रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश की जनता की आशाओं पर वज्रपात और झारखंड के लिए नील बट्टा सन्नाटा है। बजट का फोकस जनता नहीं, बल्कि सत्ता है। कहा कि बजट उदाहरण बनकर रह गया है। झारखंड में लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला भाजपा ने केंद्रीय बजट में चुकाया है। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक है कि बजट का सिर्फ एक से दो प्रतिशत तक की राशि का प्रावधान पूरे देश में शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया है। प्रधानमंत्री को इस बजट में राजनीतिक सहयोग की कीमत चुकाने की विवशता…
Author: shivam kumar
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बजट में एक बार फिर मिडिल क्लास परिवार को टैक्स के बोझ से दबा दिया है। चुनाव जीत के बाद लगा था टैक्स में राहत मिलेगी, लेकिन यह उल्टा हो गया और मध्यम वर्ग के ऊपर लगता है चुनावी खर्च थोप दिया है। युवाओं को नौकरी के बदले इंटर्नशिप का झुनझुना थमा दिया गया। किसानों और महिलाओं की फिर से उपेक्षा की गयी। कामगार और मजदूरों को ठगा गया है। बजट को कांग्रेस के न्याय पत्र से चुराया गया है। झारखंड में केंद्रीय मंत्री चुनावी प्रभारी बने हैं, लेकिन झारखंड की जनता…
रांची। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची-लोहरदगा ट्रेन में कांवरियों पर किये गये जानलेवा हमले की निंदा की। कहा कि रांची के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद लोहरदगा ट्रेन से वापस जा रहे कांवरियों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा नरकोपी, नकजुआ और आकासी स्टेशनों पर जानलेवा हमला और पथराव सोची-समझी साजिश का परिणाम है। कांवरियों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला और मारपीट की गयी। सावन के पवित्र मास में शिवभक्तों के ऊपर ऐसे कायराना हमले की जितनी भी भर्त्सना की जाये, कम है। यह कायराना हमला अक्षम्य और निंदनीय है। उन्होंने झारखंड सरकार से पूरे मामले का…
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार काे 2024-25 का बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में “प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किया है।” इसके लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बजट को प्रगतिशील बताया है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर कहा कि हमारे राज्य की जरूरतों को पहचानने और राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक केंद्राें पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में भारतीय रेलवे के लिए सकल राजस्व व्यय 2,78,500 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें 2,65,200 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्य्य शामिल है। सीतारमण ने कहा कि रेलवे के लिए सकल राजस्व व्यय संशोधित अनुमान 2023-24 में 2,58,600 करोड़ रुपये की तुलना में बजट अनुमान 2024-25 में 2,78,500 करोड़ रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक मार्गों पर प्रचालन पर हुए घाटे की प्रतिपूर्ति को संशोधित अनुमान 2023-24 में 2,491.84 करोड़ रुपये की तुलना में बजट…
– बजट में भूटान को अनुदान के रूप में 1078 रुपये और 989 करोड़ रुपये का ऋण काठमांडू। भारतीय संसद में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किए गए आम बजट में पड़ोसी देशों के लिए भी अनुदान की घोषणा की गई है। इसमें सबसे अधिक अनुदान भूटान के लिए और दूसरे नंबर पर नेपाल के लिए अनुदान की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत पड़ोसी देश के लिए अनुदान देने का प्रस्ताव है। बजट में नेपाल को 700 करोड़ रुपये…
-158 सड़क खण्डों पर पर एकतरफा रास्ता बंद काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के नौ राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं जबकि 159 सड़क खंड पर एकतरफा यातायात परिचालन किया जा रहा रहा है। सड़क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में नौ राजमार्ग जगह जगह पहाड़ों से बडे़ बडे़ पत्थर और मलबा गिरने से पूरी तरह से अवरूद्ध हो गए हैं। विभाग के अनुसार डुम्रे-बेंसीशहर-चामे, तानसेन-रेडी-कोरला, पुष्पलाल (मध्यपहाड़ी) राजमार्ग, बागलुंग और डोटी को जोड़ने वाला राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। सड़क विभाग के मुताबिक जगह-जगह भूस्खलन हटाने का काम…
एडमोंटन। कनाडा में एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। अब एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह भारत विरोधी नारे लिखे देखे गए। साथ ही भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया। नेपियन संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। आर्य ने एक्स पर कहा, ”एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को फिर से तोड़ दिया गया है। पिछले कुछ सालों से ‘ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया…
नई दिल्ली। पाकिस्तान में सेना की मजबूत पकड़ और सत्ता प्रतिष्ठान से उसकी राजनीतिक जुगलबंदी एक बार फिर सतह पर आ गई है। पाकिस्तान की सरकार ने सेना को गिलगित-बाल्टिस्तान सहित कई प्रांतों में ऑपरेशन अजम-ए-इस्तेहकम के माध्यम से एक नए सिरे से सक्रिय और आतंकवाद विरोधी अभियान से निपटने के लिए मंजूरी दी है। इसका पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) खुलकर विरोध कर रही है। सेना की तरफ से भी पीटीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने सोमवार को देरशाम रावलपिंडी में एक…
ग्रीन स्टूडियो ने फैंस को स्पेशल सरप्राइज देते हुए उनकी मच अवेटेड फिल्म कंगुवा के फर्स्ट सॉन्ग ‘फायर’ को रिलीज़ कर दिया है। सॉन्ग के रिलीज होने से इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ‘फायर’ सॉन्ग कंगुवा’ में सूर्या के किरदार को परफेक्ट तरीके से कैद कर रहा है, जो बोल्ड और साहसी है। मेकर्स इसे शेर की दहाड़ और आग के तूफ़ान का मिश्रण बता रहे हैं, जो फ़िल्म में सूर्या के इंटेंस रोल के लिए एक बेहतरीन ट्रिब्यूट है। इस सॉन्ग के पॉवरफुल बिट्स और इंप्रेस करने वाले विजुअल्स किरदार के वाइल्ड और…
‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण ने गर्भवती सुमति का किरदार निभाते हुए आग की लपटों के बीच से सुरंग पार किया, तब वह यादगार और आइकॉनिक सीन बन गया। डायरेक्टर नाग अश्विन एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में आग वाला सीन उनका पसंदीदा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज के 26वें दिन, जब दुनिया भर में फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तब दीपिका पादुकोण का आइकॉनिक फायर सीन, जिसमें उनका पेट नजर आता है, अभी भी सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा तालियां बटोर रहा है। ये कहना…
