-श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित प्रयागराज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की विचार धारा पर चलकर जनसंघ बनाया और फिर भाजपा का जन्म हुआ। जिसका सिद्धांत राष्ट्र प्रथम है। पार्टी के कार्यकर्ता इसी ध्येय के साथ देश के लिए काम करते हैं। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर के प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्हीं के परिश्रम से फूलपुर सीट पार्टी की झोली में आई। प्रशंसनीय…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन-2 (हावड़ा मैदान-एस्प्लानेड) और ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया) के बीच अब तक लगभग 29 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा 15 मार्च को इस सेवा के शुरू होने से लेकर 30 जून तक का है। ग्रीन लाइन-2 के नदी के नीचे के हिस्से में वाणिज्यिक सेवाओं की शुरुआत से ही विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कोलकाता मेट्रो के बयान के अनुसार, इस कॉरिडोर का उपयोग यात्री बहुत अधिक कर रहे हैं। एस्प्लानेड स्टेशन, जो इन दो कॉरिडोर के बीच इंटरचेंज पॉइंट…
लखनऊ। लखनऊ की बक्शी का तालाब तहसील पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचें। ग्रामीण लोगों ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, तहसीलदार सतीश चन्द्र मिश्रा के सामने अपनी समस्याएं रखी। जिसे सुनकर, समझकर अधिकारियों ने निस्तारण के लिए प्रेषित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। बक्शी का तालाब क्षेत्र में सरकारी जमीन कब्जा करने की शिकायत मिल रही है। तहसीलदार सतीश चन्द्र मिश्रा इस तरह के मामलों पर विशेष ध्यान रखें।…
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के चौहाटी इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता, उनकी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में तीनों को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। भाजपा ने तृणमूल समर्थित अपराधियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय तृणमूल नेता ने इस आरोप को खारिज किया है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता गोविंदा अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता और बेटे गौरव अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं। गोविंदा इस बार चुनाव में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। हमले के समय उनकी…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम में तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना…
पूर्वी चंपारण। जिले में दो दिनो से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश से हर जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। भारत-नेपाल का सीमाई शहर रक्सौल में तो स्थिति काफी नारकीय बन गई।नगर परिषद की अकर्मण्यता के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर घुटनो तक पानी भर गया है,जबकि निचले इलाके में लोगो के घरो तक में बरसात का पानी भर गया है। बाजारो में बाढ जैसी हालात बन गई है। कई दुकानो में पानी भरने के बाद लोग बाल्टी से पानी निकालते दिख रहे है। जिस कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारत नेपाल…
पूर्वी चंपारण। जिले के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था एमएस कॉलेज के बीबीए विभाग में हुए 85.45 लाख रुपये घोटाले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घोटाले को लेकर काॅलेज के प्राचार्य डॉ.अरूण कुमार द्धारा नगर थाना में सहायिका अंजू कुमारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सहायिका अंजू कुमारी ने शनिवार को मीडिया के सामने आयी और बड़ा आरोप लगाते कहा कि पैसे की पूरी गड़बड़ी विभाग के को-ऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल ने की है। मुझे बेवजह इसमें फंसाया जा रहा है। सहायिका ने कहा कि इस मामले को लेकर मार्च महीने में ही हमने कोर्ट में इन लोगो…
किशनगंज। कांग्रेस पार्टी में जारी फूट खुल कर सामने आ चुकी है। विधान सभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से अधिक समय है लेकिन सीमांचल में राजनैतिक दलों के द्वारा तैयारी शुरु कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता तौसीफ आलम के साथ साथ एक दर्जन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर कांग्रेस के किशनगंज जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी सहित अन्य नेताओं को पत्र लिखा है। अपने पत्र में जिलाध्यक्ष ने लिखा है कि तौसीफ आलम ने हमेशा पार्टी विरोधी कार्य किया है और बीते लोकसभा चुनाव में…
देश-दुनिया के इतिहास में 07 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता सफल भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से है। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में 07 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा भारतीय सिनेमा के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने और चुनाव में लेबर पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मसूद पेजेशकियन को इस्लामी गणराज्य ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर मसूद पेजेशकियन को बधाई। हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा है।”
