Author: shivam kumar

पटना। अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के सभापति के लिए नामांकन किया। इसके साथ वे सभापति चुन लिए गए। वे एक महीने से सदन के कार्यकारी सभापति थे। सीएम नीतीश ने अवधेश नारायण सिंह को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण मंत्री अशोक चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार शुरू हो गया है। पांच दिवसीय इस सत्र में विधान परिषद के 207वें सत्र का भी आयोजन होगा। सत्र शुरू होने के पहले अवधेश…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्र में शामिल होने पहुंचे तो राजग सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम नीतीश के साथ राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद विस में रूपौली के नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दिलवाई। सोमवार की सुबह 11:00 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद…

Read More

पटना। श्रावण मास की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज पहली सोमवारी को उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाला बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सारण जिले के पहलेजा घाट से जल लेकर करीब एक लाख कांवड़िये मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। सोमवार सुबह मुजफ्फरपुर में बाबा गरीब नाथ धाम में श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। उनके साथ मंत्री केदार गुप्ता और अन्य नेता भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला की पूरी तैयारी की है। सावन के पहले सोमवार से पूर्व…

Read More

ट्रेंट ब्रिज। बेन स्टोक्स ने 20 वर्षीय ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की तारीफ की, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को इंग्लैंड को सीरीज में जीत दिलाई। बशीर ने दूसरी पारी में 11.1 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट लिए, वे घरेलू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा गेंदबाज बन गए और 2006 के बाद से नॉटिंघम में टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए। इंग्लैंड ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 241 रन से हराया, मैच के बाद स्टोक्स ने बशीर की तारीफ करते हुए कहा, “उसमें…

Read More

नई दिल्ली। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और महिला युगल में पूर्व विश्व नंबर 1 सानिया मिर्जा, छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता रणविजय सिंह ब्रांड एंबेसडर के रूप में ‘प्ले स्पोर्ट्स’ से जुड़ गए हैं। प्ले स्पोर्ट का उद्देश्य स्कूलों के साथ काम करके, खेलों को विकसित करके, खेल के बुनियादी ढांचे का प्रबंधन करके, अकादमियों को चलाकर और जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की खोज करके भारत में एक स्थायी खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। अपने सहयोग के बारे में सानिया मिर्ज़ा ने प्ले स्पोर्ट्स…

Read More

रांची। रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को बरियातु पेट्रोल पंप से रिम्स चौक होते हुए हिल व्यू चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नो वेडिंग जोन की दुकानों, ठेला-खोमचा, सब्जी विक्रेताओं, दुकानों का सामान जब्त किया गया। साथ ही अवैध अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस अभियान के दौरान दो टेबल, दो काउंटर, एक गुमटी, एक दर्जन प्लास्टिक के कैरेट जब्त किया गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर 5500 का फाइन किया गया। इस अभियान के बाद निगम की टीम ने सभी वेंडर्स को…

Read More

बेलग्रेड। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार को देश की ओलंपिक टीम के लिए एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया, जिसे वे पेरिस में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में लेकर जाएंगे। अपने संबोधन में वुसिक ने खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, “मैं ऐसे महान खिलाड़ियों के सामने बहुत नर्वस हूं। मेरा काम आपको ओलंपिक खेलों में शुभकामनाएं देना है। मैं आपको और आपके परिवारों को आपके प्रयासों और त्याग के…

Read More

नई दिल्ली। मध्य पेरिस स्थित प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में 9 और 10 अगस्त को ओलंपिक इतिहास की पहली ब्रेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 देशों और क्षेत्रों के 32 नर्तक पुरुष और महिला वर्ग के स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। पेरिस ओलंपिक में ब्रेकिंग इवेंट के लिए लाइनअप में महाद्वीपीय चैंपियन, दो ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट के शीर्ष रैंक वाले एथलीट और वाइल्डकार्ड प्रविष्टियाँ शामिल हैं। उत्तरी अमेरिकी स्ट्रीट कल्चर में इसकी उत्पत्ति के बावजूद, ब्रेकिंग (जिसे ब्रेकडांसिंग के रूप में भी जाना जाता है) ने वैश्विक लोकप्रियता हासिल की है, विशेष रूप से यूरोप और एशिया में,…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सावन के पहले सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। काठमांडू में रात से बारिश हो रही है। जलाभिषेक करने के लिए लोग छाता लेकर कतार में लगे हुए हैं। यहां पहुंचने वाले भक्तों में भारत के कई प्रदेशों के लोग भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार न करने पड़े, इसके लिए सुबह चार बजे मंगल आरती के साथ ही पशुपतिनाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सचिव डॉ. मिलन थापा ने कहा है कि सावन मास में सुबह से लेकर मध्य रात्रि…

Read More

वाशिंगटन। कुछ दिन पहले कोविड-19 की चपेट में आए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अचानक राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। हालांकि कुछ समय से उन पर उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी का इसके लिए दबाव बढ़ रहा था। 81 वर्षीय बाइडेन ने इच्छा जताई है कि उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पार्टी चुनाव लड़ाए। वह उनकी उम्मीदारी का समर्थन करेंगे। बाइडेन के इस रुख से साफ है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सामना डेमोक्रेट कमला हैरिस कर सकती हैं। अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स…

Read More

काठमांडू। नेपाल के पूर्वमंत्री रामचन्द्र राय की सर्लाही जिले के पैतृक आवास में बीती रात सोते समय धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। 80 वर्षीय पैतृक आवास में नौकर के साथ रहते थे। उनका बाकी परिवार काठमांडू में रहता है। यह वारदात सर्लाही जिले के चन्द्रनगर गांवपालिका स्थित रतनपुर में हुई है। मधेश प्रदेश के डीआईजी यज्ञ विनोद पोखरेल और सर्लाही के एसपी रवीन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। एसपी सिंह का कहना है कि पंचनामा कर शव को सर्लाही जिला अस्पताल मलंगवा भेजा जा रहा है। डीआईजी पोखरेल ने जिला क्राइम ब्रांच को…

Read More