Author: shivam kumar

काठमांडू। भारत के रास्ते नेपाल द्वारा बांग्लादेश को बिजली बेचने के लिए 28 जुलाई को यहां होने वाला त्रिदेशीय समझौता कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बांग्लादेश में कुछ समय पहले तक हुए छात्र आंदोलन के कारण इस कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने को लेकर सहमति बनी है। ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता नवीनराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश सरकार की तरफ से लिखित अनुरोध आने के बाद 28 जुलाई को काठमांडू में होने वाले त्रिदेशीय समझौता कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। इस समझौते के लिए भारत से ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल तथा बांग्लादेश से ऊर्जा राज्यमंत्री…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के न्याय विभाग ने दुनिया के सबसे खतरनाक, हिंसक और शक्तिशाली मादक पदार्थ तस्करी संगठनों में से एक सिनालोआ कार्टेल के दो कुख्यात सरगना को गिरफ्तार किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और सिनालोआ कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल एल मेयो जाम्बाडा को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने टेक्सास के एल पासो में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, साथ ही ड्रग तस्करी की दुनिया का ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले एल चैपो गुजमैन के बेटे जोआक्विन गुजमैन लोपेज को भी गिरफ्तार किया गया है। जाम्बाडा पर फेंटानाइल के निर्माण तथा…

Read More

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की भावनाओं से रूबरू कराने वाले रोचक और दिलचस्प कंटेंट के लिए जाना जाता है। स्टार प्लस के पास शो की एक शानदार लाइनअप है, जिसका मक्सद मनोरंजन करना और सशक्त बनाना भी है। इन शोज में अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ और ये है चाहतें शामिल हैं। वे फैमिली ड्रामा और रोमांस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद और स्वीकार करते हैं। स्टार प्लस ने एक नए क्षेत्र में कदम…

Read More

बज़ गर्ल ऑफ़ द ईयर बनी शर्मिन सहगल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी-द डायमंड बाज़ार’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया। उन्हें अपने इंटरव्यू के लिए ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा, जहाँ लोगों ने जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए उन्हें निशाना बनाया और गलत बाते कही। बहुत ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करने के बावजूद, शर्मिन सहगल के ओटीटी डेब्यू ने उनके आलोचकों को चुप कराने के साथ ही उनके करियर को बढ़ावा दिया है। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज़ ने आलमज़ेब के शानदार किरदार के रूप में उनकी वापसी कराई है,…

Read More

फिल्म एनिमल के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हर जगह ‘भाभी 2’ और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हो गईं है। तृप्ति ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बैड न्यूज’ में भी बोल्ड सीन दिए हैं। तृप्ति को हाल ही में पहली बार अपने माता-पिता के साथ देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने तृप्ति के परिवार को भी कैमरे में कैद किया। तृप्ति डेमरी फिलहाल वह अपनी लगातार फिल्मों के कारण चर्चा में हैं। सबसे पहले उन्होंने एनिमल से दर्शकों का ध्यान खींचा। अब ‘बैड न्यूज’ में उन्होंने विक्की कौशल के साथ इंटीमेट सीन दिए हैं। हाल ही में…

Read More

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की एक आदर्श जोड़ी मानी जाती है। उनकी शादी को 23 साल हो गये। दोनों के बच्चे आरव और नितारा हैं। अक्षय कुमार का उनका अपनी सास डिंपल कपाड़िया के साथ भी अच्छा रिश्ता है। डिंपल अक्षय को बेटे की तरह प्यार करती हैं। वह अक्षय की दिल खोलकर तारीफ करती हैं, लेकिन डिंपल कपाड़िया शुरुआत में अक्षय और ट्विंकल की शादी के विरोध में थीं। डिंपल कपाड़िया ने जयपुर में एक कार्यक्रम में खुलासा किया, “पहले मैंने ट्विंकल को अक्षय से शादी करने के लिए मना किया था। भगवान का शुक्र है कि…

Read More

-कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 90 से 95 रुपये प्रति शेयर मुंबई। प्लांट बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्‍य 95 रुपये से करीब 15 फीसदी की उछाल के साथ शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ है। कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 90 से 95 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इस इश्यू के जरिए कंपनी 510.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इश्यू प्राइस से 14.73 फीसदी ऊपर 109 रुपये रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज…

Read More

मुंबई/नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाइफ-टाइम हाई के रिकॉर्ड स्‍तर 1,178.60 पर पहुंच गया। इसके साथ ही एलआईसी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 7.34 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एलआईसी का शेयर भाव कारोबार के दौरान 1,178.60 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले कंपनी का शेयर 9 फरवरी, 2024 को 1175 रुपये प्रति शेयर के ऑल-टाइम हाई पर था। इस शानदार प्रदर्शन के कारण इस साल की शुरुआत से अबतक इस स्टॉक ने 38.61…

Read More

– चांदी की कीमत भी करीब 3 हजार रुपये तक घटी नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमतों में कमी आ गई। इस गिरावट के बाद चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया। चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 69,990 रुपये से लेकर 69,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,290 रुपये…

Read More

-झारखंड विस के मानसून सत्र का आगाज -स्पीकर ने सत्र संचालन के लिए सभापति की घोषणा की रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र का पहला शोक प्रस्तााव के बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। हालांकि स्पीकर ने सत्र संचालन के लिए सभापति और कार्यमंत्रणा समिति की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही 11.10 बजे शुरू हुई। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सत्र संचालन के लिए सभापति की घोषणा की। कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। पिछले सत्र और इस सत्र के बीच जितने भी राजनीतिज्ञयों और विभिन्न…

Read More

रांची। गोमिया विधायक लंबोदर महतो विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने झारखंड के सहारा में निवेश करने वाले राज्य के जमाकर्ताओं के अरबों रुपये की जमा राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की।

Read More