Author: shivam kumar

रांची। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी रांची भी खुले में मांस बेचा जा रहा है। रांची पुलिस ने इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में खुले में मांस बेचने वाले 51 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं रांची में 100 से अधिक दुकानदारों पर खुले में मांस बेचने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इन दुकानदारों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 290, 293 और फूड सेफ्टी एक्ट 2006 की 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्यामानंद पांडेय…

Read More

रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से अफीम के साथ एक तस्कर को एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने गिरफ्तार किया है। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना प्रभारी और क्यूआरटी टीम ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर अफीम की खेप को चौपारण ले जाने के फिराक में था। हालांकि इसकी भनक पुलिस को लगी, तो बस स्टैंड में छापेमारी कर तस्कर को दबोच लिया। वहीं अफीम भी बरामद किया गया है। फिलहाल तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके पास से ढाई किलो से ज्यादा अफीम…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय की अनुकंपा समिति ने पुलिसकर्मियों के आश्रित की नौकरी के लिए प्राप्त 52 आवेदनों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। वैसे पुलिसकर्मी जिनकी मृत्यु सेवा काल के दौरान हो जाती है, उनके आश्रित के आवेदन पर अनुकंपा समिति विचार कर निर्णय लेती है। अनुकंपा समिति ने 56 मामलों की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद 52 मामलो में मंजूरी दी। अनुकंपा समिति द्वारा स्वीकृत आवेदनों में बाल सिपाही के 19, जबकि अन्य में आरक्षी और महिला आरक्षी के नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है। सभी को नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया है।

Read More

रांची। राज्यभर के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में कार्यरत पदाधिकारियों-कर्मियों के बकाया वेतन-मानदेय भुगतान के लिए सरकार ने कदम बढ़ाये हैं। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी के निर्देश के बाद विभाग ने सभी जिलों के उपविकास आयुक्त को पत्र लिखा है और डीआरडीए पदाधिकारियों के 10 जून तक जिला परिषद में समायोजन की तिथि से पहले की वेतन आदि का बकाया राशि का गणना कर प्रतिवेदन मांगा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने झारखंड सहित देशभर के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को बंद करने का फैसला लिया और राज्यों को कहा कि इनमें कार्यरत कर्मियों का समायोजन जिला…

Read More

रांची। द्वितीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का रविवार को समापन हुआ। रांची के गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में पुरूष एकल में बोकारो के शिवाजी राय ने प्रतिद्वंद्वी रांची के सत्रुंजय चक्रवर्ती को 4-शून्य से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं महिला एकल में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने अपने ही जिले के सानिया बनर्जी को हराकर विजेता बनी। अंडर 19 बालिका वर्ग में अर्चिता डे ने धनबाद की सृजनी चक्रवर्ती को हराकर खिताब जीता। वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में गढ़वा जिले के नीतीश मेहता ने हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल को हराया। तीन दिवसीय…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी और चौठिया गांव में जंगली हाथियों के हमले में दो वृद्धों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वकील टुडू और 74 वर्षीय बासो हांसदा के रूप में हुई है। पहली घटना दिघी गांव में हुई, जहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक मिट्टी के घर को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला बासो हांसदा की मौत मिट्टी की दीवार के नीचे दबने से हो गई।

Read More

रामगढ़। झारखंड में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुड़ गए हैं। रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के कई युवाओं ने रविवार को आजसू पार्टी का दामन थामा। उन्होंने आजसू नेता चंद्र प्रकाश चौधरी पर भरोसा जताया और कहा कि यह पार्टी स्थानीय स्तर पर विकास का कार्य करती आ रही है। चौधरी ने सभी का स्वागत किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक…

Read More

रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की पलामू लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पलामू जिला संयोजक अशोक प्रसाद साहू ने अध्यक्षता और गढ़वा जिला संयोजक रामभजन गुप्ता ने संचालन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित थे। पलामू के समाजसेवी सुनील कुमार भुइयां सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय आधारित पार्टी है। प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि विस चुनाव लड़ने के साथ सीटों को चिह्नित भी किया जा रहा है। जहां जीत दर्ज किया जा सके। पार्टी में…

Read More

सेना भर्ती रैली का दूसरा दिन: दिखा जोश और जुनून, 645 युवाओं ने आजमायी किस्मत रांची। राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए खेलगांव के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को 645 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी। इसी बीच उम्मीदवारों का जोश और जुनून देखने को मिला। मौसम को ध्यान में रखते हुए दौड़ सुबह लगभग 3.30 बजे शुरू हुई। जांबाज युवाओं ने पूरे जोश और जुनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।…

Read More

कोडरमा। ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी के आरोप में कोडरमा पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाईल, 2 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक, 2 वाई-फाई और व्हाट्स एप चैट का प्रिंट ऑउट जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जो ऑनलाईन गेम के माध्यम से ठगी करने का कार्य करते हैं वह तिलैया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए थाना प्रभारी, तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन…

Read More

रांची। रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के यूजी और पीजी सेमेस्टर दो की परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार यूजी एनईपी, सीबीसीएस और पीजी सीबीसीएस एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसमें आखिरी क्लास 7 अगस्त तक होगी। छात्र 16 अगस्त से 20 अगस्त तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, एंड सेमेस्टर परीक्षा की शुरूआत 22 अगस्त से होगी।

Read More