भागलपुर। बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल की बातों से कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए में भाजपा के चेहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसको लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह पर टिप्पणी की है। गोपाल मंडल ने कहा कि अश्वनी चौबे क्या हैं। बिहार में भाजपा का स्थान कहां है, पहचान कहां है। ऐसे ही चौबे जी बकबक करते हैं। उनका दिमाग घसक गया है।…
Author: shivam kumar
-जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताना प्रदेश राजद अध्यक्ष की बौखालहट पूर्वी चंपारण। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के उस बयान की कड़ी भर्त्सना की है, जिसमें उन्होंने जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताया है। यह उनकी बौखलाहट है और विकृत मानसिकता का द्योतक भी। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ठाकुर ने कहा है कि राजद में मुस्लिम और यादव की लगातार उपेक्षा से उनका मोहभंग होता जा रहा है,जिससे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बौखला गये है और अनर्गल प्रलाप कर…
अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली ट्रेन संख्या 15723 और 15724 को 13 जुलाई तक रद्द कर दी गई है।पहले 7 जुलाई तक यह ट्रेन रद्द थी लेकिन पुनः शनिवार को एनएफ रेलवे की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर 8 जुलाई से 13 जुलाई तक जोगबनी सिलीगुड़ी टाउन एक्सप्रेस अप एंड डाउन संख्या 15723 और 15724 को रद्द कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के मद्देनजर कई ट्रेनों के साथ जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है।सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आ…
अररिया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े जा रहे पानी के कारण जिले की नदियां उफान पर है।जिले में बहने वाली परमान,बकरा,नूना,सिंधिया,घाघी,रतुआ,सुरसर आदि नदी और धार पानी से लबालब हो गया है।वहीं नदियों में अचानक आए पानी से नदियां उफान पर है।फलस्वरूप नदी से सटे निचले इलाकों में नदी का पानी फैलने लगा है। कई गांवों में नदी का फैल चुका है जिससे गांव के लोग भय के साये में जीने को विवश है।सबसे ज्यादा उफान पर नूना नदी है।फलस्वरूप सिकटी प्रखंड के सालगुड़ी,कचना,बांसबाड़ी,सिघिया, साहू टोला,पड़रिया, ओलाबाड़ी, दहगामा आदि इलाकों में नदी का…
नई दिल्ली। डब्लूडब्लूई इतिहास के महान रेसलर की फेहरिस्त में शामिल जॉन सीना ने संन्यास की घोषणा की है। वे अगले साल 2925 में आखिरी बार डब्लूडब्लूई के रिंग में उतरेंगे। इस खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी है। कनाडा के टोरंटो में आयोजित डब्लूडब्लूई मनी इन द बैंक के लाइव मैच के दौरान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। डब्लूडब्लूई की तरफ से इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसमें उनके चाहने वालों ने मायूसी का इजहार किया है। उल्लेखनीय है कि जॉन सीना ने 16 बार विश्व खिताब जीता है।…
-400 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा -अविलंब गिरफ्तारी और सजा दिलाने से होगी समय की बचत रांची। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, उन्हें सजा दिलाने और व्यापक न्यायहित में समय की बचत के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपराधों की जांच करने वाली पुलिस टीमों को वायुयान यात्रा की अनुमति दी जाये। इस पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस सुविधा का उपभोग तभी किया जाये, जब यात्रा…
रांची। रांची के धुर्वा में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को गोली मार दी। यह घटना रविवार की देर शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गयी है। वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली मारी गयी…
विशेष -हेमंत-हेमंत रटते-रटते असली मुद्दों से भटक गयी है भाजपा -सिर्फ आरोप लगाने और समस्याएं गिनाने से नहीं होगा बेड़ा पार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब तक राजनीति में विकल्प नहीं होगा, कोई भी दल या विचारधारा सफल नहीं हो सकती है। डॉ लोहिया की यह बात आज भारतीय राजनीति में, खासकर झारखंड में कुछ-कुछ हद तक सच साबित होती हुई दिख रही है। भारत की राजनीति में अब विकल्पों की बात कोई नहीं करता, यानी राजनीति का केंद्र केवल सत्ता बन गया है…
-बजट-पूर्व विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी, 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी सीतारमण नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण बजट तैयार करने की प्रक्रिया के तहत उद्योग जगत और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संबंधित लोगों के साथ विचार-विमर्श को पूरा कर लिया है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में यहां आयोजित आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें हो गई हैं। ये बैठकें वित्त मंत्रालय में 19 जून, 2024 से शुरू होकर 5 जुलाई, 2024 तक अयोजित की गईं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला…
देश के आठवें प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर का 8 जुलाई 2007 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 3 माह 24 दिन ही प्रधानमंत्री के पद पर रहे। राजीव गांधी की जासूसी का आरोप लगा कर कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अल्पमत में आने के बाद चंद्रशेखर ने 6 मार्च 1991 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इतने कम समय के बावजूद प्रधानमंत्री के रूप में और एक राष्ट्रीय नेता के रूप में चंद्रशेखर का व्यापक सार्वजनिक जीवन भारतीय राजनीति के लिए उदाहरण बना। प्रधानमंत्री का पद छोड़ने की घड़ी में भी चंद्रशेखर अपने फैसले…
मुंबई। मध्य रेलवे के कसारा से आसनगांव रूट पर ओवरहेड तार टूट जाने से आसनगांव से कसारा मार्ग पर रेलवे सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका असर लोकल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ओवरहेड वायर की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है, जल्द रेल सेवा बहाल हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात आसन रोड स्टेशन के पास मध्य रेलवे का ओवरहेड वायर टूट गया। इसकी जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इसी रूट पर एक…
