नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी अक्षरांजलि अर्पित की। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।” भाजपा की वेबसाइट पर मौजूद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संक्षिप्त जीवन परिचय के अनुसार, ” वो जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे।…
Author: shivam kumar
रांची। 1 जुलाई से पहले हुई घटनाओं में दर्ज केस की जांच नये क्रमिनल लॉ के तहत होगी। इसको लेकर सीआइडी डीजी ने पुलिस आदेश जारी किया है। इस आदेश पर डीजीपी का अनुमोदन प्राप्त है। पुलिस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि 1 जुलाई या उसके बाद कोई अपराध से संबंधित मामले में केस दर्ज किया जाता है, जिसमें घटना की तिथि 1 जुलाई के पहले की है, तो कानूनी प्रावधान आइपीसी से निर्धारित होगा, लेकिन घटना का अनुसंधान नये क्रिमिलन लॉ के तहत होगा। इस आदेश को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है…
चतरा। चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत पुरनाडीह परियोजना के कांटा घर के निकट अपराधियों ने शनिवार को फायरिंग की । इस फायरिंग में परियोजना में संचालित शांति समिति का कर्मी घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम कौशल यादव बताया जा रहा है। कौशल को दो गोली लगी है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। गोली कौशल के शरीर में फंसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक में पांच युवक मुंह बांधकर…
रांची। लिंक रेक के रद्द होने की वजह से बोकारो स्टील सिटी-रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार छह जुलाई को रद्द रहेगी।
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजभवन में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया।
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान महतो ने विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा । राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद, सिंदरी विधान सभा अंतर्गत बलियापूर प्रखंड में अवस्थित पर्जन्य बी.एड कॉलेज से संबंधित विषयों को आकृष्ट करने के साथ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोमिया में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र स्थापित करने एवं गोमिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया, कसमार तथा पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों को उत्क्रमित करने के लिए पहल करने का आग्रह किया।
देश-दुनिया के इतिहास में 06 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के लिए भी खास है। 06 जुलाई, 1892 को ही ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए थे। किसी भारतीय को पहली बार ब्रितानी संसद में अपनी बात रखने का मौका मिला। एक औपनिवेशिक राष्ट्र के लिए यह अवसर बहुत दुर्लभ था जब उसे शासक वर्ग के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। दादा भाई ने सेंट्रल फिंस्बरी की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को उनकी उल्लेखनीय जीत के लिए बधाई दी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने चुनाव में हार का सामना करने वाले भारतीय मूल के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ब्रिटेन के आम चुनावों में उल्लेखनीय जीत के लिए कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा – स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 की शुक्रवार को नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई। इसके मुताबिक अब नीट-पीजी परीक्षा 11 अगस्त को होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएम) ने शुक्रवार को नीट-पीजी 2024 के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया। एनबीईएमएम के 22 जून के नोटिस के क्रम में नीट-पीजी परीक्षा के आयोजन को पुननिर्धिारित किया गया है। नीट-पीजी 2024 अब 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित विसंगतियों को लेकर विवाद के बीच केंद्र ने निर्धारित…
– घायलों में एक गर्भवती महिला कामा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मुंबई। मरीन ड्राइव पर गुरुवार को टीम इंडिया के विजयी जुलूस में मची भगदड़ में 11 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी का इलाज जीटी, सेंट जार्ज, नायर और कामा अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी है, जिसका इलाज कामा अस्पताल के आईसीयू में हो रहा है। टीम इंडिया के विश्व विजेता खिलाड़ी गुरुवार को मुंबई पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों का स्वागत मुंबई एयरपोर्ट से नरीमन प्वाइंट तक सड़कों पर दोनों ओर खड़े प्रशंसकों ने किया। इसके बाद टीम इंडिया के रण…
नई दिल्ली।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि आज नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित आंध्र’ के लिए अपना-अपना दृष्टिकोण साझा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी एनडीए सरकार आंध्र प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
