Author: shivam kumar

मैड्रिड। फ्रांसीसी सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर रियल मैड्रिड का खिलाड़ी घोषित किया गया, जिसके बाद उन्होंने 80,000 प्रशंसकों के सामने कहा कि उनका सपना सच हो गया है। स्ट्राइकर, जिन्होंने मंगलवार की सुबह अपना मेडिकल पूरा कर लिया था, ने पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने उन्हें नंबर 9 की टी-शर्ट सौंपी। 25 वर्षीय पूर्व पेरिस सेंट-जर्मेन खिलाड़ी एमबाप्पे ने खचाखच भरे सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में लोगों की भीड़ के बीच स्पेनिश में कहा, “सालों से मैंने रियल मैड्रिड के लिए खेलने का सपना देखा है और…

Read More

दुबई। ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर (जहाज) के पलट जाने से 13 भारतीयों सहित 16 लोगों का पूरा दल लापता है। किसी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता लोगों में चालक दल के तीन सदस्य श्रीलंकाई हैं। समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने एक्स पर यह सूचना साझा की है। केंद्र के अनुसार, कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर बंदरगाह शहर दुकम के पास रस मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। यह बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर है। यह सल्तनत की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के करीब है।…

Read More

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) के अधिकारियाें ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.24 किलो सोना के अलावा 1.38 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 45 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम सूत्रों के अनुसार सीमा शुल्क विभाग की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित कार्रवाई करती है। मंगलवार को कस्टम विभाग की टीम ने कुल 24 मामलों में कार्रवाई की और इनके पास से अवैध तरीके से लाया गया करीब नौ करोड़ रुपये का सोना…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी. राधाकृष्णन से बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. विद्युत रंजन सारंगी ने राज भवन में मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर अरबाज गद्दी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित के पास से ओप्पो कंपनी का एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एएसआई एसके.जायसवाल ने बुधवार को बताया कि ट्रेन नंबर 12835 (हटिया- बैंगलोर एक्सप्रेस) को प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 से रवाना हो रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति जनरल कोच से उतरकर बहुत जल्दी में बाहर दौड़ रहा था। संदेह होने पर उसे रोका और जांच करने पर उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया कि वह…

Read More

रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की षष्टिपूर्ति यानी 60 वर्ष की पूर्णता पर संगठन को उस स्वरूप में पहुंचना है, जिसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने रखा है। इन 60 वर्षों में विश्व के 33 देशों में विश्व हिंदू परिषद ने संगठन को खड़ा किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए कार्य करना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि, संपूर्ण हिंदू समाज का यह संगठन बने इस भाव को जागृत कर इसे अपने जीवन में उतारना यह उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सेवा कार्यों के विस्तार का…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के केडिया बंधु लंदन में 28 जुलाई को आयोजित वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में स्टेज प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किये गये हैं। इस विश्वस्तरीय म्यूजिक फेस्टिवल वोमेड में तीन भारतीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मोर मुकट-मनोज केडिया बंधु एवं मुम्बई की तबलावादक अनुराधा पाल शामिल हैं। बताया गया कि मैहर घराने के केडिया बंधु सरोद-सितार की युगलबंदी के लिए प्रसिद्ध हैं। केडिया बंधु प्रख्यात सरोद-सितार वादक रहे भारत रत्न पंडित रविशंकर एवं उस्ताद अली अकबर खां साहब की तर्ज पर ही मौजूदा दौर में भारतीय शास्त्रीय संगीत को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए जाने जाते…

Read More

रांची। राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज में अपराधियों ने अति संवेदनशील माने जाने-वाले बसरिया (हरहु टोला) क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुल के निर्माण में लगे दो मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि निर्माणधीन पुल के पास दो मजदूर रात में भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व दिशा की ओर से दो नकाबपोश अपराधी घटनास्थल पर आ धमके और मजदूरों को बंधक बनाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दूसरे मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद एक अपराधी ने बचाव में हथियार निकालकर हवाई फायरिंग की…

Read More

-लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा में बेचैनी और बौखलाहट है रांची। झामुमो ने भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत विस्व सरमा को आड़े हाथ लिया। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में कहा कि हिमंत जी आज फिर आये हैं। वे यहां पर रिचार्ज होने आये हैं। लोकसभा चुनाव में ये लोग डिस्चार्ज हो गये। फिर उपचुनाव में डिस्चार्ज हुए, इसलिए ये लोग यहां पर रिचार्ज होने आ रहे हैं। समाज और जाति को बांटने आ रहे हैं। अगले चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें…

Read More

-सरना धर्म कोड, महंगाई से राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए घुसपैठ को मुद्दा बनाना चाहती है भाजपा रांची। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरना धर्म कोड, महंगाई से राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए घुसपैठ को मुद्दा बनाना चाहती है। सभी जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा केंद्र सरकार के अधीन होता है और देश में गृह मंत्री अगर घुसपैठ नहीं रोक पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। मंगलवार को उक्त बातें राकेश सिन्हा ने हिमंत विस्व सरमा के दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप में…

Read More

रांची। युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बेरोजगारी की वजह से बढ़ते पलायन, रिक्त पड़े तीन लाख पदों को भरने, नशे के बढ़ते कारोबार, परीक्षा में धांधली समेत अन्य कई समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञापन के माध्यम से युवा आजसू ने एजी कॉलोनी, कडरू, रांची स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर से सटे भवन में संचालित ओना बार और रेस्टोरेंट के अलावा वैसे सभी बार व शराब दुकानें जो धार्मिक स्थलों और…

Read More