Author: shivam kumar

खूंटी। आम, जामुन और कटहल जैसे फलों का हब कहे जाने वाले खूंटी जिले में प्लांट नर्सरी भी अब व्यवसाय का रूप लेती जा रही है। अधिक दिन नहीं हुए जब लोगों को किसी प्रकार के फल और फूल के पौधे खरीदने के लिए रांची जाना पड़ता था लेकिन अब खूंटी जिले में प्लांट नर्सरी की भरमार होती जा रही है। जिले के सभी छह प्रखंडों के दर्जनों गांवों में इन दिनों सैकड़ों पौधशालाओं का संचालन किया जा रहा है। हुटार, डांड़टोली, जिकिलता, मुरहू, तोरपा, अड़की सहित कई क्षेत्रों में इन दिनों सैकड़ों नर्सरी संचालित हैं। सरकार के वन पर्यावरण…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा पंचायत के वार्ड नं.13 चैलाहा टाल में सोमवार की देर रात एक किराना दुकान पर हुए विवाद के बाद पहले एक युवक को बेरहमी से पिटाई की गई,फिर उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई।घटना के कारणो की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पायी है लेकिन कयास लगाया जा रहा है,कि बकाया के पैसे को लेकर हुए विवाद में पहले मारपीट फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक युवक चैलाहा टाल टोला निवासी रामचंद्र सहनी का पुत्र नरेश सहनी (28) बताया गया।घटना के बाद घटना के…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य की कक्षा छह से आठवीं के लिए अब 28 जुलाई को परीक्षा होगी। यह परीक्षा 25 जुलाई को होनेवाली थी, लेकिन नक्सली बंदी की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गयी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए 24 जुलाई को लिंक जारी किया जायेगा।

Read More

लोहरदगा। पुलिस ने किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीह धुर्वा मोड़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित धुर्वा मोड़ स्थित कॉलोनी के अंदर खंडहर में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक भरठुवा बंदूक बरामद किया है। इस बाबत थाना प्रभारी हसवर्धन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों में 29 वर्षीय सद्दाम हुसैन, 22वर्षीय सकील अंसारी, 20वर्षीय सलमान अंसारी शामिल हैं। तीनों नारी नवडीह किस्को थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ किस्को थाना में कांड संख्या 19/24 धारा 310(4), 310(05), 310(6) बीएनएस एवं 25(1बी)ए, 26/35आर्म्स…

Read More

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की महिला महाप्रबंधक और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ उन्नाव की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। इससे पहले भी उनके खिलाफ एक बार उन्नाव कोतवाली में ही उसी व्यक्ति ने एफआईआर करवायी थी लेकिन पूर्व सचिव की मध्य‍स्थता के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इस बार उस व्यक्ति ने महिला महाप्रबन्धक के खिलाफ 323, 452, 427, 504, 506 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए परिवाद अदालत में दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि उन्नाव में रहने वाले अनुराग मिश्रा ने विपक्षी कु० रीता डे व दो अन्य व्यक्ति…

Read More

रांची। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन बनाकर दारोगा के पद प्रमोट हुए एक दर्जन अफसरों को फिर से सिपाही बना दिया है। यह कार्रवाई हाइकोर्ट के निर्देश पर की गयी है। डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। एसआइ से सिपाही में डिमोट पुलिसकर्मी में धनंजय कुमार सिंह, सुखराम नाग, संजय कुमार शर्मा, रामाकांत राय, विशु उरांव, उपेंद्र कुमार राय, मारवाड़ी उरांव, योद्धा उरांव, सलन पॉल केरकेटा, महेश्वर महतो, भुतनाथ सिंह मुंडा, मो अबरार, और अमरनाथ-2 (अब मृत) को एसआइ में डिमोट किया गया है। बता दें कि सिमडेगा के बांसजोर ओपी पर एक-दो…

Read More

रांची। सड़क की जर्जर हालत पर राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मंगलवार को रातू रोड गैलेक्सी मॉल के समीप धनरोपनी कर विरोध जताया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में धनरोपनी कार्यक्रम किया गया। मौके पर उत्तम यादव ने कहा कि शास्त्री चौक से मधुकम, साईं बिहार कॉलोनी, विद्यानगर, यमुनानगर, चूना भट्ठा, हरमू रोड जाने वाले रास्ते पर काफी दिनों से गड्ढे हैं। हर दिन दुर्घटना हो रही है। नगर निगम और रांची के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, इस पर किसी का ध्यान नहीं है। यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गयी, तो बैलगाड़ी लेकर सड़कों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय घोषणा की थी कि नियुक्ति का यह सिलसिला जारी रहेगा। इसी क्रम में अब मंगलवार को एक बार फिर नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। मुख्यमंत्री नगर विकास विभाग समेत अन्य विभागों के तकनीकि कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के लिए चयनित कुल 183 तकनीकी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। जिसमें मुख्य रूप से सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलान इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक और मोटरयान निरीक्षक शामिल हैं। इस मौके पर मंत्री चंपाई सोरने,…

Read More

रांची। राजधानी और आसपास के कुष्ठ प्रभावित लोगों का भी अपना आशियाना होगा। उनका यह सपना मंगलवार को साकार होने जा रहा है। जुडको द्वारा धुर्वा में निर्मित कुष्ठ कालोनी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। रांची नगर निगम की ओर से 256 फ्लैट में से 250 का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से चाबी भी सौपेंगे। कुष्ठाश्रम में जी प्लस वन के सात ब्लॉक साढ़े पांच एकड़ में बना है। लागत 35 करोड़ आया है। इस कॉलोनी का निर्माण पूरी तरह से राज्य सरकार के खर्चे से हुआ है।…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। कैबिनेट की बैठक में आगामी मानसून सत्र की मंजूरी दी जायेगी। इसके अलावा झारखंड राज्य के गिग वर्कर के लिए विधेयक लाने की तैयारी है। इसे विधानसभा से पारित कराया जायेगा। कैबिनेट में इसके अलावा प्रथम अनुपूरक बजट सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।

Read More

रांची। जैक की ओर से जेटेट के लिए 23 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अभ्यर्थी 22 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जीटीइटी के तहत कक्षा एक से पांच और छह से आठ के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ के लिए ढाई घंटे की परीक्षा होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 15 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा दे सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 2016 में जेटेट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। सभी विषयों के…

Read More