बलिया। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत बलिया रेलवे स्टेशन को 34.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। लगभग 85 फीसदी कार्य पूरा हो जाने के बाद बलिया शहर के बीचो-बीच स्थित इस रेलवे स्टेशन की खूबसूरती देखते ही बन रही है। दो प्रमुख नदियों गंगा और घाघरा के जंक्शन पर स्थित यह शहर वाराणसी से 140 किमी. पूर्व और लखनऊ से लगभग 380 किमी दूर स्थित है। देश के स्वतंत्रता इतिहास में बड़ी संख्या में यहां के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान दिया है। बलिया पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन के अंतर्गत एनएसजी-3 श्रेणी का स्टेशन है, जिसमें…
Author: shivam kumar
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का शिकार हुए संदीप थापर शहीद सुखदेव थापर के वंशज हैं। निहंगों ने हमले के दौरान संदीप थापर के सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर छीन ली और उसके साथ भी मारपीट की। दिन दहाड़े बीच बाजार हुए हमले के बाद निहंग शिवसेना नेता की स्कूटी लेकर ही फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी करके हमलावर निहंगों की तलाश शुरू कर दी है। घायल संदीप थापर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह एक धार्मिक समागम में शामिल होकर अपने गनमैन के साथ घर लौट रहे थे।…
लखनऊ। लखनऊ में नगर निगम मार्ग पर प्रसिद्ध चाय की दुकान के मालिक ललित शर्मा व निधि शर्मा के साथ साइबर ठगी हो गयी। साइबर ठगी होने के कुछ देर बाद निधि शर्मा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज करायी है। चाय की दुकान के मैनेजर राजकुमार यादव को बीती तीस जून को अज्ञात नम्बर से कॉल की गयी और उन्हें कण्टोमेंट क्षेत्र में एक कार्यक्रम के आर्डर लेने के लिए कमाण्ड सेंटर बुलाया। जब राजकुमार वहां पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पन्द्रह दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह शाम पचास लोगों को चाय-समोसा नाश्ते में…
– भंडारण के 30 दिन के फुटेज मांगे, 55 लाख का जुर्माना लगाया झांसी। बेतवा नदी में अवैध बालू खनन के मामले ने जोर पकड़ लिया है। एनजीटी ने मोठ के ग्राम मानिकपुरा में संचालित अवैध बालू घाट की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बालू भंडारण के 30 दिनों का सीसीटीवी फुटेज पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों और पट्टाधारक को भी तलब किया गया है। पिछले छह माह में 55 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना बताता है कि अवैध खनन की स्थिति क्या रही होगी? सामाजिक कार्यकर्ता मदन सेन ने एनजीटी में शिकायत…
फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में समारोह आयोजित कर निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को विदाई दी गई।समारोह में नये कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती सहित सभी पार्षद एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा शॉल एवं बुके देकर निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को विदाई दी गई, जबकि नये का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि हमारे पास अब कुछ ही समय है, क्योंकि अब बारिश का सीजन शुरू हो गया और यह शहर…
– जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाएं रखने के लिए कराई ड्रिल मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। साथ ही जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवाई। साप्ताहिक परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाएं रखने के लिए ड्रिल कराई गई। पीआरवी 112 व थानों के वाहनों की जांच की गई और उपकरणों के रख रखाव के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांचकर…
बोलपुर। बीरभूम जिले के बोलपुर थानांतर्गत रायपुर सुपुर ग्राम पंचायत के नतून गीत गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सोते समय जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि शेख तूता और उसकी पत्नी रूपा बीबी नतून गीत गांव के निवासी हैं। दंपति के दो बेटे हैं। इनके नाम अयान शेख और शेख राज हैं। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दंपत्ति अपने छोटे लड़के के साथ सो गए। खिड़की खुली थी। कथित तौर पर…
पूर्वी चंपारण। फाइनेंसकर्मी से रूपये छीनकर भाग रहे तीन अपराधियो को ग्रामीणो ने पकड़ा।जिसके पास से एक देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया। ग्रामीणो ने तीनो अपराधियो को पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई भी की है,जिसका पूरा वीडियो भी सामने आया है। घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शम्भूचक पंचायत के मुसहर टोली के निकट की बतायी गई है। जहां अपराधियो ने एक फाइनेंस कर्मी से तीनो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर 32 हजार 6 सौ 40 रुपये लूटकर भागने लगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और पेड़ से रस्सी से बांध दिया।जिसकी सूचना पर…
विशेष -महागठबंधन पांच साल का काम गिनायेगा, तो भाजपा बोलेगी काम हुआ नहीं -डेमोग्राफी चेंज और झारखंड में जमीन लूट का मुद्दा उठायेगी भाजपा -सत्ता पक्ष केंद्र का सौतेला व्यवहार और 1.36 लाख करोड़ के बकाया का मुद्दा उठायेगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ महागठबंधन ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। हेमंत की अगुवाई में महागठबंधन आक्रामक मूड में विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार है, तो वहीं भाजपा ने भी महागठबंधन की रणनीतियों को ध्वस्त करने के लिए हथियारों से लैस रथ…
रांची। राज्य में महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गयी है। कैबिनेट के फैसले के बाद महिला, बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। इसका लाभ 21 से 50 वर्ष की उम्र वाली गरीब महिलाओं को दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता भी तय की गयी है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने लिए आवेदिका का पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार का अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, पीला रंग का राशन कार्ड,…
5 महीने बाद कार चलाते हुए हेमंत सोरेन ने दिया संदेश आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने कार की स्टेयरिंग थामी। उनके साथ उनके बगल में पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठी हुई थीं। इस दौरान कल्पना सोरेन उनकी बगल में बैठ कर उनकी बातों को रिकॉर्ड कर रही थीं। हेमंत सोरेन ने राज्य के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के विकास की स्टेयरिंग अब उनके हाथ में हैं। इस राज्य के प्रति उनकी बहुत सी सोच है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मूलवासी और जल-जंगल-जमीन को लेकर उनके…
