Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अश्वनी राणा ने वित्त मंत्रालय से देश के सभी बैंकों की शाखाओं में स्थायी सशस्त्र गार्ड (पर्मानेंट आर्म्ड गॉर्ड) की नियुक्ति अनिवार्य करने की मांग की है। अश्वनी राणा ने बुधवार को 16 जुलाई, 2024 को इंदौर स्थि‍त पंजाब नेशनल बैंक में दिन-दहाड़े डकैती की घटना का हवाला देते हुए यह मांग की है। उन्‍होंने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है। राणा ने कहा कि आए दिन किसी न किसी बैंक में डकैती की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी एक वजह है कि बैंकों ने सिक्युरिटी गार्ड रखने बंद कर दिया…

Read More

नई दिल्‍ली। मुहर्रम के अवसर पर आज शेयर बाजार में अवकाश रहने के कारण बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) सहित मुद्रा तथा जिंस बाजार बंद रहे। अब शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सहित अन्‍य प्रमुख बाजारों में गुरुवार को सामान्‍य कामकाज होगा। बीएसई के मुताबिक बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक, इक्विटी डेरिवेटिव, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट बंद रहेंगे। इस हफ्ते पांच दिन की जगह 4 दिन ही कारोबार होगा। लेकिन नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्‍स) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्‍स) में शाम 5 बजे कारोबार होगा। शेयर बाजार में…

Read More

-वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत का जीडीपी अनुमान 7 फीसदी पर रखा कायम नई दिल्‍ली। बजट पेश होने से पहले एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही एडीबी को सामान्य से बेहतर मानसून अनुमानों को देखते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद है। एडीबी ने अपने एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) के जुलाई संस्करण में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में सात फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं, अगामी वित्‍त वर्ष 2025-26…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के अरेराज अनुमंडल के एसडीओ को व्हाट्सएप पर हथियार की फोटो भेजका धमकी देने का मामला सामने आया है,हालांकि पुलिस ने फौरन कारवाई करते हुए धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिय है। जानकारी के अनुसार आरोपित के फोन से कई आपत्तिजनक सामग्री मिले है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। बताया गया कि अरेराज एसडीओ अरुण कुमार के व्हाट्सएप पर मंगलवार को किसी ने हथियारों की तस्वीर भेजकर उन्हें धमकी दी थी। जिसकी जानकारी एसडीओ ने स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित…

Read More

पटना। बिहार में मुहर्रम जूलुस के दौरान हंगामे और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना और सीतामढ़ी का है, जहां जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की गई। पहली घटना पटना के राजा बाजार इलाके की है। यहां मुहर्रम जुलूस के दौरान जमकर हंगामा है। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने शुभम किराना स्टोर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकानदार के विरोध करने पर उपद्रवियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इसका फुटेज भी सामने आ गया है। जुलूस…

Read More

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ गंगा घाट में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय हो कि हबीबपुर थाना क्षेत्र के सतघरा निवासी जितेंद्र कुमार जितू का पुत्र सुमित कुमार अपने परिजन के संग गंगा स्नान करने सोमवार को बूढ़ानाथ घाट गए थे। वो सभी गौबंधी त्यौहार को लेकर गंगा स्नान करने आए थे। पैर फिसलने के कारण युवक गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया। स्थानीय लोगों औश्र गोताखोरों की मदद से शंकरपुर दियरा में और गंगा घाट में काफी खोजबीन की गई…

Read More

रांची। झारखंड के कई लोगों (करीब 150-200) से पांच करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआइडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की है। साइबर अपराधी की पहचान दिल्ली के विकासपुरी स्थित शंकर गार्डन निवासी अमित जायसवाल के रूप में हुई है। सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। क्रिप्टो में निवेश करने पर 300% तक रिटर्न देने का दिया प्रलोभन यह मामला नवंबर 2023 का है, जब साइबर सेल थाना में वादी ने मामला दर्ज कराया था। दर्ज…

Read More

विशेष इंडी अलायंस में सात सीटों पर फंस सकता है पेंच -राजद और कांग्रेस की अति महत्वाकांक्षा आ सकती है आड़े -कम से कम पांच सीटों पर झामुमो-कांग्रेस कर रहे हैं दावा -राजद का झामुमो-कांग्रेस के साथ दो सीटों पर होगा झकझूमर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अगले तीन-चार महीने में होनेवाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव भी मुख्य रूप से दो गठबंधनों, सत्तारूढ़ इंडी अलायंस और विपक्षी एनडीए के बीच होने के आसार हैं। सत्तारूढ़ गठंबधन में झामुमो,…

Read More

– जम्मू रीजन में 78 दिन के भीतर 11 आतंकी हमलों में 11 जवान शहीद- चार साल से एलओसी पर सीजफायर बंद होने से उठने लगे सवाल नई दिल्ली। डोडा के घने जंगलों में आतंकवादियों के घात लगाकर किये गए हमले में एक कैप्टन समेत चार जवानों के बलिदान से एक बार फिर पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है। यही वजह है कि पाकिस्तान की वायु सेना ने अपनी लड़ाकू हवाई गश्त बढ़ा दी है। जम्मू रीजन में 78 दिन के भीतर 11 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 11 जवान शहीद हुए हैं। चार साल से एलओसी…

Read More

रांची। कैंसर ने सिर्फ बीमार नहीं किया, कुछ अनमोल रिश्ते भी दिये। मेरी बीमारी का अपडेट यह है कि यह अब दिमाग में भी आ गयी। इसके लिए रेडिएशन लेना पड़ा। लंग वाला कैंसर पहले नॉन स्मॉल था, जो अब स्मॉल सेल में बदल गया। इस बदलाव ने इलाज के विकल्प सीमित कर दिये। स्थिति यह हो गयी कि अब मौत का इंतजार कीजिए। कोई तय प्रोटोकॉल है ही नहीं इस स्थिति में इलाज का। ऐसे में एक चमत्कार हुआ है। आपसे साझा कर रहा हूं, ताकि सनद रहे। जब इलाज के विकल्प खत्म हुए तो मुंबई के टाटा मेमोरियल…

Read More

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मिशन ‘नन्हे फरिस्ते’ के अंतर्गत पिछले सात वर्षों के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में परिजनों से बिछड़े 84,119 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेल मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले सात वर्षों में आरपीएफ ‘नन्हे फरिस्ते’ नामक ऑपरेशन में अग्रणी रहा है। यह एक मिशन जो विभिन्न भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों…

Read More