-दलालों, बिचौलियों के लिए हेमंत ने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया -हेमंत सोरेन आदिवासियों के नहीं, खुद के नेता हैं -जनता को 8500 खटाखट कब देगी गठबंधन सरकार -5 लाख नहीं तो दो महीने में एक लाख नौकरी ही देकर दिखायें हेमंत -विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में बनेगी भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकार खूंटी/तोरपा। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा मंगलवार को दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर झारखंड पहुंचे। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता अभिनंदन एवं विजय संकल्प…
Author: shivam kumar
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बालू की कालाबाजारी कर झारखंड सरकार जनता से अघोषित लगान वसूल रही है। झारखंड के बालू पर मुंबई-दिल्ली के ठेकेदारों का आधिपत्य स्थापित हो चुका है। अपने गांव-घर के आसपास बहने वाली नदियों के बालू को ग्रामीण टकटकी लगाये देख रहे हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि सारा बालू बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों में चला जा रहा है। मरांडी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि नीचे से लेकर उपर तक कमीशन खाने वालों की लालच की वजह से स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि आम जनता…
काठमांडू। नेपाल की नवनियुक्त विदेश मंत्री डा. आरजू राणा देउवा ने भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनयिक तरीके से सुलझाने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे सीमा विवाद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए डा देउवा ने कहा कि भारत के साथ सीमा समस्या को बिना किसी विवाद के कूटनीतिक तरीके से सुलझाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे सीमा विवाद को दोनों देशों के…
‘पठान’, ‘जवान’, ‘डंकी’ फिल्मों के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ दर्शकों के सामने आएगी। शाहरुख अभी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। शाहरुख के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दर्शक शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ कौन से कलाकार नजर आएंगे। शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में…
नई दिल्ली। संकट के दौर से गुजर रही ऑनलाइन पेमेंट मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक ‘‘प्रशासनिक चेतावनी पत्र’’ भेजा है। ये मामला वित्त वर्ष 2021-22 में ऑडिट समिति या शेयरधारकों की मंजूरी के बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक्स (पीपीबीएल) के साथ संबंधित लेन-देन से जुड़ा हुआ है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने लगातार सेबी के नियमों के अनुपालन में काम किया है। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने कहा कि वह अनुपालन मानकों को बनाए रखने और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी ने…
नई दिल्ली। संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की बेंगलुरु बेंच ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की याचिका स्वीकार कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच में बायजूस के खिलाफ अब इनसॉल्वेंसी का मामला चलेगा। दरअसल यह मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और बीसीसीआई के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रेक्ट से जुड़ा है। बीसीसीआई ने 158 करोड़ रुपये की बकाया राशि को वसूलने के लिए बायजूस की मूल…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं और सरकार में निवेश लाने और राज्य का विकास करने की कोई इच्छाशक्ति नहीं है। मंगलवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि झारखंड में निवेश क्यों नहीं आता? इसका कारण यह है कि यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं और विकास या निवेश की कोई इच्छाशक्ति नहीं है। हमीरपुर के सांसद ने कहा कि झारखंड के गठन को दो दशक हो चुके हैं, लेकिन यह विकास की नई ऊंचाइयों को नहीं छू पाया…
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा मंगलवार को रांची पहुंचे। यहां रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को बदल कर हमें यहां अपनी सरकार बनानी है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को सत्ता में लाना होगा। जनता से मिल रहे फीड बैक के सवाल पर हिमंता ने कहा कि अब तक बेहतर रिस्पांस मिला है। कार्यकतार्ओं के रिचार्ज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं यहां रिचार्ज करने नहीं, खुद रिचार्ज होने आया हूं। यहां आने से मैं खुद रिचार्ज हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम…
गिरिडीह। सोशल मीडिया में इन दिनों रील्स बनाकर पैसे कमाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लोगों की दिनचर्या में सोशल मीडिया ने अपनी जगह बना ली है। इसी सोशल मीडिया के रील्स ने तीन माह बाद एक नौ साल के बेटे को उसके माता पिता से मिलाने में बेहद महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। मामला गिरिडीह के सरिया थाना से जुड़ा है। पुत्र चंदन कुमार के मिलने से माता पिता मुरली दास के चेहरे पर तीन माह बाद खुशी लौटी है। मंगलवार को माता पिता अपने नो साल के बेटे चंदन को लेने सरिया पहुंचे, तो बेटा माता पिता को…
देश-दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध डिज्नीलैंड पार्क के इतिहास से भी जुड़ी है। वॉल्ट डिज्नी ने 17 जुलाई, 1955 को कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड पार्क की शुरुआत की थी। पार्क में मौजूद डिज्नी कैरेक्टर्स को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। खास बात यह है कि अकेले वर्ष 2007 में लगभग एक करोड़ अड़तालीस लाख दर्शकों ने डिज्नीलैंड पार्क का भ्रमण किया। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों में कई राष्ट्रपति, शाही लोग और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। डिज्नीलैंड जैसे सुंदर संसार…
नई दिल्ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया, “तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” वहीं राज्यपाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर और तमिलनाडु के लोगों की सेवा में उनकी चिंता, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन का लाभ पाकर अत्यंत प्रसन्न हूं।”
