नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बजट की सराहना की है। उन्हाेंने कहा कि यह बजट उन्नत बुनियादी ढांचे, नवाचार और अगली पीढ़ी के सुधारों के साथ समाज के हर वर्ग का विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक गतिशील ब्लूप्रिंट है। मंगलवार काे सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने दूरदर्शी बजट की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक धन्यवाद और बधाई दी।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश किया। इसमें कृषि क्षेत्र पर खास फोकस किया गया है। उसके लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आम बजट अमृत काल के लिहाज से अहम होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2024 तक विकसित भारत की आधारशिला रखने में अहम भूमिका निभाएगा। बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने किसानों पर विशेष फोकस किया है। वित्त मंत्री ने देश…
1.वित्त मंत्री ने बजट में सरकार की नौ प्राथमिकताएं गिनाईं, ये हैं खेती में उत्पादकता रोजगार और क्षमता विकास समग्र मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय विनिर्माण और सेवाएं शहरी विकास ऊर्जा सुरक्षा अधोसरंचना नवाचार, शोध और विकास अगली पीढ़ी के सुधार 2. देश की आर्थिक प्रगति सही रास्ते परः वित्त मंत्री भारत की आर्थिक प्रगति सही रास्ते पर है। भारत की महंगाई कम और स्थिर है। भारत में महंगाई दर 4% के लक्ष्य की ओर। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के मुकाबले बहुत अच्छी हालत में। सरकार का फोकस गरीब, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर है। सरकार का फोकस रोजगार पैदा…
जाग्रेब। मध्य क्रोएशिया में बुजुर्गों के एक देखभाल केंद्र में सोमवार को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। क्रोएशिया की पुलिस ने यह जानकारी दी। क्रोएशिया के पुलिस प्रमुख निकोला मिलिना ने बताया कि पांच लोगों की तुरंत मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से भाग गया, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उसे दारुवर शहर में एक कैफे से पकड़ लिया। मिलिना ने बताया कि मृतकों में, देखभाल केंद्र में रहने वाले पांच लोग और एक…
नई दिल्ली। सीतारमण ने लगातार सातवां बजट पेश कर दिया। उनका 1 घंटे 23 मिनट का भाषण सैलरीड क्लास के लिए थोड़ी राहत लेकर आया। नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद देना का ऐलान किया। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की स्पेशल स्कीम लाने का वादा भी किया। बजट की 10 बड़ी बातें बजट…
नई दिल्ली: सोना-चांदी खरीदने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। अभी यह 15 फीसदी है जिसे घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान की। कस्टम ड्यूटी कम होने से सोना-चांदी खरीदना सस्ता होगा। सरकार ने इसी साल जनवरी में कस्टम ड्यूटी काे बढ़ाकर 15 फीसदी किया था। मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। यह करीब 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई। बजट खत्म होने के तुरंत बाद सोने की कीमत 1988…
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खेल-खेल में’ का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ है, जो एक रोमांचक, रोलरकोस्टर राइड की तरफ इशारा करता है। इसमें ह्यूमर, दिलचस्प बातचीत के साथ और भी बहुत कुछ देखने मिलेगा। इस कॉमेडी-ड्रामा में एक शानदार कास्ट की टुकड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल और फरदीन खान शामिल हैं। ये फिल्म हंसी के पलों और दिल को छू लेने वाले सीन्स का एक शानदार मेल है, जो दिल से जुड़े हुए हैं। टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।…
‘बिग बॉस17’ फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री सोनिया बंसल को उनकी तबीयत के चलते अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया का अस्पताल का वीडियो भी सामने आया है। अस्पताल में सोनिया का वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बुरा हाल नजर आ रहा है। सोनिया को पिछले 4 महीने से पैनिक अटैक आ रहे थे। साथ ही उनका मानसिक स्वास्थ्य भी ख़राब हो गया। सोनिया बीती रात एक…
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की मुख्य भूमिका वाली ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को रिलीज हुई। इस फिल्म के गाने ‘तौबा तौबा’, ‘जनम’, ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ को सोशल मीडिया पर तूफानी रिस्पॉन्स मिला था। खासकर विक्की और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। ऐसे में सभी का ध्यान इस बात पर था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी। पिछले हफ्ते (19 जुलाई) रिलीज हुई इस फिल्म का 4 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल स्टारर ‘बैड न्यूज’ ने पहले दिन…
आशा भोसले भारतीय मनोरंजन जगत की एक सदाबहार गायिका हैं। आशा भोसले के गाने कई सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। आशा भोसले ने न सिर्फ हिंदी, मराठी बल्कि गुजराती और साउथ गाने भी गाए हैं। भले ही आशाताई अब नब्बे के दशक में हैं, लेकिन उनके गानों का जादू आज भी कायम है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती को लेकर बड़ी बात कही। एक इंटरव्यू में आशा भोंसले ने कहा कि सिने इंडस्ट्री में उनकी केवल दो दोस्त हैं, पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरे। आशा ने कहा…
नई दिल्ली। संसद में अपना बजट भाषण शुरू करने के साथ ही केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और पूर्व केंद्रीयमंत्री पी चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली । देसाई और चिदंबरम वित्तमंत्री रहते हुए 7 बार बजट पेश कर चुके हैं। इस तरह आज बजट पेश करके निर्मला सीतारमण भी सातवीं बार बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन गई है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि देश के इतिहास में किसी भी महिला को इतनी बार बजट पेश करने का मौका नहीं मिला है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री…
