रांची। प्रशासनिक सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा संचालित ‘निर्माण’ निशुल्क कोचिंग संस्थान में दसवें सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर जनजाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थी जो जेपीएससी या अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यहां पर निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इच्छुक विद्यार्थी वनवासी कल्याण केंद्र के प्रशासनिक कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करके 20 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदकों के लिए लिखित चयन परीक्षा 22 सितंबर को होगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थी…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर चुन्ना भट्टा निवासी संजय सिंह ने घर की छत के लोहे के एंगल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह बीमारी की वजह से परेशान थे। वह शराब के आदी थे। उनका 80 प्रतिशत किडनी काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा थाइरॉएड, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारी के वजह से वह डिप्रेशन में थे। इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। पत्नी उषा सिंह के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में किये गये प्रावधानों पर खुशी जतायी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को समृद्धि की ओर लेकर जायेगा। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। ये शक्ति देने वाला बजट है। ये किसानों-युवाओं को प्रगति की राह पर ले जाना वाला बजट है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये उनकी आर्थिक प्रगति में निरंतरता का बजट है। ये युवाओं को अनगिनत मौके देने वाला बजट है। इस बजट से मिडिल क्लास को नयी ताकत मिलेगी। ये जनजातीय समाज, दलित, पिछड़ों…
1. नयी टैक्स रिजीम में बदलाव, 7.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री न्यू टैक्स रिजीम चुननेवालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गया है। नयी टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर 2.5 लाख रुपये तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी, लेकिन इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87अ के तहत 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं। 2. मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर सात चीजों पर…
-प्लास्टिक और इक्विटी में निवेश महंगा होगा नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है। इनसे कई चीजों के मूल्यों पर असर होगा। कुछ चीजें महंगी होंगी, तो कुछ सस्ती होंगी। बजट में एलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती -कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटायी गयी। -एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया। -मोबाइल फोन और पार्ट्स, पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी। -25 आवश्यक…
-प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का मिलेगा लाभ -पूर्वोदय योजना का भी लाभ मिलेगा नयी दिल्ली। केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार और आंध्रप्रदेश को काफी लाभ मिला है। झारखंड जैसे राज्यों को भी लाभ होगा। आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जायेगा। आदिवासी परिवारों के लिए आदिवासी-बहुल गांव और आकांक्षी जिलों में संतृप्ति कवरेज को अपनाया जायेगा। इसमें 63,000 गांवों को शामिल किया जायेगा, जिससे पांच करोड़ आदिवासी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसका लाभ झारखंड को भी मिलेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय योजना की…
– 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का फॉर्मूला दिया नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार में तीन एक्सप्रेसवे, भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्लांट के साथ ही पूर्वी राज्यों के डेवलपमेंट के लिए पूर्वोदय स्कीम का एलान किया है। घोषणा के अनुसार पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेस वे और बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल बनाया जायेगा। बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 26 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का एलान है। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत गया में औद्योगिक केंद्र बनाया जायेगा। पीरपैंती में 21,400 करोड़ की लागत से 2400…
रांची। आम बजट पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आम बजट विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। बजट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही गांव, गरीबों, किसानों, युवाओं, उद्यमियों के आर्थिक- सामाजिक विकास की परिकल्पना को पूरा करेगा। यह बजट राष्ट्र समेत सभी राज्यों के समावेशी विकास को भी बल प्रदान करेगा। इस जनकल्याणकारी और जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन।
रांची। राजधानी और आसपास के कुष्ठ प्रभावित लोगों आज अपना आशियाना मिल गया। जुडको द्वारा धुर्वा में निर्मित कुष्ठ कालोनी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लाभुकों को सांकेतिक रूप से चाबी भी सौपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजना का नाम बड़ा ही अजीब है। मुझे यह नाम लेने में संकोच हो रहा है। सबसे पहले इस आवास का नाम हमें सुंदर और गर्व करने वाला होना चाहिए। इसलिए मैं चाहूंगा कि इस आवास को निर्मल आवास के नाम से जाना जाए। इस परियोजना के बारे में आपलोगों को पहले भी बताया गया और लाभुक…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में अपराधियों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि शिक्षक समेत राज्य के अन्य कर्मचारी नौकरी छोड़ कर दूसरे प्रदेश में जाने को विवश हो रहे हैं। भय का वातावरण सिर्फ राज्य की सड़कों पर व्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों के जेहन में भी है। जब चोरों, डकैतों और अपराधियों को संरक्षण सरकार से मिल रहा है, तो जनता ऐसे में करे, तो करे क्या। महिलाएं असुरक्षित हैं। झारखंडवासी परेशान हैं। शुरू से स्वयंसेवक रहा, यह मेरा सौभाग्य…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। यह बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है। कहा कि बजट में आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की गयी है। इसमें 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर के लिए घोषणाएं पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। कौशल और…
