-निदेशक आदित्य रंजन का वीडियो-ऑडियो वायरल -आज शिक्षक चप्पल पहन कर पढ़ायेंगे -शिक्षकों में आक्रोश, हटाने की मांग रांची। परियोजना निदेशक आदित्य रंजन द्वारा शिक्षकों के प्रति आपत्तिजनक वीडियो-ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर शिक्षकों में उबाल है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है। कहा है कि वायरल वीडियो में निदेशक द्वारा हवाई चप्पल पहनने वाले शिक्षकों को चप्पल से मारने की बात कही जा रही है। वीडियो में शिक्षकों को व्यक्तिगत राशि से विद्यालय का कार्य कराने की धमकीपूर्ण बात कही जा रही है। इससे शिक्षक समाज आक्रोशित है। संघ के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राममूर्ति…
Author: shivam kumar
-डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा -मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटती आबादी की जांच एसआइटी से कराने का अनुरोध रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर संताल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। श्री मरांडी मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है। संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। यह सबके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जुलाई को पत्नी कल्पना सोरेन संग दिवंगत लक्ष्मण क्षेत्री के डोरंडा स्थित आवास पर पहुंचे। शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उनका ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में रसोइया के पद पर कार्यरत लक्ष्मण क्षेत्री की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी थी।
रांची। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता ने राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। निवर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। इनमें नारकोटिक्स, साइबर, वायलेंट क्राइम और महिलाओं की सुरक्षा को टॉप प्रायोरिटी पर रखा जाएगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर पुलिस का क्विक रिसन्स होना चाहिए। पुलिस को पब्लिक के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया जाएगा। सबसे ज्यादा…
दांबुला। रेणुका सिंह ठाकुर (4 ओवर एक मेडन 10 रन 3 विकेट) और राधा यादव (4 ओवर एक मेडन 14 रन 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। 81 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 83 रन बनाकर मैच 10 विकेट से भारत की झोली में डाल दिया। मंधाना 39…
पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। दो सप्ताह से कुछ अधिक समय पहले यूरोप पहुंचने के बाद, भारतीय टीम स्विट्जरलैंड में 3 दिवसीय मानसिक अनुकूलन शिविर से गुजरी है, इसके बाद टीम ने अपने पहले पूल बी मैच से पहले मलेशिया, नीदरलैंड, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ उच्च-ऑक्टेन अभ्यास मैच खेले हैं। शीर्ष ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ समूहीकृत भारत को अच्छी शुरुआत करने…
नई दिल्ली। नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक की इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत@2047’ है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। अन्य उपस्थित लोगों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल होंगे। नीति आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत…
– प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की – अग्निपथ योजना सेना में किए गए जरूरी सुधारों का एक उदाहरण करगिल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी कि उसकी नापाक साजिशें सफल नहीं होंगी, क्योंकि हमारे सैनिक पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचलने का ऑपरेशन चला रहे हैं और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में जीत के 25 साल बाद आज लद्दाख की राजसी भूमि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कारगिल विजय दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारे देश के लिए किए गए बलिदान शाश्वत…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उनकी संगठनात्मक कुशलता को याद किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य…
देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा के लिए के लिए ही नहीं, भारत के लिए भी खास है। देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख माइल स्टोन है। भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 27 जुलाई, 1994 को ही 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद…
काठमांडू। भारत में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है लेकिन नेपाल में कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।अब दोनों देशों के बीच सोने की कीमत में अंतर होने से इससे जुड़े व्यवसायियों को अब सोने की तस्करी बढ़ने का डर सता रहा है। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में पेश किए गए 2024-25 के केन्द्रीय बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी को कम करने का प्रस्ताव किया गया है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने सोने पर अब तक लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटा कर सिर्फ 6 प्रतिशत करने का…
