रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। बुधवार, 14 अक्टूबर से शहर के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार पंडालों में देश के प्रसिद्ध मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पौराणिक प्रसंगों की झलक देखने को मिलेगी। कहीं दक्षिण भारत के बृहदेश्वर मंदिर की भव्यता नजर आएगी, तो कहीं कैलाश धाम और द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर तैयार पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही राजधानी में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ने लगेगी। पूजा समितियों ने आकर्षक सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा…
Author: shivam kumar
ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मंगलवार देर रात शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा…
रांची: झारखंड में सजायाफ्ता कैदियों की समयपूर्व रिहाई का मामला चर्चा में है। राज्य सरकार ने 53 कैदियों को जेल से रिहा करने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी है। इनमें कई चर्चित नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। सरकार के इस फैसले के पीछे रिहाई के बाद दोबारा अपराध होने की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखे जाने की बात सामने आई है। 53 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव पर क्या हुआ? झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 30 जुलाई 2026 को हुई बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई से जुड़े…
मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने सोमवार को प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा, गठबंधन की राजनीति और हाल के रुख पर तीखा हमला बोला। आनंद दुबे ने कहा, “बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले कई वर्षों में मैंने पार्टी के लिए तन-मन-धन लगा दिया। हर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन कई महीनों से पार्टी की लाइन नहीं भूल पा रहा था।” क्या कहा आनंद दुबे ने? उन्होंने पार्टी में…
ब्रज मोहन राम झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल रहे हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1958 को चंदवा में हुआ था, जो वर्तमान में लातेहार जिले में आता है। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। राजनीति में आने से पहले वह कृषि कार्य से जुड़े थे। ब्रज मोहन राम ने वर्ष 1991 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह भाजपा के टिकट पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और 1995 तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1996, 1998 और…
राहुल दुबे गैंग से भी संपर्क, अपराध को अंजाम देने की फिराक में कर रहा था रेकी; जंगल में छिपाकर रखी गयीं गोलियां बरामद चतरा। चतरा पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ टीएसपीसी नक्सली संगठन के एक कथित समर्थक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, 54 जिंदा गोलियां, छह मिसफायर गोलियां और दो खोखे बरामद किये गये हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके की रेकी कर रहा था। उसका संपर्क राहुल दुबे गैंग से भी बताया जा रहा है। सोमवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने अपने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक 10 लेन की सड़क बनाने की योजना है। करीब 170 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लेकर अब पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू हो गई है। सड़क किनारे लगे पेड़ों पर मार्किंग देखे जाने के बाद युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए इन्हें बचाने की अपील शुरू की है। सड़क किनारे पेड़ों पर मार्किंग के बाद शुरू हुई मुहिम जानकारी के अनुसार, धुर्वा स्थित विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क में छह लेन…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बावैदा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। दोनों बहनें अपने बीमार भाई की देखभाल और घर की साफ-सफाई के लिए उसके पास आयी थीं। वारदात के बाद आरोपित स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार की सुबह में धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बहनों के शव बरामद करने के साथ हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी जब्त कर…
रांची: झारखंड में जमीन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 25 दिनों में अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में अंचल कार्यालयों में रिश्वतखोरी, जमीन के दस्तावेज गायब करने, सरकारी और वन भूमि से संबंधित कथित अनियमितताओं तथा भूमि अधिग्रहण मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं। एसीबी की कार्रवाई का दायरा सरकारी कर्मचारियों से लेकर जमीन के लेन-देन में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा है। चतरा, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ से जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां की गई हैं।…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हाई स्कूल ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर भर्ती से जुड़े मामले में नागेंद्र नाथ परिहार की सिविल रिव्यू याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में पहले दिए गए आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। याचिका 14 महीने की देरी से दाखिल की गई थी। यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के विज्ञापन संख्या 21/2016 के तहत हाई स्कूल ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर भर्ती से संबंधित है। मेरिट लिस्ट में कम अंक के कारण नहीं हुआ था चयन JSSC ने अदालत को बताया था…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। संस्थान के चेयरमैन छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी निदेशक से सीधे वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे। निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की प्रमुख मांग संस्थान के निदेशक का इस्तीफा है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। निदेशक के साथ सीधे बातचीत की मांग को लेकर…
