नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।
Author: shivam kumar
दुमका। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को आचार संहिता के एक मामले में दुमका सिविल कोर्ट ने बरी कर दिया। न्यायालय से राहत मिलने के बाद कोर्ट परिसर के बाहर निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने कई भविष्यवाणी की थी, जो अक्षरशः सत्य साबित हुई। उन्होंने कहा कि चाहे हेमंत सोरेन के जेल जाने की बात हो या सरफराज अहमद के राज्यसभा सदस्य बनने की बात सभी बातें सत्य हुई हैं। हेमंत सोरेन परिवारवाद की वजह से फिर सीएम बन गएः निशिकांत उन्होंने यह…
पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के इस बयान पर कि अगस्त के महीने में नरेन्द्र मोदी की सरकार गिर जाएगी, भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि लालू प्रसाद से कमजोर नेता कोई नहीं है। क्योंकि, जो नेता अपने परिवार तक ही सिमट गया उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं है। लालू यादव काे सलाह देते हुए गिरिराज ने कहा कि लालू यादव को नीतीश कुमार का पैर छूकर प्रणाम करना चाहिए और नीतीश कुमार का फोटो लगा हुए एक लॉकेट गले में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार…
रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर अपनी भावना जाहिर की है। सोशल मीडिया के जरिये इसे शेयर करते कहा है कि वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन ने जिस तरह से चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल किया, वह पीड़ा अब चंपाई के बयानों में दिख रही है। हेमंत सोरेन में असुरक्षा की भावना इस कदर घर कर गयी है कि उन्हें अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों पर भरोसा नहीं रहा। हेमंत सोरेन और उनका परिवार झामुमो के आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिर्फ दरी बिछाने और…
रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के कार्यालय से इस संबंध में शनिवार को एक आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के प्रमुख, उपायुक्त और एसएसपी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि 8 जुलाई को 11 बजे से पांचवें झारखंड विधानसभा का सत्र है। इस सत्र के दौरान सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा की…
रांची। सचिवालय के लिपिक सेवा के कनीय सचिवालय सहायक और वरीय सचिवालय सहायकों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया जायेगा। लंबे समय विभिन्न विभागों में पदस्थापित इन कर्मियों के ट्रांसफर के लिए 9 जुलाई को स्थापना समिति की बैठक बुलायी गयी है, जिसमें कार्मिक, गृह, ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार बड़े पैमाने पर लिपिकों का तबादला किया जायेगा। सचिवालय में इसके अलावा सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों का भी ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव स्तर के भी कुछ अधिकारी बदले जायेंगे। इनकी भी…
रांची। राज्य के दिव्यांग विद्यार्थी के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पाने का मौका 31 अक्टूबर तक है। इस संबंध में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सूचना जारी की है। बताया है कि दिव्यांगजन को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप मिलनी है। इसके लिए इस स्कॉलरशिप का पोर्टल शुरू किया जा चुका है। पोर्टल पर प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक से पीजी डिग्री-डिप्लोमा तक अलग-अलग तिथियों तक आवेदन दर्ज करने होंगे। प्री मैट्रिक के लिए 31 अगस्त 2024 तक जबकि पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किये जा सकते हैं। राज्य के…
-टीम ने किया केंद्रीय कारा का निरीक्षण रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव की आत्महत्या पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल टीम गठित कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण करें और मृतक के परिजनों को उचित विधिक सहायता प्रदान करें। इस निर्देश के बाद झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव कमलेश बेहरा खुद निरीक्षण…
रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में कई निर्णय लिये गये। अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि संघ के आंदोलन के बावजूद कार्मिक विभाग और सरकार में बैठे वरीय पदाधिकारियों के नकारात्मक रवैये को देखते हुए मुख्यमंत्री से संवाद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में ही सचिवालय सेवा के उप सचिव और संयुक्त सचिव के पद सृजन की संचिका पर अनुमोदन दिया गया है, परंतु अब तक अंतिम आदेश निर्गत नहीं हो पाया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात…
रांची। समन का अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के पिटीशन पर एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की। अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। हेमंत सोरेन ने कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के लिए याचिका दाखिल की है। दरअसल, पूर्व में सीजेएम कोर्ट ने यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। सीजेएम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लिये जाने के बावजूद भी हेमंत सोरेन सीजेएम कोर्ट में…
रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस में रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन अब तक कोर्ट को यह जानकारी नहीं मिली है कि राहुल गांधी को समन सर्व हुआ है या नहीं। क्योंकि कोर्ट को समन की सर्विस रिपोर्ट नहीं मिली है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया है…
