स्टटगार्ट। स्पेन ने शुक्रवार रात एमएचपीएरिना में चल रहे यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जर्मनी के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही जर्मनी के करिश्माई मिडफील्डर टोनी क्रूस के करियर पर भी पर्दा गिर गया और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। स्पेन को शुरुआती झटका तब लगा जब पेड्री चोटिल हो गए, जिसके कारण हेड कोच लुइस डे ला फुएंते को उनकी जगह डैनी ओल्मो को लाना पड़ा। जर्मनी ने गेंद पर कब्ज़ा करना जारी रखा, लेकिन इसका पूरा फ़ायदा उठाने और…
Author: shivam kumar
रांची। टेंडर घोटाला मामले मे आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल की जमानत अर्जी याचिका पर अब 12 जुलाई को सुनवाई होगी। मामले में इडी अपना जवाब दाखिल करेगी। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में इडी ने बीते दिनों आलमगीर आलम, संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के बाद केअर स्टॉर्मर ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद देशवासियों के ‘हृदय में व्याप्त निराशा’ को दूर करने और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। इससे पहले चुनाव में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव में प्रचंड जीत के बाद 61 वर्षीय स्टॉर्मर ने बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ रस्मी बैठक के बाद 58वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल…
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने शुक्रवार को डेविड लैमी को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने आम चुनाव जीतने के बाद लेबर पार्टी की सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के समर्थक लैमी (51) ने पिछले महीने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चार जुलाई को सत्ता में आती है तो वह नई दिल्ली का दौरा करेंगे। लैमी ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए निर्धारित दिवाली 2022 की समय सीमा चूक जाने का जिक्र करते हुए कहा था, कई दिवाली बिना किसी…
इंग्लैंड। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को लेबर पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद एंजेला रेनर को अपना डिप्टी नियुक्त किया जबकि डेविड लैमी को नया विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में रेचल रीव्स और अपनी डिप्टी के रूप में एंजेला रेनर को नियुक्त किया। स्टार्मर ने डेविड लैमी को ब्रिटेन का नया विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री नियुक्त किया जबकि यवेट…
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। प्रभास की फिल्म ”कल्कि 2898 एडी” को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई और अब रिलीज के 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। ”कल्कि 2898 एडी” की 9वें दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ”कल्कि 2898…
2004 में ”मर्डर” फिल्म से इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत इस हॉट जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिल्म के गाने और दोनों के बीच की केमिस्ट्री आग लगाने वाली थी। लेकिन बाद में उन्होंने साथ काम नहीं किया। फिल्म के दौरान ही उनका झगड़ा हो गया और उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखी। कुछ दिनों पहले एक इवेंट में दोनों 20 साल बाद एक-दूसरे से मिले। फिर एक साथ उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर फिर से आग लगा दी। फैंस पागल हो गए। हाल ही में इमरान हाशमी ने मल्लिका के साथ दोबारा काम…
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी कर जिंदगी का नया सफर शुरू करेंगे। फिलहाल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहे हैं। 1 जुलाई से देखा जा रहा है कि शादी से पहले के कार्यक्रमों की जोरदार शुरुआत हो चुकी है। 5 जुलाई रात को संगीत समारोह आयोजित किया गया था। संगीत समारोह में विशेष रूप से बॉलीवुड कलाकार और विभिन्न समूह शामिल हुए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ऐसे में अनंत-राधिका के एक वीडियो ने…
बीती रात को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह आयोजित किया गया। अनंत-राधिका का कॉन्सर्ट मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए थे। अनंत-राधिका के संगीत समारोह में विश्व प्रसिद्ध पॉपस्टार जस्टिन बीबर सहित बॉलीवुड हस्तियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को सिर्फ 6 दिन बचे हैं। इस वक्त प्री-वेडिंग इवेंट्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं। सामूहिक विवाह…
स्टटगार्ट। 2024 यूरो में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब मेजबान जर्मनी को स्पेन के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में 2-1से हार का सामना करना पड़ा। यह हार जर्मनी के लिए काफी निराशाजनक रही, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ियों में से एक टोनी क्रूस ने इस हार के बाद संन्यास ले लिया है। उन्होंने पहले कहा था कि वे यूरोपीय चैम्पियनशिप के खत्म होने के बाद खेलना जारी नहीं रखेंगे। हार के बाद क्रूस ने खुलासा किया कि यूरो जीतने का उनका सपना ‘टूट गया है। क्रूस ने पोस्ट गेम कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “ईमानदारी से कहूं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
