मुंबई। अमरावती जिला सेंट्रल जेल में बीती रात बम विस्फोट होने से खलबली मच गई। बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम जेल में पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात अमरावती जिला सेंट्रल जेल में हाईवे की ओर से दो बम फेंके गए थे। इनमें से एक बम फट गया , जिससे जेल में खलबली मच गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और अमरावती पुलिस की टीम जेल परिसर में पहुंची और दूसरा बम बरामद कर उसे नष्ट कर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के आरोप में दक्षिण मंडल मध्य रेलवे के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि 11 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में गुतंकल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कूंडा प्रदीप बाबू, वरिष्ठ मंडल अभियंता यू अक्की रेड्डी, कार्यालय अधीक्षक एम बाला जी और लेखा सहायक डी लक्ष्मी पति राजू को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि पांचों आरोपितों के अलावा बेंगलुरु के सीएनआर प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के…
रांची। राज्य के मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी समीक्षा बैठक करेंगी। ग्रामीण विकास विभाग में इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी के अलावा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया है। संघ के उपाध्यक्ष महेश सोरेन ने बताया कि सेवा नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बैठक में अपनी बातें रखेंगे।
रांची। राज्य के जिलों में तैनात 10 एसआइ का तबादला विशेष शाखा किया गया है। डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। विशेष शाखा के अनुरोध पर यह तबादला किया गया है। इसमें बोकारो जिलाबल में तैनात एसआइ अशोक कुमार सिंह, प्रदुम्न सिन्हा रांची जिलाबल में तैनात एसआइ, अभय कुमार ओझा, बंधन तिर्की, सुनील कुमार, जमशेदपुर जिलाबल में तैनात एसआइ, जीतवाहन महतो, विराज हेंब्रम धनबाद जिलाबल में तैनात एसआइ, रणवीर कुमार सिंह, सुक्का उरांव और साहिबगंज जिलाबल में तैनात अनिल उरांव का तबादला विशेष शाखा रांची किया गया है। संबंधित एसएसपी और एसपी…
रांची। कांके ब्लॉक चौक शिव मंदिर रोड स्थित जयप्रकाश जनता दल के प्रदेश कार्यालय में सुबोध कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में झारखंड प्रदेश समिति का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री अशोक दास ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है एवं समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हमारा संगठन प्रमुखता से कार्य करेगी। साथ ही लोहिया, जयप्रकाश नारायण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर जेपी जनता दल कार्य करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक गरीबों की…
नई दिल्ली। उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा रविवार से शुरू हो रही है। इसका आयोजन हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होता है और भगवान जगन्नाथ दशमी तिथि तक जन सामान्य के बीच रहते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलराम और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथ पर विराज कर गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन 10 दिनों तक चलता है। हर वर्ष पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म में इस रथयात्रा का विशेष महत्व है।…
रांची। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव ने सभी जिला खेल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुलाई को बुलाई है। बैठक में खेल निदेशक, पर्यटन निदेशक और सांस्कृतिक निदेशक भी शामिल रहेंगे। इस बैठक में 12 बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी। इनमें स्वीकृत, निर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम की डिटेल रिपोर्ट, जहां रिपेयरिंग, रेनोवेशन की जरूरत हो उससे जुड़ा प्रस्ताव, सिदो कान्हू युवा क्लब निबंधन की अद्यतन स्थिति, जहां जहां प्रखंड स्तरीय स्टेडियम नहीं है, उसके प्रस्ताव की समीक्षा की जायेगी। इस संबंध में विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र में विभागीय योजनाओं के प्रगति की…
रामगढ़। पुलिस ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सायल शिवाजी रोड निवासी शिवराज उर्फ शिवा और सायल पीपला सेंटर निवासी विक्रम कुमार शामिल हैं। एसपी डॉ बिमल कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पांच जुलाई को पोड़ा गेट के पास रात 9:00 बजे ओमप्रकाश शाह पर गोली चली थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी भी मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश शाह और शिवराज और शिवा के बीच आपसी रंजिश थी, जिसकी वजह से…
गिरिडीह। जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित धावाटांड़ में रविवार की सुबह एक नाले से एक ही परिवार के दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन हैं। इनकी पहचान बिशनपुर पंचायत के धावाटांड़ निवासी राधिका कुमारी और सचिन सोरेन के रूप में हुई है। घटना के बाद से दोनों बच्चों की मां सोना देवी दस माह के बच्चे के साथ गायब है। इस बाबत मासूमों के पिता सुखलाल सोरेन का कहना है कि रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण पशु चराने जंगल गये, तो देखा कि जंगल के नाले में दोनों बच्चों का शव फेंका…
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित हरिओम टावर से छलांग लगाकर छात्र अंकित ने आत्महत्या कर ली। लातेहार जिले का रहने वाला अंकित रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह रांची के पंडरा इलाके में रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। अंकित की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में बहुत कुछ स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन…
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चाचा पराठा के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे बरियातू थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरायी। हादसे में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में ड्राइवर अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान शामिल है। सभी को रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
