रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी। निधन की खबर मिलते ही सोरेन परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। परिवार के करीबी, समर्थक और शुभचिंतक शोक जताने के लिए पहुंचने लगे हैं। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। वह लंबे समय से सोरेन परिवार का अहम हिस्सा रहीं। परिवार के प्रति उनके गहरे जुड़ाव और मातृ भूमिका के कारण उनका विशेष स्थान था। उनके निधन से मुख्यमंत्री…
Author: shivam kumar
रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर प्रतीकात्मक रूप से ‘भूत’ का रूप धारण किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उनके इस्तीफे की मांग भी की गई। कांग्रेस नेता कुमार राजा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर बड़ी संख्या में वैध भारतीय नागरिकों के नाम हटाए जा रहे…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल में उनके इलाज के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच की जा रही है। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर हिलव्यू हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनकी वर्तमान स्थिति,…
कोरापुट। भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के कोरापुट स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की इकाई में 2,000वें एयरो-इंजन की आपूर्ति का साक्षी बनने के साथ स्वदेशी एयरो-इंजन तकनीक को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह उपलब्धि HAL कोरापुट की करीब छह दशक की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और रक्षा उत्पादन में योगदान को दर्शाती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो-इंजन किसी भी विमान का ‘हृदय’ होता है। इसलिए उन्नत विमानों, हथियारों, रडार और एवियोनिक्स की क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल करने के लिए विश्वसनीय…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए। उनका यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश और विदेश के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में उनकी यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को देशव्यापी मिशन में बदलने का काम…
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में CSP से 2.45 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव में 29-30 सितंबर की रात हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामला बड़ी भगियामारी निवासी अभिषेक आनंद के CSP से जुड़ा है। चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने तालझारी थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व…
-1000 स्पेशल ब्रांच के अधिकारी रहेंगे तैनात रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह हजार से अधिक पुलिस जवान और करीब पांच हजार होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को जवानों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया है। त्योहार के दौरान पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। महानिरीक्षक (आईजी) अभियान सह पुलिस प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त केंद्रीय बल उपलब्ध कराने के लिए गृह मंत्रालय…
रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। इस दौरान वे राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में कृषि निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय योजनाओं की प्रगति और किसानों से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तत्काल अंतरिम कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, CEC और अन्य संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कई फैसले और कुछ अन्य निर्णय कथित तौर पर…
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोकना होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में हर महिला को दिन हो या रात, सड़क पर चलते समय या मेट्रो से सफर करते हुए सुरक्षित महसूस होना चाहिए। अदालत ने पुलिस से कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के…
