स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस और सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके आकर्षक पोस्टरों के साथ, मेकर्स ने दर्शकों को इसकी रोमांचक दुनिया में गोता लगाने के लिए उत्साहित कर दिया है। ऐसे में अब मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म के गाने फायर की घोषणा की है। पोस्टर में सूर्या को देखा जा सकता है। यह सॉन्ग इस मंगलवार यानी 23 जुलाई को रिलीज होने वाला है। ‘कंगुवा’ के मेकर्स ने 23 जुलाई को लॉन्च किए जाने वाले ‘फायर’ सॉन्ग की रिलीज की घोषणा करने के लिए नया पोस्टर रिलीज…
Author: shivam kumar
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्ते में ब्रेकअप के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों के अलग होने की बातें तब उड़ीं जब नताशा आईपीएल मैचों और टी20 वर्ल्डकप में नजर नहीं आईं। हर कोई उनके अलग होने की बात कर रहा था। लेकिन दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में नताशा ने खुद आगे आकर तलाक का ऐलान कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इसी बीच हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नताशा और हार्दिक के तलाक की खबर ने उनके…
लखनऊ। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचें। नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में आये केन्द्रीय कृषि मंत्री का उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दोनों मंत्रियों के स्वागत से प्रसन्न केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कृषि मंत्री सीधे हनीमैन चौराहे स्थित एक निजी होटल में आयोजित केन्द्रीय राज्य स्तरीय कार्यशाला नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम में सहभागिता करने निकल गये।इसके अलावा केन्द्रीय…
गाजियाबाद। जनपद के वसुंधरा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश ने गुरुवार की रात में झाड़ी में छुपा तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर उसे दबोच लिया। बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, छह हजार की नकदी व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बदमाश का एक अन्य साथी फरार हो गया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती 5 जुलाई को वसुंधरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो…
कानपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कानपुर नगर में एक ही दिन में लगभग 44 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश के तहत एक दिन में 36.50 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। कानपुर में 20 जुलाई को एक साथ पौध रोपण किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने दी। अभियान के तहत कानपुर नगर के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए 20 जुलाई को सुबह से पौधरोपण शुरू होगा। इस अभियान में वन विभाग के साथ दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, ग्राम पंचायत…
कोलकाता। मालदा के मानिकचक थाना क्षेत्र के एनायतपुर में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमले की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि घटना में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को 26 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से पांच को स्थानीय स्रोतों, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सत्यापन के बाद रिहा कर दिया कुल 21 लोग हिरासत में रह गए थे। इसी आधार पर, अन्य शामिल लोगों की एक सूची…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीड़ की हिंसा नहीं थम रही है। मालदा में एक सुलह बैठक के दौरान चार भाइयों की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि पंचायत प्रमुख के घर के सामने ही यह घटना घटी। हमलावरों ने छुरी, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला किया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हरिश्चंद्रपुर 2 ब्लॉक के मालिओर -1 ग्राम पंचायत के हर्काबथान इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रवासी मजदूर अकबर अली ने कुछ महीने पहले ठेकेदार मनिरुल इस्लाम से…
पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के समीप चल रहे आरओबी का निर्माण कार्य अगस्त माह में पूरा हो जाएगा। आरओबी के दोनों ओर का काम लगभग पूर्ण हो गया है।रेललाइन के ऊपर कार्य शेष रह गया है, जिसके लिए रेल पथ को दो दिन ब्लॉक रखना होगा। इसके लिए रेलवे को पत्राचार कर ब्लाॅक की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है। डीएम ने बापूधाम रेलवे स्टेशन से बाजार समिति जाने वाली सड़क पर आवश्यक निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया है। उन्हाेंने पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन की उपलब्धता कस सीमांकन कराने का भी निर्देश…
नवादा। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन का जन्मदिन शुक्रवार को नवादा के सावित्री सेवा सदन में उनकी दादी पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने काटकर मनाया । इस अवसर पर भारी संख्या में ईशान किशन के फैंस तथा नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र शर्मा ,डॉक्टर साधु शरण ,डॉ संतोष कुमार ,डॉक्टर गृजेश कुमार ,डॉ अशोक प्रियदर्शीडॉक्टर साकेत बिहारी ,अजय कुमार ,कौशलेंद्र कुमार, मनोज सिंह सहित भारी संख्या में उपस्थित समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों ने केक काटकर क्रिकेटर का जन्मदिन मनाया तथा उनकी दीर्घ…
रांची। कोल लिंकेज मामले में आरोपित हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के सहयोगी इश्तियाक अहमद की कोर्ट में उपस्थिति से छूट की मांग वाली याचिका पर धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कार्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इश्तियाक अहमद ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट से सशरीर उपस्थिति से छूट की गुहार लगाते हुए सीआरपीसी की धारा 205 के तहत याचिका दाखिल की है। मामले में इश्तियाक अहमद चार्जशीटेड आरोपित है। इजहार अंसारी और इश्तियाक अंसारी के खिलाफ इडी ने 15 मार्च को…
अररिया। जिले के कुंआरी चेकपोस्ट पर बीती रात करीबन डेढ़ बजे उत्पाद विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही थी।इसी क्रम में बाइक पर सवार फारबिसगंज के दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने नेपाली शराब के साथ पकड़ा।पकड़े गए दोनों युवकों के साथ जब्त शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अररिया जा रही थी कि इसी क्रम में कुंआरी थाना अंतर्गत धड़ीपार के पास चलती गाड़ी से दोनों युवकों ने छलांग लगा दी,जिसमे दोनों युवक गंभीर तरह जख्मी हो गए। उत्पाद टीम दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा ले गयी, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक…
