गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने लूट की कई वारदातों में फरार चल रहे शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक एक तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल तथा लूटे गए ढाई हजार रुपए बरामद हुए हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने रविवार सुबह बताया कि पुलिस टीम रविवार तड़के अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत ईएसआई अस्पताल के सामने शालीमार गार्डन की तरफ से आने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आराधना कट की तरफ…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी और चंडीगढ़ के उपराज्यपाल के साथ-साथ राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, महाराष्ट्र और मणिपुर के राज्यपाल बदले हैं। यही नहीं राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।…
काठमांडू। नेपाल में दो बसों के नदी में गिरने के 17 दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले एक हफ्ते से उस बस में सवार किसी भी यात्री का शव भी बरामद नहीं हो पाया है। इसी बीच बस को ढूंढने के लिए प्रयोग में लाई जा रही 20 किलोग्राम की चुंबक भी नदी में ही खो गयी। इन सबको देखते हुए प्रशासन ने रविवार से खोजी काम को बंद करने का फैसला किया है। साथ ही रेस्क्यू के लिए भारत से बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम भी आज वापस लौट गई । उल्लेखनीय है कि…
लखनऊ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यपालों की नियुक्ति की, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ राजनेताओं को अलग-अलग राज्यों में राज्यपाल बनाया गया। उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा से कई बार सांसद रहे संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है तो वहीं अभी तक सिक्किम के राज्यपाल रहे लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण आचार्य पर मणिपुर के राज्यपाल का भी चार्ज दिया गया है। लक्ष्मण आचार्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं। संतोष गंगवार और लक्ष्मण आचार्य दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की…
नई दिल्ली। दिल्ली के राजेन्द्र नगर इलाके में कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर, बिल्डिंग के मैनेजमेंट और ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे में मृत एक छात्र और दो छात्राओं की पहचान हो गई है। इनकी पहचान श्रेया यादव (अंबेडकर नगर, यू.पी.), तान्या सोनी (तेलंगाना) और नवीन डालविन (केरल, एर्नाकुलम) के रूप में की गई है। मामले में पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि कोचिंग सेंटर हादसे मामले में राजेंद्र नगर…
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से शनिवार को दो छात्राओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में और भी छात्र फंसे हुए हैं। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है। मोटर के जरिए बेसमेंट से पानी निकाला जा रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने तथा 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ओल्ड राजेंद्र नगर…
रांची। केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि घुसपैठिया मुद्दे पर भाजपा की कई महिलाओं ने गैर आदिवासी से विवाह किया है। कहा कि केंद्र में 2014 से एनडीए की सरकार चल रही है। झारखंड में डबल इंजन की सरकार रही है, लेकिन विभिन्न आदिवासी मुद्दों को लेकर सरकार चुप रही। विधानसभा चुनाव आने पर बीजेपी को बांग्लादेशी घुसपैठियों की चिंता सताने लगी है। इससे पहले घुसपैठियों के खिलाफ बीजेपी सांसदों ने कभी पार्लियामेंट में आवाज तक नहीं उठायी। झारखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम को देख कर बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर राजनीति कर रही है। हेमलाल ने कहा…
कोलकाता। कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही गर्मी भी बरकरार रहेगी। ऐसा ही मौसम पूरे एक हफ्ते रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है। हालिया मौसम…
-सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये -राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 9 राज्यो के राज्यपाल की नियुक्ति की रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। यूपी के बरेली से आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाये गये है। ओम माथुर सिक्किम के गवर्नर और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जुलाई को देर रात नौ राज्यों के राज्यपालों के नाम की सूची जारी कर दी है । इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, हरिभाऊ किसनराव बागड़े, जिष्णु देव वर्मा, ओम…
-समीक्षा बैठक में अधूरी रिर्पोट प्रस्तुत करने वाले विभाग को जल्द पूर्ण रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश हजारीबाग। झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की अध्यक्षता में हजारीबाग परिसदन सभागार में जिले में अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम एवं सदस्य कारी बरकत अली भी शामिल थे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत सामाजिक-आर्थिक अवसंरचना का निर्माण करके और बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों की विकास संबंधी कमियों…
जम्मू। नगर के भगवतीनगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप से अमरनाथ गुफा यात्रा पर जाने वाले 1677 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार सुबह सुरक्षाबलों की निगरानी में रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 31वां जत्था सुबह तड़के 67 वाहनों का काफिला बेस कैंप से रवाना हुआ। इस 1677 तीर्थयात्रियों के जत्थे में 1343 पुरुष, 228 महिलाएं, दो बच्चे, 83 साधु और 21 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 408 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप की ओर और 1269 तीर्थयात्री पहलगाम बेस कैंप से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक की यात्रा…
