नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास निगरानी मजबूत करने तथा सार्वजनिक परिवहन और ऐप आधारित कैब के ड्राइवरों व सहायकों का सख्त सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि वाहनों में लगे GPS ट्रैकिंग और SOS सिस्टम सही तरीके से काम करें। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने…
Author: shivam kumar
सासाराम (रोहतास)। रोहतासगढ़ किले के कठौतिया घाट पर स्थित दो सदियों से अधिक पुराने संस्कृत शिलालेख को आखिरकार इतिहासकार डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने पढ़ लिया है। सात वर्षों की अथक मेहनत के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है, जिससे मुगल कालीन इतिहास की एक महत्वपूर्ण परत उजागर हुई है। मुख्य बिंदु दो सदी से अधिक पुराना रोहतासगढ़ शिलालेख आखिरकार पढ़ा गया इतिहासकार डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने वर्षों के प्रयास से सफलता पाई यह शिलालेख राजा मान सिंह की 1607 की किलेबंदी का महत्वपूर्ण विवरण देता है जहांगीर के शासनकाल में भी शिलालेख में उनका नाम अनुपस्थित पहला…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार में राज्य के कई नेता, विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोक में डूबा नेमरा,…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची स्थित गुरुजी आवास से उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गया है। रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के नेमरा पहुंचने को लेकर गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजनों, शुभचिंतकों, झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण भी उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाली भाषा में एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने रूपी सोरेन के जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके निधन को दुखद बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में…
-गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान मुंबई/गोवा: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5:20 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्टों के मुताबिक, गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी। निधन की खबर मिलते ही सोरेन परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। परिवार के करीबी, समर्थक और शुभचिंतक शोक जताने के लिए पहुंचने लगे हैं। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। वह लंबे समय से सोरेन परिवार का अहम हिस्सा रहीं। परिवार के प्रति उनके गहरे जुड़ाव और मातृ भूमिका के कारण उनका विशेष स्थान था। उनके निधन से मुख्यमंत्री…
रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर प्रतीकात्मक रूप से ‘भूत’ का रूप धारण किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उनके इस्तीफे की मांग भी की गई। कांग्रेस नेता कुमार राजा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर बड़ी संख्या में वैध भारतीय नागरिकों के नाम हटाए जा रहे…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल में उनके इलाज के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच की जा रही है। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर हिलव्यू हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनकी वर्तमान स्थिति,…
कोरापुट। भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के कोरापुट स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की इकाई में 2,000वें एयरो-इंजन की आपूर्ति का साक्षी बनने के साथ स्वदेशी एयरो-इंजन तकनीक को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह उपलब्धि HAL कोरापुट की करीब छह दशक की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और रक्षा उत्पादन में योगदान को दर्शाती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो-इंजन किसी भी विमान का ‘हृदय’ होता है। इसलिए उन्नत विमानों, हथियारों, रडार और एवियोनिक्स की क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल करने के लिए विश्वसनीय…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए। उनका यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश और विदेश के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में उनकी यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को देशव्यापी मिशन में बदलने का काम…
