रांची। इंद्रपुरी स्थित श्री महावीर दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें 501 कलशधारी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश शोभा यात्रा सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की अगुवाई में कलशधारी महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते और जयघोष करते हुए रातू रोड के रास्ते रानी सती मंदिर आयीं। यहां से कलश में पवित्र जल भरकर सभी वापस मंदिर गये। रानी सती मंदिर से लाये गये जल से कल सोमवार को मंदिर की शुद्धि की जायेगी। पुजारी प्रतीक…
Author: shivam kumar
रांची। देवघर स्थित एक पुराने मकान के गिर जाने से तीन लोगों की हुई मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि घटना को सुनकर मर्माहत हूं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी। इसमें तीन लोगों की मौत हो…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रविवार को 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर में उनके प्रशंसक उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। राजधानी रांची में भी प्रशंसकों ने कैप्टन कूल माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रशंसकों ने सिमलिया स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया। धोनी के प्रशंसक सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ पहुंचे। अहमदाबाद से आये एक प्रशंसक ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनका जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से रांची आये हैं, लेकिन उन्हें अफसोस…
-चार गांजा तस्कर भी गिरफ्तार -मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले पांच अपराधियों को दबोचा रांची। पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधियों में अनुराग राय, धीरज कुमार, जीतवाहन स्वांसी और अमित स्वांसी शामिल है। दूसरी तरफ पुलिस की टीम ने टाटीसिलवे के मोबाइल संचालक रोशन…
मीरजापुर। नगर के गाजिया टोला स्थित श्रीठाकुर रामकुमार मंदिर से रविवार की सुबह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। जय जगन्नाथ का गगनभेदी उद्घोष करते हुए भक्त भगवान का रथ छूकर निहाल हो उठे। विधि विधान से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ को रथ पर बैठाकर खींचते हुए भक्त त्रिमोहानी तक ले गए। सुबह से ही भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। भोर में ही भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। विग्रहों को पीताम्बर वस्त्र धारण करा, आभूषण पहनाने के साथ बेला, गुलाब, चंपा, चमेली, तुलसी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विगत 7 वर्ष में योगी सरकार ने जो प्रयास किए हैं, उसका असर साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लि.(यूपीपीसीएल) ने कंज्यूमर फ्रेंडली ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसके चलते विद्युत सेवाएं प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। इसके जरिए स्वयं बिल जेनरेट करने के साथ-साथ ऑनलाइन बिल का भुगतान करने के मामलों में आमूलचूल वृद्धि हुई है। यही नहीं, नए कनेक्शन, बिल करेक्शन, कंप्लेंट और टैरिफ चेंज जैसी सुविधाओं के लिए यूपीपीसीएल का कंज्यूमर एप लोगों की मुश्किलों को आसान कर रहा है।…
मालदह। मालदह जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में शनिवार रात कुछ बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान का शटर काटकर उसमें चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि दुकान के शटर को गैस कटर से काटा गया और कई ताले तोड़ दिये गये और आभूषण लूट लिये गये। स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंग्लिश बाजार थाना अंतर्गत काजीग्राम ग्राम पंचायत के चांदीपुर में सड़क किनारे तापस साहा की एक आभूषण की दुकान है। दुकान से कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायत है। शनिवार देर रात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और शटर काटकर आभूषण लूट…
अलीपुरद्वार। फालाकाटा-2 ग्राम पंचायत के बंशीधरपुर गांव में हाथियों के उत्पात में दस घर क्षतिग्रस्त हो गए है। हाथियों के हमले में कई परिवार बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार तड़के हाथियों ने इलाके में जमकर तांडव मचाया है। हाथियों के तांडव में सुनील विश्वास का एक टिन का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसके बाद घर में रखे चावल और मक्का चट कर दिया। वहीं, नरेश दास की रसोई घर को भी हाथियों ने तोड़फोड़ दिया। इसके अलावा हाथियों के झुंड ने अमल बर्मन, शेफाली दास, खोकोन दास, गौरांग दास, टीटू सरकार और अमल बर्मन के…
कोलकाता। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ आज यानी रविवार को हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। रविवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा- “आज रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह दिन सभी के लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि लाए। आज पूरे बंगाल में लाखों लोग रथ उत्सव में शामिल होंगे। ऐतिहासिक महेश में (जहां हमने विरासत मंदिर का जीर्णोद्धार किया है), वहां एक विशाल सभा होगी। इस्कॉन कोलकाता में, मैं भगवान की यात्रा में शामिल होऊंगी। हम सभी…
कोलकाता। महा कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में अगले हफ्ते से बारिश थम सकती है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान भी 33.5 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 0.4 एमएम बारिश…
