Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में 75 प्रतिशत तक शारीरिक रूप से असमर्थ हो चुके कमांडेंट को प्रमोशन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल वर्ष 2012 में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पद पर प्रतिनियुक्ति पर झारखंड आये रवि शंकर मिश्रा एक नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इसके बाद लंबे समय तक उनका इलाज दिल्ली एम्स में चला। यहां उनका स्वास्थ्य बेहतर तो हुआ, लेकिन उनके शरीर के कई अंग पहले की तरह काम करना बंद कर दिये। 10 अगस्त 2022 को मेडिकल बोर्ड को…

Read More

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज तड़के पंढरपुर में एकादशी के अवसर पर भगवान विठ्ठल और मां रुक्मिणी की शासकीय महापूजा की। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उपस्थित रहीं। महापूजा के लिए नासिक जिले के सटाना निवासी बालू शंकर अहिरे और उनकी पत्नी आशा बालू अहिरे को पूजा में शामिल होने का मौका दिया गया। मुख्यमंत्री की महापूजा के बाद आम भक्तों ने पूजा शुरू की। आज पूरा पंढरपुर विठ्ठलमय है। मुख्यमंत्री शिंदे ने भगवान विठ्ठल से राज्य की जनता की खुशहाली की प्रार्थना। अच्छी बारिश हो इसकी प्रार्थना भगवान विठ्ठल के चरणों में की। इस अवसर पर राज्य…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए अगस्त में चुनाव होने के पूरे आसार हैं। स्टेट बार काउंसिल ने मौजूदा कमिटी से वोटर लिस्ट मांगी है। वोटर लिस्ट मिलने और उसकी स्क्रूटनी के बाद चुनाव की अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा। फिलहाल हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार हैं और उनकी इस कमिटी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। हाइकोर्ट में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 18 पदों पर चुनाव होते हैं। पिछली बार हाइकोर्ट के करीब 2500 वकीलों ने मतदान कर कमिटी का चुनाव किया था। दूसरी ओर स्टेट बार काउंसिल के…

Read More

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने प्रधानमंत्री गेब्रियल एटल का इस्तीफा मंगलवार को स्वीकार कर लिया। मैक्रां ने उनसे अगले निर्णय तक अस्थायी रूप से सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहने को कहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मैक्रां ने मंगलवार को प्रधानमंत्री गेब्रियल एटल और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा “स्वीकार” कर लिया। बयान में कहा गया है कि एटल और सरकार के अन्य सदस्यों को नई सरकार नियुक्त होने तक मौजूदा मामलों को संभालना है। फ्रांस इस महीने के आखिर में पेरिस ओलंपिक खेल की मेजबानी करने जा रहा है। चुनाव में…

Read More

धनबाद। जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद- सिंदरी रोड पर आज सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी की घटना में लगभग 6 लोग घायल गए। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया। बता दें कि जुलूस के दौरान हुए विवाद की सूचना मिलने पर झरिया थाना की पुलिस सहित आसपास के कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी की घटना में…

Read More

नई दिल्ली। लगातार दो दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना उछल कर 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार चला गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी 68 हजार से ऊपर या काफी करीब पहुंच कर कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 74,520 रुपये से लेकर 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा…

Read More

पटना। बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गांव में मंगलवार देर रात घर की छत पर सोए तारकेश्वर सिंह ऊर्फ झाबर (50) और उनकी दो नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार बीती रात डायल-112 के पर सूचना प्राप्त हुई कि रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गांव में तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान की छत पर तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। घटना की…

Read More

नैरोबी। केन्या की महिला मैराथन धावक जूडिथ जेरुबेट, जिन्होंने 2024 वुहान मैराथन में कांस्य पदक जीता था, पर डोपिंग के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है, एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने मंगलवार को उक्त घोषणा की। वहीं, विश्व एथलेटिक्स डोपिंग निरोधक संस्था के अनुसार, 2024 लीमा मैराथन पुरुष रजत पदक विजेता डेनियल मुइंडी को डोपिंग के लिए तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। 35 वर्षीय जेरुबेट को प्रतिबंधित पदार्थ ट्रायमिसिनोलोन एसीटोनाइड की मौजूदगी के कारण प्रतिबंधित किया गया है, जो आमतौर पर त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाने वाला कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। वुहान में, जेरुबेट…

Read More

कूचबिहार। सिक्किम के लापता पूर्व मंत्री रामचंद्र पौड्याल का शव बांग्लादेश से बरामद कर मंगलवार रात भारत लाया गया है। पूर्व मंत्री सात जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे। पिछले सोमवार को बांग्लादेश के लालमोनिरहट जिले के गोवर्धन गांव संलग्न महिषखोचा तीस्ता तट से स्थानीय निवासियों को एक शव मिला था। सूचना मिलने के बाद बांग्लादेश पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक की पहचान की कवायद शुरू हुई। इधर, सूत्रों के जरिए यह खबर सिक्किम प्रशासन तक पहुंची। उसके बाद सिक्किम प्रशासन की ओर से मेखलीगंज थाने…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की राह और आसान हो गई। ट्रंप की अंतिम, प्राथमिक और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली ने मिल्वौकी में मंगलवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के प्रारंभिक संबोधन में ट्रंप का समर्थन किया। यह सुनते ही ट्रंप और उनके साथी जेडी वेंस के चेहरे पर मुस्कान उभरी। निक्की हेली ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की दूसरी रात कहा कि राष्ट्र की खातिर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को उनका ‘मजबूत समर्थन’ है। उल्लेखनीय है कि सुश्री हेली को ट्रंप का सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कन्वेंशन…

Read More

बास्टाड। राफेल नडाल ने महान टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को मंगलवार को 6-3, 6-4 से हराकर बास्टाड ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 27 मई को रोलांड गैरोस में शुरुआती दौर में हारने के बाद 38 वर्षीय नडाल का यह पहला एकल मैच था। नडाल और 21 वर्षीय बोर्ग, दोनों ही स्वीडिश क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री थे। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के गीली सफेद रेखा पर फिसलने के शुरुआती डर के बावजूद, नडाल ने 3-1 से ब्रेक लिया, चार ऐस लगाकर 43 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर…

Read More