यरुशलम। इजराइल पर गाजा के फलस्तीनी सशस्त्र संगठन इस्लामिक जिहाद ने रॉकेटों से हमला किया। हालांकि इस हमले में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं गाजा सिटी के उपनगर शेजया और रफाह पर इजराइली सेना ने टैंकों से जवाबी बड़े हमले किए हैं। ईरान समर्थित इस्लामिक जिहाद ने कहा कि फलस्तीनी लोगों पर इजराइल के अत्याचार के जवाब में लड़ाकों ने रॉकेट हमले किए हैं। इजराइली सेना ने कहा है कि गाजा से इजराइल पर करीब 20 रॉकेट दागे गए लेकिन उनसे कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस हमले ने यह जता दिया है कि लड़ाकों…
Author: shivam kumar
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका हैं। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने महज चार दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार…
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और शारवरी वाघ व अभय वर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है। कम बजट में बिना किसी बड़े चेहरे के बनी ‘मुंज्या’ ने चौथे हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। ‘कल्कि 2898 एडी’ के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद भी ‘मुंज्या’ ने अपनी कमाई जारी रखी है। ”कल्कि 2898 एडी” के साथ ‘मुंज्या’ की करोड़ों की कमाई पर ब्रेक लग गया। ‘मुंज्या’ ने 20वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसके बाद…
वाशु भगनानी की प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट पर कलाकारों और क्रू सदस्यों को बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया गया है। आखिरकार इस मामले पर पूजा एंटरटेनमेंट की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूजा एंटरटेनमेंट को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आगे आए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वाशु भगनानी की प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्मों में काम करने वाले कर्मचारियों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। करीब पंद्रह दिन पहले कुछ क्रू…
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ हाल ही में रिलीज हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अब फिल्म के साथ एक्टर्स की निजी जिंदगी पर भी चर्चा हो रही है। इस बीच कमल हासन और रजनीकांत के रिश्ते कैसे हैं? क्या भविष्य में उनके साथ काम करने की कोई संभावना है? इसका खुलासा हो गया है। रिपोर्टस के मुताबिक, कमल हासन ने रजनीकांत के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘मेरे और रजनीकांत के बीच…
मुंबई/नई दिल्ली। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का शेयर 281 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 14 फीसदी की उछाल के मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 8,869.61 करोड़ रुपये रहा। ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर निर्गम मूल्य से 13.20 फीसदी बढ़कर 318.10 रुपये पर खुला। इसके बाद ये 14.73 फीसदी की बढ़त के साथ 322.40 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इसका शेयर 13.87 फीसदी की उछाल के साथ 320 रुपये पर सूचीबद्ध…
– शेयर बाजार में 3 और शेयर शानदार प्रीमियम के साथ हुए लिस्ट नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों को लगातार मुनाफा हो रहा है। आज डिवाइन पावर के शेयरों की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई। इसके साथ ही पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स, द मनी फेयर (अकीको ग्लोबल सर्विसेज) और एलायड ब्लेंडर्स के शेयरों की भी जोरदार लिस्टिंग हुई। अल्युमिनियम और तांबे के वाइंडिंग तार और स्ट्रिप तैयार करने वाली कंपनी डिवाइन पावर के शेयर आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 155 रुपये के स्तर पर लिस्ट…
नई दिल्ली। जुलाई के दूसरे दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। सोने की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,920 रुपये से लेकर 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,840 रुपये से लेकर 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने लिवाली के सपोर्ट से और तेजी हासिल करके मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में भी सफलता पाई। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने से थोड़ी देर में ही ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक पॉजिटिव संकेत हैं। अमेरिका बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,475.09 अंक…
कानपुर। सर्विलांस सेल अपराध शाखा कानपुर नगर की टीम ने जनपद में अलग-अलग समय पर विभिन्न स्थानों पर खोए हुए कई मोबाइल फोन को बरामद कर मंगलवार को उनके मूल स्वामियों को सौंपा। टीम ने लगभग 14.65 लाख रुपये के कुल 77 मोबाइल बरामद करने में सफलता पायी है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा मनीष चन्द्र सोनकर ने बताया कि अपराध शाखा के सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय एवं उनकी टीम ने जनपद में खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अथक प्रयास किया। परिणाम स्वरूप सर्विलांस टीम ने 77 मोबाइल खोज करके बरामद किया। उन्होंने बताया कि…
