Author: shivam kumar

नवादा। नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित बढ़ही बिघा गांव में बुधवार को प्रदीप मिस्त्री के 25 साल के पुत्र अजय कुमार को अपने अजीज दोस्त ने फ़ोन पर घर में बुलाकर धारदार हथियार से हत्या की नियत से गला पर जोरदार प्रहार किया है, जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने युवक को हिसुआ से इलाज करवाकर नवादा सदर अस्पताल में भेज दिया है । पीड़ित अजय कुमार के परिजन ने बताया कि सुरेश मालाकार के पुत्र जितेंद्र मालाकर ने मेरे बेटे को फ़ोन पर घर से बुलाकर एक अन्य दोस्त के…

Read More

पूर्वी चंपारण। मुंबई में घड़ी दुकान का शटर काटकर 25 लाख की घड़ियां चोरी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने जिले के घोड़ासहन व शिकारगंज थाना पुलिस के सहयोग से देर रात शिकारगंज के परेवा गांव में अनीता देवी व घोड़ासहन के हसन नगर में मोबिन देवान के घर में छापेमारी करते हुए करीब दस लाख रुपये मूल्य की घड़ियां बरामद की है। जानकारी के अनुसार चोरी के उक्त मामले में मुंबई पुलिस ने मोबिन देवान सहित तीन लोगों को मुंबई में ही गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ के दौरान घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह के शामिल होने की बात…

Read More

-राज्य में गठित होगा जल संसाधान आयोग रांची। विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के चौथे दिन विधायक प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिये राज्य में बन रही सुखाड़ की स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ 10 फीसदी धान की रोपायी हुई है। 20 फीसदी खेतों में ही सिंचाई की व्यवस्था है। सिंचित भूमि का प्रतिशत बढ़ाने से ही राज्य के किसानों को आर्थिक अभाव के कुचक्र से बाहर निकाला जा सकता है। राज्य में सुखाड़ की परिस्थिति बन गयी है। कृषि विभाग सिर्फ रूटीन वर्क ही कर रहा है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। इस…

Read More

पेरिस। भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार की देश के लिए ओलंपिक पदक लाने की उम्मीदें उस समय खत्म हो गईं जब कोलंबिया की मुक्केबाज येनी मार्सेला एरियस कास्टानेडा ने महिलाओं की 54 किलोग्राम भारवर्ग के राउंड ऑफ 16 में उन्हें हरा दिया। एक बार फिर, एक भारतीय एथलीट पदक के करीब तो आया, लेकिन अगले दौर में जगह बनाने से चूक गया। प्रीति की पदक जीतने की असफल कोशिश कास्टेनेडा के खिलाफ पहले दौर में उनके प्रदर्शन के कारण हुई। कोलंबिया की मुक्केबाज ने प्रीति पर दबदबा बनाया, जिसके परिणामस्वरूप पांच में से चार जजों ने कास्टेनेडा को दस अंक दिए।…

Read More

रांची। हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में बुधवार को ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत को यह बताया कि किस नियम के तहत रिटायर्ड अधिकारियों को विभाग सेवा में लिया जाता है। राज्य सरकार की ओर से इस मामले में जवाब भी दाखिल किया गया। इसके बाद अदालत ने अगली पेशी में ऊर्जा सचिव को सशरीर पेशी से मुक्त करते हुए याचिकाकर्ता को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई हुई। राजेश कुमार सिंह ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की…

Read More

किशनगंज। जिले में अवैध खनन एवं भंडारण और परिवहन करने वालों पर खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज प्रखंड के गाछपारा में अवैध खनन करने वालों पर खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए गाछपारा के कमारमुनी बांध के समीप अवैध खनन कर भाग रहे बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर चार लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर को थाना लाने के दौरान पीपला चौक के समीप ट्रैक्टर मालिक व पल्सर बाइक जिसका निबंधन सं. डब्लू बी 62 जी 3385 है पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा भीड़ जमा कर गश्ती…

Read More

रांची। सीआईडी के आईजी से सेवानिवृत हुए रंजीत प्रसाद का मंगलवार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से सैम्फोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत प्रसाद की छोटी बेटी लन्दन में रह कर पढ़ाई कर रही है। एक अगस्त को वह रांची आएगी। उसके बाद रंजीत प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर सैम्फोर्ड अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया। कुछ दिन पूर्व ही उनका हार्ट सर्जरी हुआ था। वह रांची के सिटी एसपी एसीबी के एसपी के पद पर रह चुके थे। उनके निधन…

Read More

देवघर। देवघर के बाबाधाम से जलाभिषेक कर बुधवार की अहले सुबह रांची लौट रहे शिवभक्तों से भरी बस अनियंत्रित होकर गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास पलट गई।घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।…

Read More

रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पंडरा बाजार समिति के गेट के पास तेज रफ्तार कार ने बुधवार को एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त रिंकू देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पंडरा बस्ती निवासी पति छोटू प्रसाद महतो की पत्नी रिंकू देवी (35 ) वह फल बेचती थी। महिला फल लेकर सड़क पार कर रही थी इसी दौरान कार (जेएच 10सीसी3202) ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गयी। आनन फानन में महिला को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, वहां…

Read More

रांची। विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन हो गया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने लिखा कि स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास की अत्यंत दु:खद सूचना मिली। प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें और इस विकट परिस्थिति में स्टीफन दा और उनके समस्त परिजनों को संबल और सामर्थ्य प्रदान करें।

Read More

-वोटबैंक की राजनीति करने वाली इस सरकार में प्रदेश का कोई भी आदिवासी, कोई भी हिंदू सुरक्षित नहीं है रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राज्य की झामुमो, कांग्रेस सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल बड़े पैमाने पर जारी है। कहा कि सरकार चुप है, प्रशासन मौन धारण किये हुए है, जनता परेशान है और झारखंड में मतांतरण को रोकने का नहीं कोई समाधान है। कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में मतांतरण के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं। झारखंड में जबरन…

Read More