नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 6 प्रमुख शहरों में 24 और 48 घंटे में गारंटीकृत वितरण देने वाली डाक विभाग की नई सेवाओं ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के तहत अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिकॉर्ड समय में पार्सल पहुंचाया जाएगा। देरी होने की स्थिति में उपभोक्ता को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा। डाक विभाग के यहां मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और विभाग की सचिव वंदिता कौल भी मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 की घोषणा के बाद प्रशासनिक फेरबदल में पद से हटाए गए पूर्व गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को अब भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, मीणा को तमिलनाडु की एक विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के गृह सचिव पद से हटा दिया गया था। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों के भीतर…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और क्लीनिकों पर सख्त नाराजगी जताते हुए सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सोमवार को सुनवाई करते हुए कहा कि क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के बावजूद इसका क्रियान्वयन बेहद कमजोर रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से लागू करना भी उतना ही जरूरी है। खंडपीठ ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक को चार महीने के भीतर पूरे राज्य…
जामताड़ा। जिले में अवैध बालू कारोबारियों और प्रशासन के बीच जंग तेज हो गई है। उपायुक्त रवि आनंद के कड़े निर्देश के बाद जिला टास्क फोर्स की टीम लगातार छापेमारी कर रही है, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों के भीतर नाला विधानसभा क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए प्रशासन ने हजारों सीएफटी अवैध बालू जब्त कर माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। सोमवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और नाला थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में महेशमुंडा और रूनाकूड़ा घाट पर छापेमारी की गई। यहां बालू माफियाओं ने नदी से अवैध…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को सदन की कार्रवाई पूर्वाह्न 11.05 बजे शुरू हुई। सदन में विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना में देरी का मुद्दा उठाया। विधायक सरयू राय ने सवाल किया कि वर्ष 2009 में शुरू हुई यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी। विधायक ने आरोप लगाया कि 2019 से 2024 के बीच परियोजना की उपेक्षा हुई,जलमीनारें अधूरी रहीं,इंटेक वेल में जमी बालू की सफाई नहीं हुई और पुराने मोटर बदलने में भी लापरवाही बरती गई,जिससे जलापूर्ति प्रभावित हुई। राय ने यह भी कहा कि योजना पर्याप्त पानी देने में…
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपने जीवन के नए चरण का आनंद लेने के साथ-साथ करियर में भी नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए एक नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कंटेंट-ड्रिवन कहानी बताई जा रही है। हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे रणदीप सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में रणदीप एक हरियाणवी जाट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कहानी का केंद्र भ्रामक विज्ञापनों के प्रभाव और उनसे आम लोगों…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया । शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है,कि दो दिन पूर्व दोनों अपराधी ने चकिया थाना…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला स्टेशन परिसर के आसपास भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हादसे के बाद आसपास के…
रांची। झारखंड विधानसभा के पास जगन्नाथपुर मंदिर के समीप सोमवार को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे। बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इसमें आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता को रविरंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर निगम के 36 वार्डों में से 34 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाली। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया एडीसी सह आरओ संतोष गर्ग और अन्य अधिकारियों की देखरेख में पूरी कराई गई। शपथ लेने के साथ ही मेयर सुधा गुप्ता ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। वहीं, पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास और बेहतर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गए। हालांकि कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने सुधर कर एक बार फिर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27…
