Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। जिस वजह से पिछले एक सप्ताह से हर दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राज्य के 10 जिले और 31 जुलाई को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। लो प्रेशर का दिखेगा व्यापक असर  मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में इस लो प्रेशर का व्यापक असर दिखने वाला…

Read More

रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड में ओबीसी की आबादी आबादी का लगभग 55 प्रतिशत है। इसका झारखंड के विकास में अहम भूमिका है। परंतु यह वर्ग सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है। केंद्रीय कार्यालय हरमू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 सूत्री मांग को लेकर संयुक्त बिहार में आरक्षण 27 प्रतिशत प्रतिशत था, परंतु झारखंड में यह घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। 11 जिलों में स्थानीय नियोजन में आरक्षण शून्य कर दिया गया है। झारखंड के गठन का 24 वर्षों तक जिनकी भी सरकार…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)। जिले के जराईकेला ओपी क्षेत्र पंचपहिया में शनिवार की देर रात नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है। पोस्टरबाजी कर नक्सलियों ने लोगों से शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टर को जब्त कर लिया। भाकपा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह रविवार से शुरू हो गया है। इसी को लेकर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश की है। नक्सलियों ने पंचपहिया गांव के स्कूल से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में पोस्टरबाजी की है। साथ ही नक्सलियों ने बुकलेट…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश के नये डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिलने शनिवार को इंटक के उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वसीम अकरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे। डीजीपी झारखंड बनने पर उन्हें बधाई दी पुलिस और जनता के बीच भय के माहौल को ख़त्म करने का आग्रह किया। डीजीपी झारखंड ने आश्वासन दिया है के पुलिस अधिकारी जनता से जुड़कर काम करेंगे और जनता और पुलिस के बीच की दूरी को खत्म करने का काम करेंगे।

Read More

रांची। झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के जरिये 11 अगस्त को एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन संत जॉन्स प्लस टू विद्यालय रांची में किया जायेगा। इसके लिए प्रतिभागी झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 29 जुलाई से नौ अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।

Read More

रांची। झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उनकी सदस्यता पार्टी के लोगों ने ही स्पीकर के माध्यम से जानबूझकर खत्म करायी है। इससे वे विचलित होनेवाले नहीं हैं। स्पीकर के आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संताल परगना में घुसपैठ हुई है। राज्य सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। वे शनिवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मॉनसून सत्र शुरू होने से सिर्फ आधा दिन पहले खत्म की गयी सदस्यता झामुमो के पूर्व…

Read More

रांची। पाकुड़ के केकेएम कॉलेज हॉस्टल के छात्रों पर रात के अंधेरे में पुलिस के द्वारा की गयी लाठी चार्ज की सांसद दीपक प्रकाश ने भर्त्सना की है। कहा कि अपनी माताओं और बहनों की बांग्लादेशी घुसपैठियों से रक्षा करने के उद्देश्य से पाकुड़ केकेएम कॉलेज हॉस्टल के छात्रों ने एक विरोध मार्च निकालने और बांग्लादेशी घुसपैठ का विरोध करने वाले थे, लेकिन जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो उन्होंने इस रैली को रोकने को कहा। जब छात्र नहीं माने, तो निर्दोष और निहत्थे छात्रों पर रात के अंधेरे में बेरहमी से बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। इसकी…

Read More

-पूर्वोदय के माध्यम से बिहार का भाग्योदय होगा रांची। बिहार में केंद्रीय बजट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रकारों से शनिवार को छपरा में संवाद किया। मंत्री संजय सेठ ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार बिहार को केंद्रीय बजट में इतनी बड़ी हिस्सेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व में बिहार विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है। पूर्वोदय के माध्यम से बिहार का भाग्योदय होगा। एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में बिहार पुन: अपना गौरव हासिल करेगा। इस बजट में बिहार के लिए सड़क, रोजगार, बिजली,…

Read More

-हेमंत की पुलिस ने छात्रावास में घुसकर छात्रों को पीटा -पाकुड़ में छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई की तस्वीरें विचलित करनेवाली रांची। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं। अवैध घुसपैठ के कारण बदलती डेमोग्राफी अब डेमोक्रेसी के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने एक्स पर दूसरे पोस्ट में लिखा कि पाकुड़ में बांग्लादेशी मुसलमानों के अवैध घुसपैठ के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा छात्रों की शनिवार देर रात हेमंत सरकार की पुलिस ने छात्रावास में घुसकर बर्बरतापूर्ण पिटाई की। छात्रों पर हुए इस कायराना हमले की वीभत्स तस्वीरें विचलित करने…

Read More

-डेमोग्राफी की बात करते समय सलेक्टिव क्यों हो जाते हैं भाजपा नेता रांची। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि डेमोग्राफी के विषय में बात करते समय सभी भाजपा नेताओं को पूरे झारखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करनी चाहिए। सलेक्टिव होकर डेमोग्राफी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बात करना खतरनाक है और यह झारखंड के साथ ही यहां के लोगों के हित में भी नहीं है। श्री तिर्की ने कहा कि इस बात का ख्याल न केवल लोकसभा या विधानसभा, बल्कि हर एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर और आपस की बातचीत में भी रखा जाना चाहिए। कहा कि लोकसभा में सांसद…

Read More

रांची। जमीन घोटाले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कमलेश की रिमांड के लिए सोमवार को इडी की ओर से आग्रह किया जाएगा। बता दें कि कांके में सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पूछताछ के लिए इडी ने कमलेश को पांच समन भेजा था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ। लेकिन छठे समन पर कमलेश शुक्रवार की सुबह 11 बजे हिनू स्थित परिवर्तन नेदेशालय के रांची जोनल ऑफिस पहुंचा। पूछताछ में इडी ने कमलेश से चामा में गैर मजरुआ…

Read More