमार यादव ने हालिस कर लिया जबकि भारत की ओर से सुपर ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी कर और मात्र दो रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले, टॉस हारकर भारत ने बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। श्रृंखला में पहली…
नई दिल्ली। केरल के वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस आपदा से मृत 116 लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। वैसे अब तक कितनों की मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उधर, वायु सेना, एनडीआरएफ एवं आपदा मोचन बल की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि राहत कार्यों में जुटीं टीमों को बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इस आपदा में अबतक मारे गए लोगों में 116 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।…
नई दिल्ली। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह मंगलवार को अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने देर रात एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। भारत और वियतनाम के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और आपसी विश्वास पर आधारित दीर्घकालिक मित्रता है। यह यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से बागमती नदी उफान पर है। इस वजह से त्रिपुरेश्वर, कालीमाटी, टेकु इलाके के अलावा बागमती कॉरिडोर के किनारे की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बागमती और उसकी सहायक नदियां हनुमंते, मनोहरा, धोबीखोला, बिष्णुमती, नख्खू, बल्खु का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। विभाग ने अनुरोध किया है कि बागमती कॉरिडोर के अलावा अन्य नदियों के आसपास न जाएं। उधर, धोबीखोला, बल्खु खोला, कागेश्वरी मनोहरा इलाके की गलियारे वाली सड़कों पर अब भी काफी पानी जमा है।…
तेहरान। दुनियाभर में कुख्यात आतंकी संगठन हमास का प्रमुख इस्माइल हानिया आखिरकार ईरान की राजधानी तेहरान में अपने आवास पर हुए हमले में मारा गया। इस हमले में हानिया का अंगरक्षक भी ढेर हो गया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बाद हमास ने भी दोनों की मौत की पुष्टि की है। हमास ने कहा है कि बुधवार को इजराइल की एयरस्ट्राइक में दोनों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि हानिया मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ था। उसकी ईरान के सर्वोच्च नेता से भी मुलाकात हुई थी। ईरानी राज्य टेलीविजन…
बेरूत। इजराइल ने मंगलवार को हिजबुल्ला को निशाना बनाते हुए बेरूत पर हवाई हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इजराइल का लेबनान में सक्रिय चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़ गया है। इजराइल की सेना ने कहा कि यह हमला उसके नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स क्षेत्र में गत सप्ताहांत रॉकेट से हमला करने और 12 बच्चों एवं किशोरों की मौत के साथ-साथ अन्य हमलों में कई इजराइली नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार आतंकी कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। इजराइल ने बीते शनिवार को मजदल शम्स शहर…
