– एके-200 सीरीज की असॉल्ट राइफलों का उत्पादन करने वाला पहला देश बना भारत – शुरुआत में तैयार होने वाली 70 हजार असॉल्ट राइफल्स में रूसी कलपुर्जे लगे होंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस यात्रा पर जाने से ठीक पहले दोनों देशों के बीच एक संयुक्त उद्यम इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) ने 35 हजार एके-203 असॉल्ट राइफलें रक्षा मंत्रालय को सौंप दी हैं। रूस के रोस्टेक राज्य निगम रोबोरोनएक्सपोर्ट ने शुक्रवार को कलाश्निकोव राइफलें सौंपने का आधिकारिक रूप से ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी 08-10 जुलाई को रूसी संघ और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वह 22वें…
Author: shivam kumar
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के हथमारा गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। एक वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं। शिवराज ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। छह महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। जिन योजनाओं की घोषणा हुई, इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। किसान त्रस्त हैं।…
रांची। पुलिस ने शुक्रवार को आभूषण व्यवसायी राजेश पॉल की हत्या के मुख्य आरोपित का पोस्टर जारी किया। इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद अब तक राजेश पॉल के हत्यारे की पहचान नहीं हो पायी है। ऐसे में अब उसका पोस्टर जारी किया गया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। डीएसपी ने बताया कि राजेश पॉल की हत्या में शामिल अपराधी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार का इनाम दिया जायेगा और उसकी पूरी पहचान गुप्त रखी जायेगी। डीएसपी बताया…
फारबिसगंज/अररिया। भारत नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12487/ 12488 सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वर्तमान कोच संरचना में परिवर्तन किया गया है। वही, इस ट्रेन से स्लीपर श्रेणी का एक कोच एवं सामान्य श्रेणी का एक कोच हटाकर उसकी जगह द्वितीय और तृतीय श्रेणी का वातानुकूलित कोच लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सीमांचल एक्सप्रेस की नई कोच संरचना इस प्रकार होगी। जिसके तहत द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित (2एसी )के 2 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3rd एसी )के 4 कोच, एसी इकोनामिक क्लास के 2 कोच, स्लीपर क्लास के 7…
अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली ट्रेन संख्या 15723 और 15724 को 7 जुलाई तक रद्द कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के मद्देनजर कई ट्रेनों के साथ जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के कारण मुख्य लाइन में ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ रहा है।जिसको लेकर यह निर्णय लिए गया है।डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा ने जानकारी देते हुए सिलीगुड़ी ट्रेन के परिचालन के प्रभावित होने पर वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करने…
जौनपुर। अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। बदलापुर तहसील के अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान विनोद कुमार गौतम प्रतिदिन की तरह तहसील से बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने घर लोहिंदा की ओर बाइक से जा रहे थे। वह उमरी गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार चार दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया। दबंगों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 06 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित नवनियुक्त केन्द्रीय मंंत्रियों के स्वागत समारोह को स्थगित कर दिया है। स्वागत समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होना था और इसकी जिम्मेदारी लखनऊ महानगर को सौंपी गयी थी। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी तैयारियों में जुटे थे। हाथरस में हुई घटना के बाद स्वागत समारोह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मोदी सरकार के…
रांची। राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली है। मंगरा उरांव नाम का बंदी साल 2017 से ही रांची जेल में बंद था। उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। खेलगांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर इस मामले की जांच में जुट गयी है। बाथरूम से मिला शव रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे विचाराधीन कैदी 37 वर्षीय मंगरा उरांव ने शुक्रवार को जेल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। रांची जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगरा उरांव 2017 से ही रांची…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजधानी में सफाई व्यवस्था को देखने के लिए शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर निगम लखनऊ के चार वार्डाे में पहुंचे और वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने आज कुंज बिहारी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, चंद्रभान वार्ड एवं गीता पल्लीवार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। सुरेश खन्ना ने गीता पल्ली वार्ड में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने गीता पल्ली वार्ड में सफाई व्यवस्था…
रांची। झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के गठन की अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका नेशनल लीगल सर्विस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में इस बोर्ड का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष मुख्य सचिव और सदस्य पुलिस महानिदेशक को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्य सचिव में महिला बाल विकास विभाग के सचिव, योजना एवं विकास विभाग, वित्त विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, श्रम, कार्मिक, नगर विकास, ग्रामीण विकास, सचिव झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अलावा अध्यक्ष के अनुमोदन पर ट्रांसजेंडर समुदाय का दो सामाजिक कार्यकर्ता…
लखनऊ। जनपद रायबरेली रैन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण बालिका विद्यालय की अर्थशास्त्र की प्रवक्ता शालू कमल ने विभाग के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण से मिल कर प्रमोशन के लिए दो प्रवक्ताओं से 1.50 लाख रुपये लेने की शिकायत की थी। आरोपित शिक्षिका पूनम वर्मा भी जय प्रकाश नारायण बालिका विद्यालय लखनऊ में प्रवक्ता है। शिकायत के आधार पर विभागीय मंत्री ने पुलिस आयुक्त, लखनऊ को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर निष्पक्ष विवेचना कराने के लिए पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता शिक्षिका शालू ने बाजार खाला पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ कुछ साक्ष्य…
