Author: shivam kumar

रांची। हाइकोर्ट ने दिवंगत होमगार्ड के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का आदेश दिया है। दरअसल, साल 2014 में होमगार्ड जवान तारिणी कुमार ज्योतिषी की ड्यूटी से घर जाने के दौरान मौत हो गयी थी। तारिणी के परिजनों ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की थी। लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं सुनी। इसके बाद दिवंगत होमगार्ड के बेटे राकेश कुमार ने हाइकोर्ट की शरण ली। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज चौबे ने बहस की। कोर्ट ने मनोज चौबे की दलील से सहमत होकर दिवंगत…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोप में अर्जुन प्रसाद यादव को चार महीने की सजा और 70 हजार का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना की राशि उस पीड़ित को दी जायेगी, जिसे अर्जुन ने चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। दरअसल अर्जुन प्रसाद यादव ने अजय जैन को पैसों के भुगतान के लिए 50 हजार का चेक दिया था, जो बाउंस कर गया था। इसके बाद अजय जैन ने कोर्ट की शरण ली थी। अजय जैन ने सिविल कोर्ट में कंप्लेंट केस दर्ज करवाया था, जिस पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दिव्या राघव…

Read More

सरायकेला। जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान कॉलोनी रोड नंबर 19 स्थित एक टाटा स्टील कर्मी धनंजय कुमार के घर में बीते शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने के सभी आभूषण की चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। घटना के समय धनंजय कुमार अपने परिवार के साथ एक अन्य कमरे में सो रहे थे। चोरों ने चोरी करने के बाद मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह…

Read More

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना इलाके के महेशियादीघी गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव उसके मायके के बाहर में पड़ा देख गांव में कोहराम मच गया। लेकिन कुछ देर में स्थिति स्पष्ट हो गई । बताया गया कि मृतिका 40 वर्षीय मंजू देवी पिछले कई महीनों से पति से अलग हो कर मायके महेशियडीघी में रह रही थी। मृतिका के पिता प्रभुनाथ सिंह ने कई बार बेटी को अपने ससुराल जाने को कह था। जानकारी के अनुसार मृतिका तीन बेटियों की मां थी और ससुराल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में है। मंजू अपने पति घनश्याम सिंह…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट के सफाई कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी संजय सिंह को कोर्ट ने चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही अदालत ने संजय सिंह पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। प्राथमिकी के मुताबिक संजय सफाई कर्मचारी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। एक दिन मौका पाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम…

Read More

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश को पूछताछ के बाद इडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की दोपहर कमलेश एयरपोर्ट रोड स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा था। इडी ने उससे लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। इडी के सवालों का कमलेश स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पाये तो इडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इडी कमलेश को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जमीन कारोबारी कमलेश 19 जुलाई को भी इडी ऑफिस में पेश नहीं हुआ था। उसे पांच समन जारी हो चुके थे। इसके बाद छठा समन जारी करते हुए उसे 26 जुलाई को…

Read More

सिल्ली-रांची। सिल्ली के विधायक सह आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, यही आपको प्रतिभावान बनाता है। सिल्ली विधानसभा के सभी बच्चों के सपनों को उड़ान देना हमारा संकल्प और दायित्व भी है। महतो शुक्रवार को राहे प्रखंड अंतर्गत डोमनडीह मैदान में आयोजित मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मौके पर प्रखंड के इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट एक्सप्रेस, उड़ान कोचिंग, स्मार्ट क्लास, वीआर लैब जैसी सुविधाओं से क्षेत्र के विद्यार्थियों को सहूलियत हुई है।…

Read More

-राष्ट्र विजय का महापर्व है कारगिल विजय दिवस रांची। भाजपा मुख्यालय दिल्ली में कारगिल विजय दिवस पर रजत जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे। कार्यक्रम में कारगिल के युद्ध में बलिदान हुए राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी। इसके बाद कारगिल के नायकों और बलिदानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कारगिल विजय पूरे राष्ट्र का विजय है। भारत ने उस समय जो एकजुटता…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार काे आयोजित 75वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में बताैर मुख्य अतिथि बताैर बाेल रहे…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सरकार से अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र जारी करते हुए योजना की स्थिति को सार्वजनिक करने की मांग की। इस बाबत एक पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के गरीबों से वादे किये थे कि तीन कमरों वाला सुविधायुक्त पक्का मकान देंगे। चार साल बीत जाने के बाद सरकार ने अबुआ आवास योजना की शुरूआत की है। 23 जनवरी को खूंटी जिला के तोरपा से इस योजना की शुरूआत करते…

Read More

-शाह आयोग की रिपोर्ट से कांग्रेस का विकृत चेहरा सामने आयेगा -आपातकाल के दौरान हुई बर्बरता, तानाशाही, अत्याचार और लोकतंत्र की हत्या के रहस्य को खुलेगा रांची। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में 28 मई 1977 में भारत सरकार के द्वारा आपातकाल के समय की गयी ज्यादतियों की जांच के लिए न्यायमूर्ति जेसी शाह की अध्यक्षता में गठित आयोग की रिपोर्ट को लोकहित में सार्वजनिक करने की मांग की। श्री प्रकाश ने कहा कि आपातकाल के समय की गयी ज्यादतियों की जांच के लिए शाह आयोग ने सौ बैठकें की थीं। 48 हजार कागजात की पड़ताल की थी और…

Read More