उत्तर दिनाजपुर। दो नाबालिग छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़खानी के आरोप में मंगलवार शाम उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में स्थानीय लोगों ने दो युवकों की सामूहिक पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम नौवीं कक्षा की दो छात्राएं ट्यूशन से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने कथित तौर पर रास्ता रोका और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और आरोपितों की जमके पिटाई कर डाली। इस दौरान आरोपितों की स्कूटी तोड़ दी गई। इस संबंध में हेमताबाद थाने के आईसी सुजीत…
Author: shivam kumar
कूचबिहार। कूचबिहार जिले में कूचबिहार-माथाभांगा राज्य राजमार्ग पर निशिगंज इलाके में मंगलवार शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन कूचबिहार के सोनारी से माथाभांगा जा रही थी जबकि दूसरी ओर से सिलीगुड़ी से दिनहाटा जा रही एक यात्री बस आ रही थी। दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया। खबर पाकर निशिगंज चौकी की पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में पिकअप वैन…
कोलकाता। दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में पूजा समितियों के साथ बैठक के दौरान घोषणा की कि दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक क्लब को 85 हजार दिये जायेंगे। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद मंगलवार शाम उत्तर कोलकाता के सबसे लोकप्रिय दुर्गापूजा आयोजकों में से एक संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अनुदान लेने से मना कर दिया। भाजपा नेता सजल घोष ने मुख्यमंत्री का अनुदान नहीं लेने के कई कारण बताए। वर्ष 2023 में ‘राम…
कोलकाता। पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को मंगलवार रात प्रेसिडेंसी सुधार गृह से एसएसकेएम अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन ने रात में उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। बुधवार सुबह जेल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर, उन्हें जेल की एम्बुलेंस से अस्पताल के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। वहां हृदय रोग, मेडिसिन सहित अन्य विभागों के चिकित्सकों ने उनकी जांच की। कुछ आवश्यक परीक्षण भी किए गए और उसी के अनुसार दवाएं दी गईं। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता…
12झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम और भाजपा विधायक जेपी पटेल के दलबदल मामले की सुनवाई स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में बुधवार काे पूरी हो गई। स्पीकर ने लगातार दो दिन दोनों पक्षों को सुना और सुनवाई के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया। स्पीकर ने दोनों विधायकों के मामले में वादी और प्रतिवादी को गुरुवार दोपहर 12 बजे तक लिखित जवाब मांगा है। स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने जब दूसरे दिन सुनवाई शुरू की तो जेपी पटेल मामले में वादी अमर कुमार बाउरी की ओर से कहा गया कि विधायक केवल इतना बता…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने पलामू एवं गढ़वा में सिंचाई के लिए प्रस्तावित कनहर बराज परियोजना को पूरा करने में आठ साल मांगे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई के दाैरान मौखिक कहा कि प्रतीत होता है कि राज्य सरकार कनहर बराज प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। यदि ऐसा है तो राज्य सरकार को इस प्रोजेक्ट को बंद कर देना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि वर्ष 2010 में भी राज्य सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पांच साल की समय की मांग की गई थी और अब वर्ष…
कोलकाता। महानगर कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आज सुबह से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 96 फीसदी और न्यूनतम 76 फीसदी रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान 0.1 मिमी बारिश दर्ज…
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ज़िले के बेला थाना क्षेत्र में बीते दिनो संस्कृति वर्मा नामक एक महिला पर बाईक सवार बदमाशों के द्वारा हुई गोलीबारी मामले का मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया गया। घटना मे शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया है कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में ऑफिस जानें के दौरान संस्कृति वर्मा नामक एक महिला पर अपराधियों द्वारा तकरीबन आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें संस्कृति वर्मा नामक महिला को तीन गोली लगी थी जिसमे वह बुरी तरह ज़ख्मी…
रांची। राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से फरार तीन बाल कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों बाल कैदी बुधवार को बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बाल कैदियों को पकड़कर बाल सुधार गृह को सौंप दिया। दो को उनके घर से और एक को बाल सुधार गृह के समीप से पकड़ा गया है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तीनों फरार बाल कैदियों को पकड़ लिया गया है और…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर के एनसीसी सह खेल शिक्षक आयुष कुमार पर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने गोंदा थाने में खेल शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार डीएवी गांधीनगर में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता मनीष कुमार ने बताया कि उनके बच्चे सहित 12 से अधिक बच्चे 22 जुलाई को बोकारो में आयोजित अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। कई बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जब बच्चे…
पाकुड़। जिले में एक बार फिर दो गुटों के बीच उत्पन्न पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना घटी है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। विवाद और बमबाजी की मिली सूचना पर मालपहाड़ी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी ग्रामीण भाग खड़े हुए। घटना को लेकर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुखदेव साह ने बताया कि नगरनबी एवं देवतल्ला गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था और कुछ देसी बम भी चलाया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद उत्पन्न करने वाले लोग भाग गए हैं। पुलिस गांव में…
