Author: shivam kumar

कन्नौज। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भष्ट्रचार के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत एक छात्र की शिकायत पर विकास भवन के कर्मचारियों के खिलाफ मंत्री असीम अरुण ने स्वयं सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के परीक्षण के बाद आरोपी कर्मचारी इंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किए जाने और रिश्वत मांगने की फोन कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। समाज कल्याण विभाग ने भी उसके निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। तिर्वागंज निवासी ममतांजय ने सदर विधायक…

Read More

बांकुड़ा। राज्यभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम द्वारा जानबूझकर हिंदुओं का अपमान करने के विरोध में बांकुड़ा के भाजपा ने सोमवार को सदर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बांकुड़ा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक निलाद्रि दाना ने कहा कि इसके बावजूद कि राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि एक विशेष समुदाय, जिसे दीदी को देने वाली गाय के नाम से जाना जाता है, इस कृत्य में…

Read More

अररिया। दधीचि देहदान समिति के ज़िलाध्यक्ष व अग्रवाल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल का भतीजा राजन कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर कोशी और सीमांचल क्षेत्र की समस्या के साथ विभिन्न मुद्दों और बाढ़ तथा बेकारी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुलाकात के दौरान राजन कुमार अग्रवाल ने कई मुद्दों पर राष्ट्रपति से चर्चा की। खास कर समाज में महिलाओं और पिछड़ों की स्थिति में सुधार एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लेकर बातचीत हुई। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ लखपति…

Read More

भागलपुर। जिले के विभिन्न शिवालयों में बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव से सभी शिवालय गूंज उठा। बाबा बूढ़ानाथ, मनसकामना नाथ, भूतनाथ शिवशक्ति समेत शहर के दर्जनों शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में बाबा भोले के जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरा शहर शिवमय हो गया था। सुबह से लेकर पूरे दिन बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बूढ़नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। सुबह चार बजे…

Read More

खूंटी। पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी को खूंटी जिले के ऐतिहासिक बाबा आम्रेश्वरधाम सहित सभी मंदिर शिवमय हो गये। बाबा आम्रेश्वर धाम में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। भक्तों को सुरक्षा देने और उनके सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के अलावा महिला पुलिस की तैनाती की गई है। समिति के एक सौ स्वयंसेवकों के अलावा एनसीसी के छात्र भी लगातार सेवा दे रहे हैं। धाम परिसर में 24 घंटे डॉक्टर और चिकित्साकर्मी तैनात हैं। जिले के वरीय अधिकारी लगातार धाम परिसर में नजर बनाये हुए हैं।

Read More

रांची। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में योगदान दिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में न्यायालय में सुनवाई से पूर्व हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दरअसल, शनिवार को जस्टिस विद्युत रंजन षाडंÞगी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हो गये, जिसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। सोमवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद का पहला कार्यदिवस रहा।

Read More

रांची। समन की अवहेलना मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सीएम ने हेमंत सोरेन की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट संबंधी सीआरपीसी की धारा 205 के तहत दायर याचिका में इडी की ओर से दाखिल कर दी गयी। अब मामले में अगली सुनवाई में बहस होगी। दरअसल, इडी की ओर से समन की अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गयी थी। सीजेएम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए हेमंत सोरेन को हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन वे कई तिथियों पर सीजेएम कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। हालांकि बाद में यह…

Read More

रांची। झारखंड के पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। सेवा स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा का कामकाज प्रभावित हो गया। राज्य के रोजगार सेवक, कंप्यूटर आॅपरेटर, इंजीनियर, बीपीओ की हड़ताल से मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिचाई संवर्धन कूप, बिरसा हरित आम बागवानी, अबुआ आवास, वीर पोटो हो खेल मैदान सहित महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित होने की आशंका है। इस हड़ताल से मजदूरों का मजदूरी भुगतान भी प्रभावित होगा। झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ अपने प्रस्तावित…

Read More

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश गोलीकांड में शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से शूटर राहुल जयसवाल को गिरफ्तार किया। राहुल को गोली मारने के लिए पहली किस्त के रूप में सिर्फ छह हजार रुपये का भुगतान हुआ था। बताया जा रहा है कि पांच साल पुराने विवाद को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गयी। हाल के दिनों में धीरज जेल से बाहर आया था, जिसके बाद से वह वेद प्रकाश की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। वेद सिंह पर अपराधियों ने उस…

Read More

-शिवमय हो गया गाजियाबाद, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सावन का पहला सोमवार बम बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर, नासिपुर व अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक किया। दूद्धेश्वर नाथ मंदिर में महंत नारायण गिरी ने पूजा अर्चना कराई। एक अनुमान के मुताबिक गाजियाबाद में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों के बाहर लंबे-लंबी लाइन लगी रही। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह लग…

Read More

विशेष -कुंवारों पर सितम ढा रही है यह 22 किलोमीटर लंबी सड़क -इलाके में ऐसा कोई नहीं, जो इस सड़क पर गिरा नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। जब हम अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तो पता चला कि यहां एक ऐसी सड़क है, जहां लगभग हजारों ग्रामीण मोटर साइकिल या साइकिल से अब तक गिर चुके हैं। कइयों की हड्डियां टूट चुकी हैं। कई तो पास में बहती नहर में भी गिर चुके हैं। हमें ऐसा कोई मिला नहीं, जो इस सड़क पर गिरा नहीं। सच में…

Read More